शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
आज़ का राशिफल: मंगलवार, 02 जुलाई 2024

मेष:
अनुकूल स्थिति बनी हुई है। विद्यार्थी तथा युवा वर्ग अपनी मेहनत और योग्यता के बल पर किसी भी मुश्किल कार्य को पूरा करने में समर्थ रहेंगे। नजदीकी दोस्तों तथा रिश्तेदारों के साथ भी मेल मिलाप में उचित समय व्यतीत होगा। पड़ोसियों अथवा किराएदारों से संबंधित किसी भी वाद-विवाद को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास करें। गुस्से की वजह से परिस्थितियां बिगड़ भी सकती हैं। घर के अनुभवी व्यक्तियों की सलाह पर अमल करके आप काफी हद तक परेशानियों से बच सकते हैं। ग्रह स्थिति व्यावसायिक नजरिये से बहुत अनुकूल है। अपना पूरा फोकस अपने व्यवसाय और कार्यप्रणाली पर रखें। कर्मचारियों तथा सहयोगियों का भी उचित सहयोग बना रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को अचानक शुभ सूचना मिलेगी। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंधों में भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य से संबंधित किसी भी समस्या को लापरवाही में ना लें। उचित इलाज लें।
वृष:
कोई भी फैसला दिल की बजाए दिमाग से लें। बच्चों के भविष्य संबंधी कुछ योजनाएं बनेंगी। निवेश संबंधी काम भी पूरे होंगे। हिम्मत और साहस से विपरीत परिस्थितियां आपके पक्ष हो जाएंगी। फाइनेंस संबंधी कोई समस्या चल रही है, तो आज हल हो जाएगी। कभी-कभी ऐसा लगेगा, जैसे परिस्थितियां हाथ से निकलती जा रही हैं। धैर्य और संयम से आप समस्या को काबू में कर लेंगे। घर परिवार के कार्य में अत्यधिक व्यस्तता के कारण स्वयं पर अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे। कोई भी व्यावसायिक निवेश करना आपके भविष्य को सुरक्षित रखेगा। कारोबार संबंधी कार्य सुचारू रूप से चलते रहेंगे। ध्यान रखिए किसी कर्मचारी की वजह से आपको बड़ा नुकसान हो सकता है। वैवाहिक संबंधों में मधुरता रहेगी। मित्रों से मेल मुलाकात दिन भर के तनाव से राहत प्रदान करेगी। गले में किसी प्रकार का इंफेक्शन तथा खांसी, जुकाम की समस्या रहेगी। लापरवाही बिल्कुल ना बरतें।
मिथुन:
अनुकूल ग्रह स्थिति है। आपको अपने प्रयासों के अनुकूल परिणाम हासिल होंगे तथा कुछ समय नये क्रियाकलापों और ज्ञानवर्धक बातों को सीखने में भी व्यतीत होगा, जिससे आपके व्यक्तित्व में भी निखार आएगा। बाहरी लोगों का हस्तक्षेप अपने व्यक्तिगत मामलों में ना होने दें तथा अपने निर्णय को ही प्राथमिकता पर रखें। बजट बनाकर व्यय करने से आर्थिक समस्या से बच जाएंगे और इससे आपको कोई भी निर्णय लेने में सुविधा होगी। आपकी मेहनत और व्यवस्था बनाकर रखने से व्यावसायिक बाधाएं काफी हद तक दूर होंगी। आर्थिक मंदी के कारण आत्मविश्वास डगमगा सकता है। ऑफिशियल गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी। पति-पत्नी के बीच भावनात्मक नज़दीकियां बढ़ेंगी। प्रेमी-प्रेमिका को डेटिंग के अवसर सुलभ होंगे। तली हुई तथा बादी प्रकृति की चीजों से परहेज करें। वरना अनियमित रहने की वजह से पेट से संबंधित समस्याओं से जूझना पड़ सकता है।
कर्क:
अपने लक्ष्य के प्रति पूर्ण रूप से एकाग्र चित्त रहें। आपको सफलता प्राप्त होगी। ज्ञानवर्द्धक पुस्तकों को पढ़ने में समय व्यतीत होगा। युवाओं को किसी अनुभवी तथा प्रतिष्ठित व्यक्ति का आशीर्वाद व मार्गदर्शन भी प्राप्त होगा। वरिष्ठ और अनुभवी सदस्यों के मार्गदर्शन और सलाह पर जरूर अनुसरण करें। पैतृक प्रॉपर्टी से संबंधित वाद-विवाद को ज्यादा तूल ना दें, इसकी वजह से आपसी संबंधों में खटास आ सकती है। आज किसी भी तरह की आवाजाही करना समय और पैसे का नुकसान ही है। व्यवसाय में इस समय नया कार्य करने जैसी योजना बनाने के लिए स्थिति अनुकूल नहीं है। यथावत परिस्थितियों पर ही ध्यान दें। मीडिया तथा ऑनलाइन गतिविधियों के बारे में और अधिक जानकारी हासिल करें। ऑफिस में माहौल अनुकूल बना रहेगा। जीवनसाथी व परिवार जनों का सहयोग आपके आत्म बल व आत्मविश्वास को बनाकर रखेगा। और आप तनावमुक्त होकर अपने काम पर ध्यान दे पाएंगे। ब्लड प्रेशर संबंधित समस्या बढ़ सकती है। मेडिटेशन और आराम के लिए समय अवश्य निकालें।
सिंह:
आज काम की अधिकता रहेगी, परंतु आप अपनी योग्यता और बेहतरीन कार्य प्रणाली द्वारा पूरे मनोयोग और ऊर्जा से उन्हें संपन्न करने में सक्षम भी रहेंगे। किसी रुके हुए कार्य को भी पुनः शुरू करने में सफलता मिलेगी। जल्दबाजी करना उचित नहीं है। सोच-समझकर धैर्य पूर्ण तरीके से चीजें अच्छी तरह व्यवस्थित होंगी। व्यर्थ के झंझट में ना पड़ें, अन्यथा इसकी वजह से आपका कोई लक्ष्य भी हाथ से निकल सकता है। व्यवस्थित कार्य प्रणाली और मेहनत से आपको सफलता मिलने वाली है। मीडिया और ऑनलाइन कार्यों से जुड़े व्यवसाय अधिक सफल रहेंगे। स्टॉक मार्केट से जुड़े लोग मुनाफा कमाएंगे। ऑफिस में किसी प्रोजेक्ट पर काम करते समय सावधानी बरतें। पति-पत्नी के आपसी संबंधों में उचित तालमेल और मधुरता बनी रहेगी। घर का वातावरण भी सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। जोड़ों व घुटनों के दर्द की समस्या परेशान करेगी। महिलाएं विशेष रूप से अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
कन्या:
आपके प्रयासों से रोजमर्रा के कार्यों में कुछ नयापन आएगा, बेहतरीन संपर्क भी स्थापित होंगे। घर में मेहमानों के आगमन से उनके आवभगत में खुशनुमा समय व्यतीत होगा। कोई बड़ा निवेश करने के लिए भी समय उचित है। कुछ विरोधी हावी होंगे, परंतु आपका अहित नहीं कर पाएंगे। किसी मित्र का अड़ियल व जिद्दी रवैया भी आपको परेशानी में डालेगा। धैर्य और संयम से काम लें। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई-लिखाई के लिए ज्यादा समय बिताने की जरूरत है। किसी नए कार्य की शुरुआत के लिए दिन अनुकूल है, भाग्य भी भरपूर सहयोग करेगा। कुछ व्यावसायिक प्रतिद्वंद्वी आपके सामने कड़ी चुनौतियां खड़ी कर सकते हैं। आय में वृद्धि होगी और आर्थिक स्थिति को भी मजबूती मिलेगी। पारिवारिक सदस्यों के बीच कुछ मनमुटाव की स्थिति रहेगी। सावधान रहें, क्योंकि प्रेम प्रसंग बदनामी व अपयश का कारण बन सकते हैं। वर्तमान सकारात्मक वातावरण की वजह से लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। संयमित दिनचर्या रखने से स्वस्थ महसूस करेंगे।
तुला:
आज आपका कोई अनुभव आपके लिए ही फायदेमंद रहेगा। विपरीत परिस्थिति में उचित हल भी मिलेगा। परिस्थितियों में सकारात्मक बदलाव होगा। कई मौके भी मिलेंगे। घर के सुख-सुविधा संबंधी किसी वस्तु की खरीदारी संभव है। अपने विरोधियों की गतिविधियों को लापरवाही में ना लें, वरना जलन की भावना से कोई आपका नुकसान भी कर सकता है। निवेश संबंधी कार्यों को अभी टालने में ही भलाई है। पड़ोसियों के साथ किसी भी तरह के वाद-विवाद में ना पड़ें। बिजनेस में फायदे के योग नहीं है। पिछले कुछ समय से जो बदलाव किए हैं, उनके अच्छे नतीजे मिलेंगे। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। प्रोजेक्ट में सफलता भी मिलेगी। जीवनसाथी तथा परिवारजनों का पूर्ण सहयोग रहेगा। घर में सुख-शांति भरा वातावरण रहेगा। प्रेम संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं को समझना जरूरी है। योगा, व्यायाम जैसी गतिविधियों पर ज्यादा ध्यान दें। अव्यवस्थित दिनचर्या की वजह से स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत हो सकती है।
वृश्चिक:
कोई रुका हुआ कार्य संपन्न होने वाला है, साथ ही आप कई प्रकार की गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे तथा सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा। प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात होगी और कुछ बेहतरीन जानकारियां भी मिलेंगी। किसी समस्या को लेकर परिवार में कुछ चिंताजनक स्थिति रह सकती है। हालांकि आपकी मध्यस्थता से कोई समाधान भी निकल आएगा। इस समय आर्थिक स्थिति कुछ मध्यम रहेगी। समय को शांतिपूर्ण तरीके से व्यतीत करें। कारोबारी मामलों में अचानक ही कुछ ना कुछ गतिविधियां होंगी। स्थान परिवर्तन की संभावना है। प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त संबंधी मामलों में नुकसान हो सकता है, इसलिए इन गतिविधियों को आज स्थगित रखें। पारिवारिक वातावरण सामान्य ही रहेगा। अचानक ही किसी विपरीत लिंगी मित्र से मुलाकात मन को प्रफुल्लित करेगी। वर्तमान वातावरण की वजह से लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। महिलाओं को जोड़ों के दर्द संबंधी समस्या बढ़ सकती है।
धनु:
जिन कार्यों के लिए योजना बना रहे थे, उन्हें पूरा करने का समय आ गया है। कुछ बेहतर सीखने और करने की इच्छा आपके अंदर जोश और ऊर्जा का संचार करेंगी। खासतौर पर महिलाएं अपने कार्यों के प्रति अधिक सजग रहेगी। आमदनी के साथ-साथ खर्चा भी बढ़ेगा। ध्यान रखें, कि आलस की वजह से अपना नुकसान भी कर सकते हैं। नकारात्मक बातों पर ध्यान ना दें। युवा वर्ग दोस्तों के साथ ज्यादा घूमने-फिरने में समय व्यर्थ ना करें। व्यावसायिक स्थल पर कर्मचारियों के साथ विवाद की स्थिति बन सकती है। सरकारी कामों में रुकावटें रहेंगी, इसलिए किसी अनुभवी से मार्गदर्शन लेना जरूरी है। आपकी कोशिशों से फायदा होगा। पति-पत्नि अपने व्यक्तिगत मामलों में किसी भी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप ना होने दें। प्रेम संबंधों में और अधिक नजदीकियां बढ़ेंगी। बदन दर्द और थकान जैसी स्थिति रहेगी। कुछ समय व्यायाम और योगा आदि के लिए भी जरूर निकालें।
मकर:
राजनीतिक और सामाजिक प्रभावशाली व्यक्तियों से मुलाकात हो सकती है। इन व्यक्तियों के साथ संपर्क में रहने से आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी तथा व्यक्तित्व में निखार आएगा और निकट भविष्य में यह संपर्क फायदेमंद भी साबित होंगे। कोई पारिवारिक मामला हल हो सकता है। काम की अधिकता का असर आपको दिमागी और शारीरिक रूप से थका सकता है। इसलिए अपने काम में विश्वसनीय लोगों की भी सलाह अवश्य लें। बच्चों की गतिविधियों पर भी नजर रखना जरूरी है। वर्तमान समय पूरी तरह से अपने व्यापार पर फोकस करने का है। विस्तार संबंधी गतिविधियों पर विचार होगा और शुरुआत भी हो जाएगी। नौकरीपेशा लोगों को अत्यधिक कार्यभार की वजह से कुछ तनाव रह सकता है। परिवार के साथ मनोरंजन और आमोद-प्रमोद संबंधी कार्यों में सुखद समय व्यतीत होगा। लव पार्टनर के साथ मुलाकात के अवसर बनेंगे। काम के साथ-साथ स्वास्थ का भी ध्यान रखना जरूरी है। थकान की वजह से सिर दर्द और माइग्रेन जैसी समस्या से जूझना पड़ सकता है।
कुंभ:
किसी समारोह अथवा मीटिंग आदि में जाने का मौका मिले, तो तुरंत हासिल करें। महत्वपूर्ण लोगों के साथ मुलाकात लाभदायक रहेगी। घर तथा व्यवसाय दोनों जगह उचित सामंजस्य बना रहेगा। पारिवारिक उलझा हुआ मामला सुलझ जाएगा। अपनी ईगो जैसी आदत पर नियंत्रण रखें। पब्लिक डीलिंग करते समय नकारात्मक शब्दों का प्रयोग करना नुकसान दे सकता है। घर की अव्यवस्था के कारण बच्चे अपनी पढ़ाई में ध्यान नहीं दे पाएंगे। कुछ समय उनके साथ व्यतीत करना जरूरी है। व्यवसाय में कोई भी निर्णय लेने अथवा नया कार्य शुरू करते समय सावधानी बरतें, इस समय नुकसान होने की स्थिति बन रही है। कारोबारी गतिविधियां अभी लंबित रहेंगी। सरकारी सेवारत लोगों को अतिरिक्त कार्यभार मिलेगा। पारिवारिक लोगों की सुख-सुविधा का ध्यान रखेंगे, जिससे घर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां रहेंगी। तनाव और थकान की वजह से कमजोरी महसूस हो सकती है। अपना मनोबल बनाकर रखें।
मीन:
आज दिन की शुरुआत बहुत ही सुखद रहेगी। प्रोफेशनल स्टडी के लिए प्रयासरत युवाओं को कोई खुशखबरी मिल सकती है। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने से आर्थिक समस्या दूर होगी। परिवारजनों के साथ शॉपिंग में खुशनुमा समय भी व्यतीत होगा। लापरवाही और आलस को अपनी दिनचर्या में स्थान ना दें। छोटी सी गलती आपके लिए बहुत बड़ी परेशानी का कारण बनेगी। बजट का उचित प्रतिबंधन करें, क्योंकि आय के साथ-साथ खर्चों की भी अधिकता रहेगी। मशीनरी आदि से संबंधित व्यवसाय में मुनाफा रहेगा। सोचे हुए कार्य समय पर पूरे हो जाएंगे, लेकिन कार्यक्षेत्र पर स्टाफ तथा सहयोगियों के बीच कुछ समस्याएं उठ सकती हैं। इन्हें तुरंत ही सुलझाने का प्रयास करें अन्यथा इसका असर व्यावसायिक कार्यों पर पड़ सकता है। दांपत्य जीवन में आपसी सामंजस्य बना रहेगा। युवा वर्ग प्रेम प्रसंगों में पड़कर अपने करियर के साथ नुकसान ना करें। असंतुलित खानपान की वजह से पेट खराब हो सकता है। अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखें और मौसम के अनुकूल रहें।

