शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे

शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
Spread the love

 

आज़ का राशिफल: सोमवार, 01 जुलाई 2024

मेष:
पूरे मन से घर के सदस्यों के साथ सामंजस्य बनाकर रखने की कोशिश पूरी होगी। नजदीकी मित्रों के साथ मौज मस्ती में खुशनुमा समय व्यतीत होगा। घर में सुधार संबंधी योजनाएं भी बनेगी, जिसमें आपके निर्णय बहुत ही बेहतरीन रहेंगे। खर्चों की अधिकता की वजह से हाथ तंग रह सकता है। अभी उधार दिए हुए पैसे की वापसी भी संभव नहीं है। मौजमस्ती के समय अपने व्यक्तिगत कार्यों को बिल्कुल ही नजरअंदाज ना कर दें, अन्यथा महत्वपूर्ण कार्य रुक भी सकते हैं। व्यवसाय में व्यवस्था कुछ अस्त-व्यस्त हो सकती है। कड़ी मेहनत की जरूरत है। पिता समान व्यक्ति का सहयोग व सलाह आपके लिए बेहतरीन उपलब्धियों का निर्माण करेगी। स्थानांतरण के इच्छुक नौकरीपेशा लोगों को जल्दी ही अच्छी खबर मिल सकती है। पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता आएगी। प्रेमी-प्रेमिका को मुलाकात के अवसर सुलभ होंगे। गलत खानपान की वजह से गला खराब रह सकता है। अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें और देसी इलाज लें।

 

वृष:
इस समय ग्रह गोचर और परिस्थितियां बहुत ही सकारात्मक बनी हुई हैं। आप अपनी काबिलियत के बल पर कोई विशेष लक्ष्य हासिल करने में सक्षम रहेंगे। निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो उसे क्रियान्वित करने का उचित समय है। समय अनुसार अपने व्यवहार और विचारों में लचीलापन लाना जरूरी है। लोगों के साथ मेलजोल करते समय उचित शब्दों का ही प्रयोग करें। आपके विचारों में संकीर्णता की वजह से कुछ लोग परेशान हो सकते हैं। कारोबारी मामलों में कुछ ना कुछ व्यवधान रह सकते हैं, लेकिन आपका जमकर मेहनत करना आपकी व्यावसायिक गतिविधियों को मजबूत बना देगा। नौकरी पेशा लोगों को किसी ऑफिशियल टूर पर जाना पड़ सकता है। यह टूर आपके लिए फायदेमंद भी साबित होगा। घर के सभी सदस्य प्रफुल्लित तथा खुश रहेंगे। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता रहेगी। मौसम के विपरीत आहार-विहार ना रखें। सावधानी बरतने से मानसिक तथा शारीरिक ऊर्जा व शांति बनी रहेगी।

 

मिथुन:
दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। आपको उनकी मदद भी करनी पड़ सकती है, और इससे आपको खुशी ही मिलेगी। आप भी परिश्रम और मेहनत द्वारा किसी कार्य को पूरा करने का प्रयास करेंगे और सफलता भी मिलेगी। सभी जिम्मेदारियां अपने ऊपर लेने की बजाय उन्हें बांटना भी सीखें, क्योंकि अतिरिक्त कार्य में व्यस्तता की वजह से आपके महत्वपूर्ण काम अधूरे भी रह सकते हैं। बच्चों की समस्याओं को शांति से सुलझाने का प्रयत्न करें। बिजनेस में निवेश करने के लिए समय अच्छा है। व्यवसाय बढ़ाने के अच्छे मौके मिलेंगे। सिर्फ सही समय पर सही निर्णय लेने की जरूरत है। ऑफिस में अपनी गतिविधियों को किसी के समक्ष जाहिर ना करें। पति-पत्नी के प्रयासों से घर में उचित व्यवस्था बनी रहेगी। प्रेम संबंधों को भी विवाह में परिणित होने की योजनाएं बनेंगी। थकान का असर आपकी कार्य क्षमता पर पड़ सकता है। काम के साथ-साथ उचित आराम भी लेना जरूरी है।

 

कर्क:
पारिवारिक तथा व्यक्तिगत गतिविधियों के बीच बेहतरीन सामंजस्य रहेगा। आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा तथा प्रभावशाली लोगों से संपर्क बनेंगे। आप भावनात्मक रूप से खुद को सशक्त महसूस करेंगे। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई समस्या हल हो सकती है। लापरवाही और आलस की वजह से नुकसान या धोखा होने की आशंका है। कहीं भी हस्ताक्षर या पेपर संबंधी कोई भी कार्य करते समय बहुत अधिक सावधान रहें। आर्थिक गतिविधियां अभी मंद ही रहेंगी। फाइनेंस संबंधित गतिविधियों में बहुत ही सावधानी बरतें। ध्यान रखिए कि आपकी छोटी सी गलती या भूल नुकसान दे सकते हैं। साझेदारी से जुड़े व्यवसाय में पारदर्शिता बनाकर रखना जरूरी है। अनुभवी व्यक्तियों की सलाह पर अमल करना फायदेमंद साबित होगा। वैवाहिक अथवा प्रेम संबंधों में किसी वजह से तकरार उत्पन्न हो सकती है। एक दूसरे पर विश्वास बनाकर रखना अति आवश्यक है। गलत खानपान की वजह से पेट खराब रहेगा। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित जरूरी है।

 

सिंह:
समय का उचित प्रबंधन करें, क्योंकि आज जिस काम को भी करने की ठान लेंगे, उसे पूरा करके ही दम लेंगे। युवाओं को मीडिया अथवा इंटरनेट के माध्यम से नई-नई जानकारियां हासिल होंगी, जिससे उन्हें भविष्य संबंधी निर्णय लेने में काफी हद तक सहायता मिलेगी। अपनी योजनाओं को गुप्त रखें, क्योंकि आपका कोई नजदीकी सदस्य ही आपकी योजनाओं का गलत फायदा उठा सकता है। इस समय किसी भी तरह की उधारी करना आपको आर्थिक समस्या में डाल देगा। बेहतर होगा कि उचित समय का इंतजार करें। फोन या इंटरनेट के जरिये आपके बिजनेस के काम पूरे हो सकते हैं। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट संबंधी व्यवसाय में किसी उच्चाधिकारी की वजह से परेशानी आ सकती है। ऑफिस में सुकून भरा माहौल रहेगा। कोई ऑफिशियल यात्रा का प्रोग्राम बनेगा। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं का उचित ध्यान रखें। प्रेम संबंधों में नज़दीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कभी-कभी आत्मविश्वास डगमगा सकता है। मानसिक स्थिरता के लिए मेडिटेशन बहुत जरूरी है।

 

कन्या:
सामाजिक तथा सोसाइटी संबंधी गतिविधियों में आपका मान-सम्मान बना रहेगा। अगर इस समय कोई दुविधा की स्थिति बनी हुई है, तो किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से जरूर कोई हल मिलेगा। विद्यार्थियों को मनचाहे इंस्टिट्यूट में एडमिशन मिल जाएगा। अपनी कोई भी खास बात किसी से भी शेयर ना करें। कभी-कभी बहुत ज्यादा आत्म केंद्रित होना और ईगो की भावना रखने से आपसी संबंधों में कुछ तनाव आ सकता है। आस-पड़ोस में किसी भी वाद-विवाद से दूर रहें। बिजनेस में निवेश कर रहे हैं, तो फायदा मिलेगा। प्रॉपर्टी संबंधी डील में जल्दबाजी करना ठीक नहीं रहेगा। कागजात वगैरह की अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लें। ऑफिस में किसी प्रोजेक्ट को असफल होने की वजह से तनाव ना लें। घर में मेहमानों के आगमन से चहल-पहल भरा खुशनुमा माहौल रहेगा। किसी नजदीकी मित्र के साथ अचानक ही मुलाकात होगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, परंतु डायबिटिक लोग अपनी नियमित जांच में लापरवाही ना करें।

 

तुला:
आपकी व्यवस्थित दिनचर्या और स्वभाव आपके कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से करने में मदद करेगा। धार्मिक व आध्यात्मिक गतिविधियों में आस्था बढ़ेगी और आप अपने अंदर सकारात्मक एनर्जी महसूस करेंगे। दूसरों पर ज्यादा डिसिप्लिन ना रखकर अपने व्यवहार में कुछ लचीलापन लाएं। मकान और गाड़ी से संबंधित कागजातों को लेकर कुछ दिक्कत रह सकती हैं। किसी भी कार्य को करने में ज्यादा जल्दबाजी ना करें। व्यावसायिक गतिविधियां बेहतर हो रही हैं, इसलिए अपने काम को बहुत गंभीरता और संजीदगी से अंजाम दें। व्यावसायिक व्यवस्था बेहतर बनाने में खर्चे ज्यादा हो सकते हैं, जिसकी वजह से आपका बजट भी गड़बड़ा सकता है। पति-पत्नी में इगो को लेकर मतभेद रह सकते हैं। इनका असर पारिवारिक व्यवस्था पर ना पड़ने दें। अपना इम्यून सिस्टम मजबूत रखने के लिए संतुलित आहार और व्यायाम पर भी जरूर ध्यान दें।

 

वृश्चिक:
परिस्थितियां परिवर्तित होंगी तथा नई उम्मीदें बनेंगी। कुछ लोग जो आपके खिलाफ थे, आज आपकी बेगुनाही उनके सामने साबित होगी तथा संबंध पुनः मधुर हो जाएंगे। किसी मनोरंजक स्थल पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है। अपने ऊपर अतिरिक्त कार्यभार या जिम्मेदारियां ना लें, क्योंकि सभी कार्यों के बीच संतुलन बनाकर रखने में दिक्कतें आएंगी और किसी भी काम में जल्दबाजी की वजह से काम बिगाड़ सकते हैं। इस समय धैर्य और विवेक से काम लेना ज़रूरी है। व्यावसायिक गतिविधियों को और समय दें, जिससे और बेहतर नतीजे मिल सकते हैं। इनकम की स्थिति में सुधार होगा। कर्मचारियों के साथ किसी वजह से तनाव रह सकता है। सरकारी नौकरी में पब्लिक प्लेस पर विवाद में न पड़ें। घर में सुख-शांति रहेगी। किसी विपरीत लिंगी व्यक्ति के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। यह संबंध प्रेम संबंधों में भी परिणित होने की संभावना है। योगा मेडिटेशन जैसी गतिविधियों को अपनी दिनचर्या में जरूर शामिल करें। आपका उत्तम खानपान तथा व्यवस्थित दिनचर्या आपको ऊर्जावान बनाकर रखेंगे।

 

धनु:
आज दोपहर बाद खासतौर पर समय बहुत ही शुभ रहने वाला है। अपनी ऊर्जा और समय का भरपूर उपयोग करें। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात भी होगी। संबंधियों अथवा मित्रों के आने से घर में चहल-पहल और खुशी भरा वातावरण रहेगा। ध्यान रखें कि अति आत्मविश्वास के कारण विश्वासघात भी हो सकता है। अपने आसपास के सकारात्मक लोगों के बीच कुछ समय बिताने से मानसिक सुकून मिलेगा। बच्चों के एडमिशन को लेकर कुछ चिंता रह सकती हैं। व्यावसायिक लोगों के साथ संपर्क बढ़ाना आपके लिए नए स्त्रोत खोल सकता है। अगर किसी प्रोजेक्ट पर पैसा लगाने का प्लान है, तो उसके संदर्भ में उचित सोच-विचार अवश्य कर लें, परंतु पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में पारदर्शिता जरूर रखें। पति-पत्नी के बीच घर की व्यवस्था को लेकर कुछ विवाद हो सकता है। युवाओं के लिए प्रेम प्रसंगों के अवसर भी बनेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु योगा और व्यायाम को अपने जीवन का हिस्सा बनाना जरूरी है।

 

मकर:
कुछ राजनैतिक अथवा प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी। आपकी लोकप्रियता के साथ-साथ जनसंपर्क का दायरा भी बढ़ेगा। साथ ही कुछ राजनीतिक लोगों से मुलाकात होगी। किसी समाज सेवी संस्था में भी आपका महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। व्यक्तिगत कार्यों के साथ-साथ सामाजिक गतिविधियों पर भी ध्यान देना जरूरी है। ध्यान रखें कि किसी की बातों में आकर आप अपना नुकसान भी कर सकते हैं। रुपए-पैसे संबंधी लेनदेन करते समय सावधानी बरतें। व्यवसाय में बाहरी गतिविधियों में ही दिन का अधिकतर समय व्यतीत होगा। मार्केटिंग संबंधी कार्यों को निपटाने के लिए उचित समय है। कुछ ठोस निर्णय भी कामयाब रहेंगे। नौकरी में स्थिति मजबूत रहेगी। अधिकारियों का भी सहयोग रहेगा। घर में किसी के विवाह संबंधी योजना बनने से खुशनुमा माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नज़दीकियां आएंगी। अत्यधिक कार्यभार की वजह से मानसिक और शारीरिक थकान रह सकती है। कुछ समय अपने खुद के लिए भी जरूर निकालें।

 

कुंभ:
समय आपके लिए सकारात्मक परिवर्तन ला रहा है। गजब का आत्मविश्वास महसूस करेंगे तथा चल रही उथल-पुथल से भी राहत मिलेगी। किसी शुभचिंतक की प्रेरणा और आशीर्वाद से आपको जीवन के कई सकारात्मक पहलुओं को समझने का मौका भी मिलेगा। गैर कानूनी तथा रिस्क प्रवृत्ति जैसे कार्यों में रुचि ना लें। बैठे बिठाए मुसीबत में पड़ सकते हैं। पड़ोसियों के साथ संबंधों में मधुरता बनाकर रखने में आपका विशेष प्रयास जरूरी है। समय अनुसार चीजें व्यवस्थित होती रहेंगी। प्रभावशाली कारोबारी लोगों से संपर्क बनेंगे और आपको कई नए सुअवसर भी प्राप्त होंगे। मुश्किलों के बावजूद आप कामयाबी हासिल कर लेंगे। सरकारी कार्यों में किसी प्रकार की रुकावट आ सकती है। किसी उच्च अधिकारी से मार्गदर्शन लेना उचित रहेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी, मनोरंजक गतिविधियां भी होंगी। प्रेम संबंधों के मामले में लकी रहेंगे। अपनी दिनचर्या और खान-पान संबंधी गतिविधियों को व्यवस्थित रखें। इसे आप मानसिक और शारीरिक रूप से प्रफुल्लित रहेंगे।

 

मीन:
दिन मिले-जुले प्रभाव वाला व्यतीत होगा। कोई बंटवारे संबंधी विवाद चल रहा है, तो उसका निपटारा आपसी सहमति अथवा किसी मध्यस्था से हल करने के उचित समय है। परिवार के साथ कहीं यात्रा पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है। अपने बजट को अपनी आवश्यकताओं के अनुसार सीमित और संतुलित रखें। अगर भूमि अथवा वाहन के लिए ऋण लेने का विचार बन रहा है, तो अपनी क्षमता से अधिक ना लें। किसी भी सभा अथवा मीटिंग में अपनी बात रखने के लिए असुविधा होगी। कामकाज के प्रति पूरी गंभीरता और संजीदगी से ध्यान देने की जरूरत है, इनकम के नए सोर्स मिलेंगे। नौकरी से संबंधित किसी प्रकार की उलझन उत्पन्न होंगी। इस समय अधिकारियों के साथ तालमेल बनाकर कार्य करने की जरूरत है। परिवार जनों के बीच सुखद संबंध रहेंगे, परंतु प्रेम संबंधों के उजागर होने से पारिवारिक नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। व्यसन, तनाव आदि जैसी स्थिति से दूर रहें। वाहन चलाते समय किसी प्रकार की लापरवाही नुकसानदेह हो सकती हैं।

 

Parvatanchal