शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे

शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
Spread the love

 

आज़ का राशिफल: बुधवार, 03 जुलाई 2024

मेष:
कुछ समय से आध्यात्मिक तथा धार्मिक गतिविधियों में दिलचस्पी लेने से आपके स्वभाव में भी सकारात्मक बदलाव आ रहा है। हर काम को सहज तरीके से करने की वजह से काम सुगमता से बनते जाएंगे। कोई रुके हुए पैसे की वापसी भी संभव है। कभी-कभी घर की व्यवस्था को उचित बनाए रखने के लिए आप कठोर निर्णय ले लेते हैं, जिसकी वजह से घर में तनावपूर्ण माहौल बन सकता है। विद्यार्थियों का ध्यान भी अपनी पढ़ाई से हटकर मौजमस्ती में लगा रहेगा। बिजनेस के महत्वपूर्ण फैसले अभी स्थगित रखें। वर्तमान गतिविधियों पर ही ध्यान दें। कामकाजी महिलाएं अपने कार्य को लेकर कुछ तनावग्रस्त रहेंगी। कोई भी फैसला बहुत सोच-समझकर लें। दांपत्य संबंध मधुर और सामंजस्य पूर्ण रहेंगे। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का असर आपकी इमेज खराब कर सकता है। कफ़, खांसी जैसी समस्या रह सकती है। आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करें। लापरवाही बिल्कुल ना करें।

 

वृष:
समय का सदुपयोग व्यवस्थित तरीके से करें, इससे आपको बेहतरीन उपलब्धियां हासिल होंगी। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में आपकी सक्रियता और वर्चस्व और अधिक बढ़ेंगे। साथ ही आप अपनी फिटनेस पर भी समय व्यतीत करेंगे। आलस और लापरवाही में पड़कर व्यर्थ की गतिविधियों में पैसा और समय नष्ट ना करें। आपके कई महत्वपूर्ण काम रुक भी सकते हैं। इस समय किसी को भी पैसा उधार ना दें, अन्यथा वापसी संभव नहीं है। बल्कि मुसीबत में ही पड़ जाएंगे। कार्यक्षेत्र में काम को कल पर टालने की बजाय समय पर पूरा करने की कोशिश करें। इससे उचित व्यवस्था बनी रहेगी। स्टाफ तथा कर्मचारियों का भी सहयोग आपकी व्यवसायिक गतिविधियों को और अधिक उत्तम बनाएगा। किसी भी समस्या को पति-पत्नी आपसी सामंजस्य द्वारा मिलकर सुलझाने का प्रयास करें। प्रेम प्रसंगों को लेकर भी कुछ ना कुछ परेशानियां आएंगी। अपनी दिनचर्या और खानपान व्यवस्थित रखें। वर्तमान वातावरण की वजह से सावधानी रखना अति आवश्यक है।

 

मिथुन:
आज आपको एक्स्ट्रा काम करना पड़ेगा। आप बखूबी अपने काम पूरे करने में समर्थ रहेंगे। किसी नजदीकी संबंधी के साथ चल रहा कोई पुराना वाद-विवाद किसी अनुभवी सदस्य की मदद से हल होगा। कहीं रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। आवश्यक खर्चों को ही प्राथमिकता दें। अपने बजट को संतुलित रखें। अति आत्मविश्वास और ईगो आ जाने से आपके कुछ काम बिगड़ सकते हैं। युवा वर्ग अपने भविष्य संबंधी योजनाओं पर ध्यान देने से सफलता हासिल कर सकते हैं। बिजनेस की योजनाओं पर काम करने के लिए अनुकूल समय है। किसी अधिकारी से भी मन मुताबिक सहायता मिलेगी। आयात-निर्यात संबंधी कार्य आज विशेष रूप से सफल होंगे। नौकरी के काम बहुत सावधानी से करें। दांपत्य संबंध मधुर रहेंगे। परिवार के साथ मनोरंजन और लॉन्ग ड्राइव का भी प्रोग्राम बन सकता है। कोई पुरानी स्वास्थ्य संबंधी समस्या पुनः उभर सकती है। लापरवाही ना करें तथा तुरंत इलाज लें।

 

कर्क:
भाग्य की अपेक्षा कर्म पर अधिक विश्वास रखना आपको और अधिक सकारात्मक बना रहा है। लाभ के मार्ग प्रशस्त होंगे। परिवार के किसी सदस्य के विवाह संबंधी कार्यों में भी व्यस्तता रहेगी। घर के लिए किसी खास वस्तु की शॉपिंग भी संभव है। अत्यधिक भावुकता भी नुकसानदायक साबित हो सकती है। समय अनुसार स्वार्थी होना भी जरूरी है। दिल की बजाए दिमाग से निर्णय लेना उचित रहेगा। अगर घर में कोई निर्माण संबंधी कार्य चल रहा है तो उसमें विघ्न आने जैसी आशंका लग रही है। पब्लिक डीलिंग, मार्केटिंग, मीडिया आदि से संबंधित व्यवसाय फायदेमंद स्थिति में रहेंगे। निजी कामों में व्यस्तता के चलते व्यावसायिक कार्य घर से ही संचालित होते रहेंगे। साथ ही परिवार की मदद भी मिलेगी। पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर बदनामी का कारण बन सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, परंतु वर्तमान मौसम की वजह से लापरवाही बिल्कुल ना करें।

 

सिंह:
आपकी कोशिशों से घर और कारोबार का माहौल अच्छा रहेगा। आपके व्यक्तिगत कार्य भी सुचारू रूप से चलते रहेंगे। धार्मिक तथा आध्यात्मिक क्षेत्र में भी आपकी आस्था बढ़ेगी। किसी वरिष्ठ सदस्य का उपहार स्वरूप आशीर्वाद मिल सकता है। रुपए-पैसे के लेनदेन संबंधी कोई भी कार्यवाही ना करें, क्योंकि इसकी वजह से संबंध खराब भी हो सकते हैं। कुछ समय एकांत अथवा किसी धार्मिक स्थल पर व्यतीत करना आपको सुकून देगा। विद्यार्थी पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान दें। व्यवसाय में कुछ ना कुछ चुनौतियां और व्यवधान रहेंगे, परंतु यह समय धैर्य रखने का है। कार्यप्रणाली में परिवर्तन लाने से आपकी समस्याओं का समाधान मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को काबिलियत के मुताबिक अच्छे नतीजे मिलेंगे। पति-पत्नी आपसी सामंजस्य से घर में व्यवस्थित वातावरण बनाकर रखेंगे। युवा वर्ग अपने प्रेम संबंधों के प्रति सजग और ईमानदार रहेंगे। अचानक ही कोई समस्या आने से तनाव और चिंता रह सकती है। योगा और मेडिटेशन को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।

 

कन्या:
घर के किसी वरिष्ठ सदस्य के मार्गदर्शन से आपका कोई कार्य हल होने की संभावना है। कामकाज व परिवार में बेहतरीन तालमेल भी बना रहेगा। बच्चे तथा युवा अपने लक्ष्य के प्रति एकाग्र चित्त रहेंगे। कोई संपत्ति संबंधी मामला किसी अधिकारी की मदद से सुरक्षित है। किसी निकट संबंधी के साथ वाद-विवाद बढ़ने की आशंका है, परंतु अभी वर्तमान परिस्थितियों के कारण धैर्य बनाकर रखना ही उचित है। तनाव लेने से परिस्थितियां और अधिक विपरीत महसूस होंगी। इस समय किसी भी तरह का लेनदेन ना करें। कारोबार में आप अपनी योग्यता व प्रतिभा के बल पर कोई उपलब्धि हासिल करने में समर्थ रहेंगे। सिर्फ अत्यधिक मेहनत की आवश्यकता है। साझेदारी संबंधी व्यवसाय में लाभदायक स्थितियां बन रही हैं। ऑफिस में किसी प्रोजेक्ट को लेकर तनाव बना रहेगा। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। लेकिन प्रेम संबंधों के चलते घर में किसी प्रकार की कड़वाहट आ सकती है। अत्यधिक काम के बोझ से शारीरिक और मानसिक थकान रहेगी। तनाव जनक परिस्थितियों से अपना बचाव करें।

 

तुला:
वित्तीय योजनाओं संबंधी गतिविधियों पर ध्यान दें। इससे आपके काम समय अनुसार संपन्न होते जाएंगे। बच्चे को लेकर चल रही किसी समस्या का भी समाधान मिलेगा। घर में किसी अविवाहित व्यक्ति के लिए रिश्ता भी आने की संभावना है। खर्चों की स्थिति अभी यथावत ही रहेगी। इसलिए अतिरिक्त खरीदारी में ध्यान ना दें। किसी किसी समय थकान की वजह से कमजोरी महसूस करेंगे, परंतु आपकी कार्य क्षमता में कोई कमी नहीं आएगी। व्यर्थ की आवाजाही से परहेज रखें। बिजनेस में कॉम्पिटीशन की भावना से आपके लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं, परंतु घबराए नहीं और अपनी कार्य क्षमता पर ही विश्वास बनाकर रखें। ऑफिस तथा व्यवसाय में टीमवर्क बनाकर काम करने से व्यवस्था उत्तम बनी रहेगी। दांपत्य संबंधों में मधुरता रहेंगे। युवाओं की मित्रता प्रेम संबंधों में परिणित हो सकती है। समस्याओं की वजह से स्वभाव में तनाव और गुस्से जैसी स्थिति रहेगी। मानसिक सुकून और शांति के लिए मेडिटेशन योगा का सहारा लें।

 

वृश्चिक:
सामाजिक और सोसाइटी संबंधी गतिविधियों में आपकी उपस्थिति रहेगी और किसी परेशानी का भी हल मिलेगा। अपनी क्षमताओं पर विश्वास रखें। परिवार के साथ घर की जरूरत संबंधी वस्तुओं की खरीदारी में भी समय व्यतीत होगा। कुछ पुरानी नकारात्मक बातें उठने से किसी नजदीकी रिश्तेदार से संबंध खराब हो सकते हैं। इसलिए अपने विचारों पर मनन करते रहें। बेहतर होगा कि अपने व्यक्तिगत कार्यों में ही व्यस्त रहें। विद्यार्थी भी अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पाएंगे। विदेशी व्यापार गति में आएंगी। मार्केटिंग संबंधी कार्यों को स्थगित रखकर कार्य स्थल पर ही अधिकतम समय व्यतीत करें। काम काज में बहुत अधिक व्यस्तता बनी रहेगी। कुछ महत्वपूर्ण निर्णय सफल रहेंगे। अधीनस्थ कर्मचारियों के भी मान-सम्मान का ध्यान रखें। अपने व्यवहार में कोमलता बनाकर रखें। जीवनसाथी का सहयोग आपके मनोबल को बढ़ाएगा। लव पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जरूर जाएं। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहने की वजह से थकान और आलस जैसी स्थिति महसूस होगी। मेडिटेशन और योगा पर अधिक ध्यान दें।

 

धनु:
उत्तम ग्रह स्थिति बनी हुई है। योजनाबद्ध तरीके से अपनी दिनचर्या बनाएं। धन प्राप्ति की दिशा में किए गए प्लान में सफलता हासिल करेंगे। भाइयों के साथ भी किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर सकारात्मक विचार विमर्श होगा और कोई नतीजा भी मिलेगा। बीती बातों को वर्तमान पर हावी ना होने दें, क्योंकि इससे संबंध बिगड़ सकते हैं। बच्चों की समस्याओं का समाधान निकालने से उनमें सुरक्षा की भावना बढ़ेगी। कोर्ट केस संबंधी मामले में बहुत ही सावधान रहने की जरूरत है। व्यावसायिक गतिविधियों में अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन लेना जरूरी है। हालांकि स्टाफ तथा कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। नौकरी पेशा व्यक्ति अतिरिक्त आय के लिए किसी भी प्रकार का रिस्क ना लें, इस समय मानहानि की स्थिति बन रही है। पिछले कुछ समय से चल रही किसी घरेलू समस्या का निवारण होगा तथा कोई महत्वपूर्ण सूचना मिलने से घर में उत्सव का माहौल रहेगा। मांसपेशियों में दर्द और थकान की वजह से कार्य करने में दिक्कत आएगी। व्यायाम और योगा इसका उचित इलाज है।

 

मकर:
इस समय लाभदायक ग्रह स्थिति बनी हुई है। वित्तीय संबंधी योजनाओं पर ध्यान दें। नजदीकी रिश्तेदारों के साथ पारिवारिक मेल मिला होगा। काफी समय बाद सब के मिलने से तनावमुक्त और आनंदित महसूस करेंगे। कोई सरकारी मामला चल रहा है तो आज उससे संबंधित कार्यवाही स्थगित रखें। इससे आप किसी समस्या से बच सकते हैं। किसी नजदीकी रिश्तेदार से संबंधित कोई अप्रिय समाचार मिलने से मन व्यथित रहेगा। अपने काम में ध्यान भी नहीं लगा पाएंगे। आज किसी भी नई योजना पर कार्य शुरू न करें, क्योंकि अभी ज्यादा सफलता मिलने की संभावना नहीं है। वर्तमान गतिविधियों पर ही ध्यान दें। कर्मचारियों के साथ आपका विश्वास और प्रेम रखना आपकी परेशानियों को कम करेगा। परिवार वालों के आपसी तालमेल से घर में उचित व्यवस्था बनी रहेगी। प्रेम संबंधों से दूरी बनाकर रखें। बदलते वातावरण का प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा। इसलिए बहुत अधिक सावधानी रखना अति आवश्यक है।

 

कुंभ:
सुखद समय चल रहा है।आपकी वाकपटुता तथा व्यवहार कुशलता जैसे गुणों से आपको अपने आर्थिक और व्यावसायिक मामलों में भी सफलता मिलेगी। पारिवारिक सुख-सुविधाओं संबंधी वस्तुओं की भी खरीदारी में समय व्यतीत होगा। भावुकता और उदारता आपकी सबसे बड़ी कमजोरी रहेगी, इस पर काबू पाएं। किसी भी असमंजस की स्थिति में अनुभवी लोगों से सलाह मशवरा करें। छोटी-छोटी बातों पर तनाव लेने की बजाए समाधान ढूंढने का प्रयास करें। व्यवसाय में किसी प्रभावशाली व्यक्ति की सलाह और मदद आपको कोई नई उपलब्धि हासिल करवा सकती है। पार्टनरशिप के व्यवसाय में पारदर्शिता रखना जरूरी है। सरकारी सेवारत लोगों को अपने कार्यों के प्रति उचित मेहनत करने से उच्चाधिकारियों की सराहना मिलेगी। घर की व्यवस्था को लेकर पति-पत्नी के बीच कुछ वैचारिक मतभेद रहेंगे। व्यर्थ के प्रेम संबंध में अपना समय नष्ट ना करें। योग, एक्सरसाइज आदि स्वस्थ रहने के लिए बहुत जरूरी हैं। साथ ही आपके सकारात्मक विचार तथा सुव्यवस्थित दिनचर्या आपको स्वस्थ रखेगी।

 

मीन:
सकारात्मक नजरिया रखने से सोचा हुआ कार्य वक्त पर पूरा हो जाएगा। इसलिए समय व्यर्थ करने की बजाय अपने कार्यों पर ध्यान देना जरूरी है। युवाओं को किसी चिंता व तनाव का समाधान मिलने से राहत मिलेगी। दोपहर बाद कुछ समस्या भी आ सकती है। मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम ना मिलने पर तनाव हावी ना होने दें। समय अनुसार धीरे-धीरे गतिविधियां सामान्य हो जाएंगी। बच्चों का मार्गदर्शन करते रहें। व्यवसाय संबंधी कोई भी नया कार्य शुरू करने से पहले पूरी जानकारी हासिल कर लें, जल्दबाजी में कोई भी कार्य नुकसानदायक रह सकता है। मशीनरी आदि से जुड़े व्यवसाय में कुछ नुकसान होने जैसी स्थिति बन रही है। ऑफिशल कार्य समय पर पूरे हो जाएंगे। घर में रिश्तेदारों की आवाजाही रहेगी तथा आपसी मेलजोल से दिन भर के तनाव व थकान से भी राहत मिलेगी। ब्लड प्रेशर, डायबिटीज आदि की नियमित जांच करते रहें। समय पर अपनी दवाई वगैरह लेते रहें।

Parvatanchal