शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे

आज़ का राशिफल: रविवार, 30 जून 2024

मेष:
महत्वपूर्ण सूचना मिलेगी, जिस पर अमल करना आने वाले दिनों में फायदेमंद साबित होगा। अपनी पिछली कुछ कमियों से सीख लेकर आप अपनी दिनचर्या में उचित परिवर्तन लाने की कोशिश करें। इस समय आपके लिए ग्रह स्थिति अच्छी रहेगी। कभी-कभी कुछ वहम जैसी स्थिति रह सकती है, कि जैसे भाग्य साथ नहीं दे रहा है। सकारात्मक रहें तथा खुश रहने का प्रयास करें। भाइयों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। वरिष्ठ सदस्यों की मध्यस्थता से संबंधों को मधुर बनाकर रखने का प्रयास करें। कारोबार में नए संपर्क बनेंगे और उनसे फायदा होगा। आपका अपने काम के प्रति पूरी एकाग्रता रखना आपको नई उपलब्धियां हासिल करवाएगा। किसी भी काम को करने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी अवश्य प्राप्त करें। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी, लेकिन आपके योगदान से पारिवारिक व्यवस्था उचित बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेगी। गैस और अपच की समस्या से बचने के लिए व्यवस्थित दिनचर्या रखें तथा उचित खानपान ले।
वृष:
अन्य कार्यों के साथ-साथ अपने व्यक्तिगत कार्यों पर भी जरूर ध्यान दें। रुके हुए काम बन जाएंगे। इससे मन प्रसन्न रहेगा और ऊर्जा बनी रहेगी। पैतृक संपत्ति अथवा वसीयत से जुड़े मामले हल हो सकते हैं। घर में कोई धार्मिक आयोजन से सकारात्मक ऊर्जा व्याप्त रहेगी। निर्णय लेने में जल्दबाजी ना करें। जरूरत से ज्यादा किसी पर विश्वास करना आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। इसलिए सतर्क रहें। अपनी चीजें व्यवस्थित रखें। लेन-देन संबंधी मामलों को स्थगित रखना उचित रहेगा। कर्मचारियों पर बहुत भरोसा न करके सभी गतिविधियों पर अपनी उपस्थिति रखना बहुत ही जरूरी है। किसी भी तरह की इंक्वायरी या पेनल्टी लगने की स्थिति भी बन रही है। किसी भी तरह के गैरकानूनी कामों से दूर रहें। पति-पत्नी आपसी सामंजस्य द्वारा घर के माहौल को सुखद बनाए रखने में सफल रहेंगे। तथा घर का वातावरण खुशनुमा और सौहार्दपूर्ण बना रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी नियमित चेकअप अवश्य करवाएं। ब्लड प्रेशर व डायबिटिक लोगों को विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।
मिथुन:
आज आपको अपने किसी विशेष कार्य में सफलता मिलने वाली है। लोग भी आपकी काबिलियत और योग्यता के कायल हो जाएंगे। प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त संबंधी कोई कार्यवाही चल रही है तो उससे संबंधित गतिविधि आसानी से पूरी हो जाएगी। कुछ ना कुछ चुनौतियां भी रहेंगी। नकारात्मक परिस्थितियों को क्रोध की बजाय शांतिपूर्ण तरीके से निपटाएं तो ज्यादा बेहतर है। प्रॉपर्टी संबंधी किसी भी दस्तावेज पर बिना पढ़े हस्ताक्षर ना करें। पड़ोसियों के साथ संबंध मधुर रखें। बिजनेस में खुद को साबित करने के लिए ज्यादा संघर्ष और मेहनत होगी, क्योंकि अभी परिस्थिति ज्यादा अनुकूल नहीं है। अपने कार्य से संबंधित और अधिक जानकारियां हासिल करें। नौकरीपेशा लोगों को अपना टारगेट हासिल करने में बहुत अधिक मेहनत करनी होगी। पति-पत्नी के बीच खट्टी-मीठी नोकझोंक उनके संबंधों में और अधिक नज़दीकियां लाएगी। प्रेम संबंधों में भी मधुरता बनी रहेगी। गर्मी और पॉल्यूशन आदि से अपना बचाव रखना जरूरी है। योगा और व्यायाम को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना जरूरी है।
कर्क:
किसी भी काम को करने से पहले उससे संबंधित उचित जानकारी हासिल करें तथा जल्दबाजी और लापरवाही ना करें। इससे आपको बेहतर परिणाम हासिल होंगे। आय के नए स्त्रोत बनेंगे। घर में बुजुर्गों का भी प्यार व आशीर्वाद शांतिपूर्ण माहौल बनाकर रखेगा। किसी भी विपरीत परिस्थिति में अपना मनोबल बनाकर रखें। भूमि, वाहन आदि से संबंधित ऋण लेने का प्लान बन सकता है। यह आपकी संपत्ति और समृद्धि में वृद्धि का कारण ही बनेगा, इसलिए चिंता ना करें। व्यवसाय में इस समय किसी प्रकार के नुकसान के योग बन रहे हैं। आंतरिक व्यवस्था तथा अपनी कार्यप्रणाली में कुछ परिवर्तन लाएं। नौकरीपेशा लोग अच्छे व्यवहार और सही कामों से अधिकारियों के साथ संबंध मजबूत बनाएंगे। परिवारजनों का आपसी तालमेल व सामंजस्य बहुत अच्छा बना रहेगा। विवाहेत्तर संबंधों से परहेज रखें। नकारात्मक वातावरण और मौसमी बदलाव से सतर्क रहें। अपना खान-पान और दिनचर्या संयमित रखें।
सिंह:
समय अनुसार अपने व्यवहार और दिनचर्या में परिवर्तन लाना आपको सकारात्मक बनाएगा। साथ ही आपके व्यक्तित्व में भी और अधिक निखार आएगा। घर में कोई मांगलिक कार्य संबंधी योजना बनेगी। विवाह योग्य लोगों के लिए कोई अच्छा रिश्ता आ सकता है। बच्चों की किसी गलती पर गुस्से की बजाय उनके साथ मित्रता पूर्ण व्यवहार करके उनकी समस्याओं का समाधान करें, तो उचित रहेगा। कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने में भी दिक्कत आ सकती है। अनुभवी लोगों से सलाह-मशवरा करना उचित रहेगा। कारोबार में गतिविधियों को संभालने में बहुत ही मेहनत मशक्कत रहेगी। अपनी कोई भी योजना को दूसरों के समक्ष शेयर ना करें। कोई कर्मचारी ही आपकी गतिविधियों का दुरुपयोग कर सकता है। संपर्क सूत्रों के माध्यम से कुछ नए आर्डर मिल सकते हैं। घर में सुख-शांति और सामंजस्य पूर्ण माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में किसी अन्य की वजह से मनमुटाव की स्थिति बनेगी। वर्तमान मौसम की वजह से थकान और सुस्ती हावी हो सकती है। उचित आराम लेना और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी जरूरी है।
कन्या:
मकान, दुकान आदि से संबंधित रखरखाव और मरम्मत संबंधी प्लानिंग होगी। वास्तु संबंधी का उपयोग करना उचित रहेगा। आपको अपने काम और मेहनत के अच्छे नतीजे मिलेंगे। रुका पैसा मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। जरूरी काम सही समय पर निपटाना जरूरी है। अपने कामों में उचित व्यवस्था रखें। तनाव को अपने ऊपर हावी ना होने दें। पड़ोसियों के साथ संबंधों में खटास ना आने दें। युवाओं को मौजमस्ती के बजाय अपने कार्य पर ध्यान देने की जरूरत है। आधा दिन बीतने के बाद महत्वपूर्ण काम हल हो जाएगा। आप किसी भी तरह अपना काम निकलवाने में सक्षम रहेंगे। टेक्निकल क्षेत्र से जुड़े कार्यों में अप्रत्याशित सफलता मिलेगी। किसी को पैसा या माल उधार न दें, नुकसान हो सकता है। पर्सनल लाइफ अच्छी रहेगी तथा सब के साथ मनोरंजन व शॉपिंग संबंधी योजनाएं भी बनेंगी। खांसी, जुकाम जैसी हल्की-फुल्की दिक्कत रह सकती है। घरेलू इलाज से ही स्वास्थ्य ठीक हो जाएगा।
तुला:
निकट संबंधियों का हाल जानने के लिए फोन से संपर्क में रहें। आपसी विचारों का आदान-प्रदान सबको सुकून देगा। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। कुल मिलाकर दिन व्यस्तता पूर्ण और खुशनुमा व्यतीत होगा। ध्यान रखें कि बहुत अधिक होशियारी के बावजूद भी कुछ परिणाम गड़बड़ हो सकते हैं। रुपए-पैसे के लेनदेन उधारी आदि जैसे कामों से दूर रहें, क्योंकि आपके कुछ नजदीकी लोग ही आपके साथ विश्वासघात कर सकते हैं। व्यवसाय संबंधी नई जानकारियां मिलेंगी। उन पर अपना ध्यान केंद्रित रखें। जल्दी ही उचित परिणाम सामने आएंगे। दूरदराज की व्यावसायिक पार्टियों से कुछ महत्वपूर्ण अनुबंध मिल सकते हैं, इसलिए उनके संपर्क में रहना जरूरी है। पारिवारिक सदस्यों के बीच एक दूसरे के प्रति सहयोग और प्रेम की भावना रहेगी। परंतु विवाहेत्तर संबंधों से दूरी बनाकर रखें। सुस्ती और थकान हावी होंगे। मेडिटेशन और ध्यान करना आपको मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रखेगा।
वृश्चिक:
प्रॉपर्टी आदि से संबंधित कोई कार्य हो सकता है। युवाओं की प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम उनके पक्ष में आएगा, सिर्फ उन्हें पहले से ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। कोई रुका हुआ आय का साधन भी पुनः शुरू होगा। पुरानी नकारात्मक बातों को वर्तमान पर हावी ना होने दें तथा संबंधों को सहेजकर रखें। महिलाएं विपरीत लिंगी व्यक्तियों के साथ बातचीत के दौरान सावधानी बरतें। अन्यथा किसी प्रकार की बदनामी हो सकती है। व्यावसायिक गतिविधियां और बेहतर होंगी। मार्केटिंग संबंधी कार्यों पर अधिक ध्यान दें। किसी अधिकारी या राजनीतिज्ञ से आपकी मुलाकात फायदेमंद होगी। स्टाफ और कर्मचारियों का भी सहयोग रहेगा। दांपत्य जीवन में आपसी तालमेल बेहतर बनाए रखने के लिए समय के अनुसार अपने व्यवहार में भी उचित परिवर्तन लाना होगा। खान-पान के प्रति लापरवाही ना रखें। अनियमितता की वजह से आपको पेट संबंधी दिक्कत रह सकती है।
धनु:
ग्रह स्थिति सुखद बनी हुई है। करीबी लोगों के साथ लाभकारी योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। आज आप अपनी मेहनत तथा समझदारी से वह सब हासिल कर सकते हैं, जिसकी आपने तमन्ना की है। मनोरंजक प्रोग्राम भी बनेगा। बाहरी लोगों का हस्तक्षेप ना होने दें। गुप्त रूप से अपने कार्यों को अंजाम दें और अपनी गतिविधियों तथा योजनाओं के बारे में और अधिक मनन चिंतन करें। घर के किसी सदस्य की लापरवाही अथवा गलत बात आपको चिंतित कर सकती है।
व्यापार की छोटी सी छोटी बारीकियों पर गंभीरता से विचार करें। सहयोगियों का पूर्ण समर्थन और सहयोग बना रहेगा। प्रतिस्पर्धा के दौर में व्यावसायिक पार्टियों के साथ संपर्क में रहना जरुरी है। नौकरी पेशा लोगों को मन मुताबिक कार्यभार मिलने से सुकून रहेगा। परिवार और दोस्तों के साथ कुछ समय व्यतीत करने से मानसिक सुकून मिलेगा। विवाह योग्य व्यक्तियों के लिए उत्तम रिश्ता आने की संभावना है। स्वास्थ्य के प्रति पूरी तरह सजग रहें। मौसमी परेशानी जैसे खांसी, जुकाम आदि रह सकती है।
मकर:
आय और व्यय में समानता रहेगी। कोई रुका हुआ इनकम का साधन भी पुनः शुरू हो सकता है। कुछ समय सोसाइटी अथवा सामाजिक गतिविधियों के लिए भी निकालें। इससे आपका संपर्क दायरा बढ़ेगा। किसी पारिवारिक मामले में भी आपका फैसला सर्वोपरि रहेगा। वित्तीय कार्यों में हिसाब-किताब करते समय सतर्क रहें। किसी प्रकार की गलतफहमी हो सकती है। आज कहीं निवेश ना ही करें, तो बेहतर है। किसी भी दस्तावेज या पेपर संबंधी कार्य में हस्ताक्षर करने से पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लें। कार्यप्रणाली बेहतर होगी। दोपहर बाद परिस्थितियां फायदेमंद होंगी। पिछले कुछ समय से चल रही बाधाएं भी दूर होंगी। परंतु आर्थिक स्थिति मध्यम रहने की वजह से अपना आत्मविश्वास गिरने ना दें। वैवाहिक संबंधों में मधुरता रहेगी तथा घर में नजदीकी रिश्तेदारों के आने से चहल-पहल और खुशी भरा वातावरण रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु महिलाएं अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना बरतें।
कुंभ:
विद्यार्थियों को अपनी मेहनत के मनोवांछित परिणाम मिलने से सुकून मिलेगा। व्यस्तता के बावजूद अपने व्यक्तिगत कार्यों के लिए समय निकाल लेंगे तथा आप अपने संपर्क सूत्रों का उचित उपयोग करने में भी सक्षम रहेंगे। कोई महत्वपूर्ण दस्तावेज ना मिलने से चिंता रहेगी। कोई नकारात्मक प्रवृत्ति का व्यक्ति आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। अपनी फाइनेंस संबंधी गतिविधियों को सीक्रेट रखना ही जरूरी है। कोई भी अहम फैसला लेने से पहले वरिष्ठ लोगों का मार्गदर्शन लेना उचित रहेगा। इस समय बिजनेस में चुनौतियां आएंगी।। एडवर्टाइजमेंट बढ़ाने से काम करने के तरीकों में सुधार होगा। मीडिया और मार्केटिंग संबंधी अधिक से अधिक जानकारियां हासिल करें। नौकरीपेशा लोगों पर एक्स्ट्रा काम की जिम्मेदारी आ सकती है जिससे तनाव रहेगा। दांपत्य संबंधों में कुछ तनाव जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। शांतिपूर्ण तरीके से समस्याओं का हल निकालने का प्रयास करें। स्वास्थ्य संबंधी कुछ ना कुछ उतार-चढ़ाव बने रहेंगे। जिसकी वजह से कुछ चिंतित रहेंगे। अपना उत्तम इलाज लें।
मीन:
पारिवारिक वातावरण और अधिक सुखद और व्यवस्थित बनाने के लिए आप कुछ नियम बनाएंगे और कामयाब भी होंगे। आपका कोई भी कार्य करने से पहले उसकी पूरी योजना तथा प्रारूप बनाना आपके कार्य में गलती होने से बचाएगा। कामकाज के प्रति अपनी एकाग्रता को बढ़ाना होगा। ध्यान रखें कि किसी को भी बिन मांगे सलाह ना दें। दूसरों के मामले में हस्तक्षेप करने से आपके मान-सम्मान पर भी बात आ सकती है। पड़ोसियों के साथ मेलजोल बनाए रखें। बिजनेस में बेहतरी लाने के लिए नए प्लान बनाने की जरूरत है। कारखाने आदि से संबंधित व्यवसाय में सहकर्मी ईर्ष्या व जलन की भावना से आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र रच सकते हैं। ऑफिस में अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ मित्रवत व्यवहार रखें। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। व्यर्थ के प्रेम संबंधों से दूर रहें वरना इस वजह से आपके महत्वपूर्ण कार्यों में व्यवधान आ सकता है। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी और उनकी देखभाल में आपका अत्यधिक समय व्यतीत होगा।