आचार संहिता: पांच लोगों पर पुलिस ने लगाया गुंडा एक्ट

आचार संहिता: पांच लोगों पर पुलिस ने लगाया गुंडा एक्ट
Spread the love

पिथौरागढ़, 10 जनवरी। आदर्श आचार संहिता लागू होते ही पुलिस सक्रिय हो चुकी है। पुलिस ने छह सक्रिय अपराधिकयों के खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत कार्यवाही प्रारंभ कर दी है। आठ के खिलाफ 110जी सीआरपीसी और पांच के खिलाफ 107, 116 और 151 के तहत कार्यवाही की है। पुलिस आचार संहिता का उल्लंघन कर चुनाव प्रक्रिया को बाधा पहुंचाने वाले लोगों को चिन्हित करने में जुटी है। आरोपियों में अजय कोहली निवासी विण, पिथौरागढ़, गोविंद राम निवासी सिनेमा लाइन, रवि भट्ट, निवासी चलिया गांव थल , अमित, निवासी सत्याल गांव थल, सुनील नाथ निवासी थल और कमलदीप निवासी मुवानी आदि शामिल हैं।।

Parvatanchal