शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे

शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
Spread the love

 

आज़ का राशिफल: बुधवार, 26 जून 2024

मेष:
लोगों के साथ मेल मुलाकात होगी। आपसी विचारों का आदान-प्रदान बेहतरीन रहेगा। सामाजिक और बाहरी गतिविधियों में समय व्यतीत करने से नई जानकारियां हासिल होंगी। भाइयों से अच्छे संबंध आपके लिए तरक्की दायक रहेंगे। व्यक्तिगत तथा पारिवारिक समस्याओं को सुलझाने में कुछ दिक्कतें आएंगी। धैर्य से निर्णय लेने पर स्थितियां संभल जाएंगी। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता रहेगी। अपने काम स्थगित करके अन्य गतिविधियों में ही दिन व्यतीत हो जाएगा।
व्यावसायिक दृष्टि से समय अनुकूल और फायदेमंद है। महत्वपूर्ण ऑर्डर या एग्रीमेंट मिलेंगे। पार्टनरशिप संबंधी बिजनेस में गतिविधियां ठीक ढंग से चलती रहेंगी। सरकारी काम रुका है तो हल हो जाएगा। ऑफिस में भी व्यवस्था उचित रहेगी। पारिवारिक व्यवस्था को उचित रखने में आपका प्रयास जरूरी है। व्यर्थ के प्रेम संबंध में समय और पैसा बर्बाद न करें। पेट में गर्मी या एसिडिटी बढ़ सकती है। ज्यादा भारी और तला भूना खाने से परहेज रखें।

 

वृष:
काम ज्यादा रहेगा, इसलिए महत्वपूर्ण कामों पर ध्यान दें। लक्ष्य पाने में भाइयों का विशेष सहयोग मिलेगा। ज्ञान-विज्ञान के क्षेत्र में विद्यार्थियों की दिलचस्पी रहेगी। मेहनत के मुताबिक नतीजे भी मिलेंगे। इस समय रिस्क लेना आपको मुसीबत में डाल सकता है। नजदीकी रिश्तेदार से मामूली बात पर कहासुनी हो सकती है। जिसका असर परिवार के संबंधों पर भी पड़ेगा। ऑफिस में कर्मचारियों द्वारा आ रही समस्याओं को आप समझदारी से सुलझा लेंगे। प्रॉपर्टी संबंधी डील हो सकती है। नौकरीपेशा लोग अधिकारियों से अच्छे संबंध रखें। परिवार का माहौल व्यवस्थित और अनुशान वाला रहेगा। इससे आपको सुकून मिलेगा। प्रेम संबंधों में भी गहराई बढ़ेगी। ज्यादा भागदौड़ से थकान और सिर दर्द होगा। थोड़ा समय प्रकृति के सानिध्य में बिताने से ताजगी महसूस होगी।

 

मिथुन:
किसी भी गतिविधि को शुरू करने से पहले परिवार वालों से विचार-विमर्श करें। इससे आपको उचित समाधान मिलेगा। युवा लोग जिस काम की कोशिश कर रहे थे उसके सकारात्मक नतीजे जल्दी मिलेंगे। नजदीकी संबंधी की निजी समस्याओं को सुलझाने में आपको मदद करनी होगी। इस वजह से महत्वपूर्ण काम स्थगित करने पड़ सकते हैं। कोई भी फैसला लेने से पहले अच्छे से सोच-विचार जरूर करें। बिजनेस की गतिविधियां सामान्य रहेंगी। मुनाफे की ज्यादा उम्मीद नहीं है। जरूरतें पूरी होती रहेंगी। सरकारी नौकरीपेशा लोगों को ज्यादा काम होने से तनाव रहेगा। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंधों के मामलों में सावधान रहें। आपकी गतिविधियां जगजाहिर हो सकती हैं। अत्यधिक कार्यभार की वजह से थकान और कमजोरी बनी रहेगी। उचित आहार और आराम दोनों स्वास्थ्य के लिए जरूरी हैं।

 

कर्क:
घर के रखरखाव संबंधी काम स्थगित रखें। दिनचर्या और कार्य प्रणाली व्यवस्थित रखें। राजनीतिक संबंध और जनसंपर्क का दायरा बढ़ेगा। युवाओं को करियर संबंधित सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। फाइनेंस संबंधी मामलों में दिक्कतें रहेंगी। नया निवेश करने से पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लें। आर्थिक स्थिति धीमी रहेगी। घर के बुजुर्गों की सेहत पर ध्यान रखना बेहद जरूरी है। बिजनेस में मशीनरी, स्टाफ और कर्मचारियों से संबंधित परेशानी रहेगी। किसी पर भी आंख बंदकर के भरोसा करना नुकसानदायक रहेगा। काम कम होने से नौकरीपेशा लोगों को राहत मिलेगी। ऑफिशियल यात्रा का प्लान बन सकता है। पति-पत्नी के तालमेल से घर की व्यवस्था अच्छी रहेगी। प्रेम संबंध सुखद और मर्यादित रहेंगे। मौजूदा मौसम का असर आपकी सेहत पर पड़ सकता है। इससे आपका काम प्रभावित हो सकता है।

 

सिंह:
किसी धार्मिक संस्था को विशेष सहयोग करना आपको आत्मिक खुशी देगा। घर के बुजुर्गों के अनुभव और सलाह अपनी दिनचर्या मैं जरूर शामिल करें। सफलता पाने के लिए कर्म प्रधान रहना जरूरी है। शांत चित्त रहना जरूरी है। किसी पारिवारिक सदस्य का नकारात्मक व्यवहार चिंता की वजह बन सकता है। अफवाहों की चिंता न करें। अपने कामों में ही व्यस्त रहें। सफलता मिलने पर लोग आपके पक्ष में आएंगे। एक्स्ट्रा इनकम का सोर्स बन सकता है। कार्यक्षेत्र में नया काम शुरू करने से पहले उसके बारे में पूरी स्टडी कर लें। व्यवसायिक निवेश करते समय अनुभवी व्यक्ति के साथ सलाह-मशवरा जरूर करें। पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे। जीवनसाथी और परिवार के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाना सबको खुशी देगा। वर्तमान मौसम की वजह से खांसी, जुकाम की समस्या रह सकती है। आयुर्वेद इलाज इसके लिए बेहतर रहेगा।

 

कन्या:
उधार दिया पैसा वापस मिलने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पुरानी चिंताओं से राहत मिलेगी। परिवार के लोगों की छोटी-मोटी जरूरत पूरी करने में खुशी मिलेगा। संतान की ओर से अच्छी खबर मिल सकती है। फालतू गतिविधियों के बीच आपका महत्वपूर्ण काम छूट सकता है। दोपहर बाद परिस्थितियों में प्रतिकूलता आएगी। घरेलू खर्च का संतुलित बजट बनाकर रखें। किसी तरह के विवाद में न उलझें। पारिवारिक व्यवसाय में आपसी सहयोग से फायदा होगा, मेहनत करने की जरूरत है। काम बढ़ाने की योजनाओं पर दोबारा विचार करना जरूरी है। इस समय पैसा लगाते समय बजट का भी ध्यान रखें।
परिवार में व्यवस्थित और सुखद माहौल रहेगा। प्रेम प्रसंग में मर्यादा का ध्यान रखें। घर के किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति भी सजग रहने की जरूरत है।

तुला:
कोई सरकारी मामला हल हो सकता है। किसी खास आयोजन में जाने का मौका मिलेगा। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात आपके व्यक्तित्व में निखार लाएगी। परिवार के साथ मनोरंजन और शॉपिंग में बहुत अच्छा समय बीतेगा। भाइयों और रिश्तेदारों के साथ तालमेल कमजोर रहेगा। दूसरों को सलाह देने के बजाय खुद का मूल्यांकन करें। हर परिस्थिति में शांत और स्थिर रहें। इससे आप फैसले लेने में सहज महसूस करेंगे। समय के मुताबिक बिजनेस व्यवस्था में बदलाव लाने की जरूरत है। बिजनेस में धन संबंधी मामलों और योजनाओं पर काम करने के लिए अच्छा समय है। फायदेमंद रहेगा। इनकम में सुधार होगा। प्रेम संबंधों को विवाह में बदलने में रुकावटें आ सकती हैं। समय के साथ परिस्थितियां आपके पक्ष में हो जाएंगी। तनाव और व्यस्तता से शुगर लेवल बढ़ सकता है। अपनी सेहत को लेकर सावधान रहें।

 

वृश्चिक:
अपनी दिनचर्या व्यवस्थित करने की जरूरत है। इससे आप अपने काम अच्छे से पूरे करेंगे। किसी दोस्त या संबंधी से चल रहा मनमुटाव दूर होगा। संतान की तरफ से भी कोई संतोषजनक परिणाम मिलेंगे। किसी दोस्त की गलत सलाह आपको लक्ष्य से भटका सकती है, सोच-समझकर कदम उठाएं। घर के बुजुर्गों की सलाह और मार्गदर्शन की अवहेलना न करें। थोड़ा समय बच्चों के साथ भी बीताएं। बिजनेस को लेकर उधार लेने की स्थिति बने तो घबराए नहीं। कार्यप्रणाली में लाए गए बदलाव से अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। आपका व्यवसायिक नजरिया कई मामलों को सुलझाने में सक्षम रहेगा। दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मुलाकात से खुशी मिलेगी। प्रेम संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना जरूरी है। गले से संबंधित इंफेक्शन को गंभीरता से लें। लापरवाही बिल्कुल ना बरतें।

 

धनु:
अनुभवी लोगों का सानिध्य मिलेगा। किसी पॉलिसी में निवेश करने की योजना है, तो तुरंत फैसला लेना जरूरी है। मन में चल रही दुविधा का समाधान मिलेगा। थोड़ा समय बच्चों के साथ बीताने से उनका मनोबल बढ़ेगा। समय के साथ अपने विचारों में भी लचीलापन बनाए रखें। खर्चे ज्यादा होने का बुरा असर आपकी नींद पर भी पड़ेगा। अपना बजट बनाकर रखें। किसी के भी निजी मामले में बिना मांगे प्रतिक्रिया न दें। बिजनेस में चुनौतियां रहेंगी। जिन कामों को आप सरल समझ रहे थे, वो बहुत मुश्किल से होंगे। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट के कारोबार में डील हो सकती है। ऑफिस में अपनी फाइलें और दस्तावेज संभालकर रखें। पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे। प्रेम संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें, वरना दूरियां बढ़ सकती हैं। काम का बोझ चिड़चिड़ापन और थकान का कारण बनेगा। बेहतर होगा अपनी सामर्थ्य के अनुसार काम करें।

 

मकर:
दूसरों के अपने निजी मामलों से दूर रखें। अपनी योग्यता और कार्यप्रणाली से बेहतर नतीजे प्राप्त कर सकते हैं। आपके लिए फायदेमंद और खुशी भरी स्थितियां बन रही हैं। आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी, नजदीकी संबंधियों के साथ मेल मिलाप रहेगा। प्रैक्टिकल बने और सावधान रहें। आपके सरल स्वभाव से कोई व्यक्ति आपको बहला-फुसलाकर अपना मतलब निकाल सकता है। गैर जरूरी खर्चो पर अंकुश लगाना जरूरी है। कार्यक्षेत्र में अधीनस्थ कर्मचारी की वजह से दिक्कत हो सकती है, इसलिए गतिविधियों पर नजर रखना जरूरी है। इनकम बेहतर होगी। नौकरीपेशा लोगों को अपने काम के प्रति बहुत सावधानी रखने की जरूरत है। पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता रहेगी। युवा वर्ग प्रेम संबंधों में न पड़कर अपने करियर पर ध्यान दें। सोच पॉजिटिव रखें। नकारात्मक विचारों का असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।

 

कुंभ:
घर में नई वस्तु की खरीदारी संभव है। संबंधियों का भी आगमन होगा। शुभ समाचार मिलने से आप आत्मविश्वास और नई ऊर्जा महसूस करेंगे। किसी भी काम में घर के बड़े व्यक्ति की सलाह पर जरूर अमल करें। घर में उचित व्यवस्था रखने के लिए छोटी-मोटी नकारात्मक बातों को नजरअंदाज करना जरूरी है। जोखिम भरे कामों से दूर रहें। वित्तीय मामलों में हिसाब-किताब करते समय सावधानी रखें। नुकसान होने की स्थिति बन रही है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। ऑफिस में विस्तार संबंधी योजनाओं पर काम करने के लिए अच्छा समय है, लेकिन कर्मचारियों के साथ अच्छा तालमेल रखना जरूरी है। इस समय आपने जो लक्ष्य तय किया है। उसके लिए बहुत मेहनत करनी होगी। जीवनसाथी और परिवार वालों का सहयोग आपकी परेशानियों का निवारण करेगा। प्रेम संबंधों को शादी के लिए परिवार की मंजूरी मिल सकती है। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। नसों में खिंचाव और दर्द हो सकता है। योग और व्यायाम पर अधिक ध्यान दें।

 

मीन:
अनुभवी लोगों का सानिध्य रखने से आपकी सोच में सकारात्मक बदलाव होगा। आप ऊर्जावान होकर अपने काम पर ध्यान दे पाएंगे। स्टूडेंट्स के विषयों को लेकर चल रही समस्या दूर होगी। अपनी पढ़ाई पर फोकस कर पाएंगे। अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखें। उनका दखल अपने जीवन में न होने दें। वाहन चलाते समय मोबाइल के इस्तेमाल से नुकसान हो सकता है। योजनाएं क्रियान्वित करने में ज्यादा सोच विचार न करें। बिजनेस में फायदे के मौके मिलेंगे। साझेदारी से जुड़े बिजनेस में साथियों और कर्मचारियों से मदद मिलेगी। बिजनेस बेहतर बनेगा। नौकरी में साथियों से विवाद न करें, हालांकि अच्छे ऑफर्स मिल सकते हैं। घर में सुख-शांति रहेगी। प्रेम संबंधों को परिवार की मंजूरी मिल सकती है। ज्यादा काम के साथ पूरा आराम करना भी जरूरी है, इसका नकारात्मक असर आपकी सेहत पर पड़ सकता है।

Parvatanchal