दुखद: गंगा में नहा रहा था पर्यटक, पैर फिसला तो डूबकर हो गई मौत

दुखद: गंगा में नहा रहा था पर्यटक, पैर फिसला तो डूबकर हो गई मौत
Spread the love

 

पौड़ी। थाना लक्ष्मण झूला क्षेत्र में राम झूला के समीप दिल्ली निवासी एक युवक मंगलवार सुबह गंगा में डूब गया। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर कुछ दूरी पर युवक को गंगा से बाहर निकाला जिसे एम्स ऋषिकेश ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार, आज सुबह जहांगीरपुरी दिल्ली निवासी बासु (21 वर्षीय) अपने परिवार के साथ ऋषिकेश घूमने आया था। वह परिवार समेत रामझूला के समीप गंगा में नहा रहा था। इसी दौरान पैर फिसलने से उसका संतुलन बिगड़ा और वह पानी के तेज बहाव के साथ बह गया। युवक को बहता देख मौके पर हड़कंप मच गया और पुलिस द्वारा एसडीआरएफ को रेस्क्यू के लिए बुलाया गया। एसडीआरएफ टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाते हुए डूबे युवक को जानकी पुल के पास वानप्रस्थाश्रम घाट से रेस्क्यू किया गया और उसे तुरंत हॉस्पिटल के लिए भेज दिया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एस डी आर एफ रेस्क्यू/सर्चिंग टीम में एस आई सुरेंद्र सिंह, ओमप्रकाश, पंकज सिंह, सुमित नेगी, महेश, संदीप, शंकर शामिल थे।

Parvatanchal