शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे

शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
Spread the love

 

आज़ का राशिफल: बुधवार, 19 जून 2024

मेष:
प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने से जुड़ी गतिविधि चल रही है, तो आज काम हो सकता है। पारिवारिक और व्यावसायिक समस्याओं को सुलझाने में आपका योगदान रहेगा। आपकी काबिलियत लोगों के सामने आएगी। आप छोटी-छोटी बातों को लेकर विचलित हो सकते हैं। इसका नकारात्मक असर आपके परिवार पर पड़ सकता है। बेहतर होगा अपनी मन: स्थिति नियंत्रित रखें। भाइयों के साथ संबंध अच्छे बनाने की कोशिश करें। बिजनेस व्यवस्था बदलाव करने की जरूरत है। इससे कामों में तेजी आएगी। जल्दी ही भविष्य संबंधी फायदेमंद स्थितियां बनेंगी। नौकरीपेशा लोग अपने लक्ष्य अधिकारी की मदद से हासिल करने में सक्षम रहेंगे। विवाहित जीवन सुखद रहेगा। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से दूर रहें। इसका नकारात्मक असर आपके पारिवारिक जीवन पर पड़ेगा। दिनचर्या व्यवस्थित रखें। इससे सेहत अच्छी रहेगी। वर्तमान नकारात्मक माहौल के कारण लापरवाही न करें।

 

वृष:
दिल की बजाय दिमाग से काम लें। व्यावहारिक सोच रखें। कार्य कुशलता से उम्मीद से ज्यादा फायदा मिलेगा। परिवार और सगे संबंधियों के लिए उचित समय निकाल लेंगे। आपसी बातचीत से गुत्थियां सुलझेंगी। आमदनी कम और खर्चा ज्यादा हो सकता है। जरूरतमंद की मदद करनी पड़ सकती है। दूसरों के साथ मुलाकात करते समय अपने मान-सम्मान का भी ध्यान रखें। बिजनेस के कामों में मंदी रहेगी। इसका असर आपकी इनकम पर भी पड़ सकता है। किसी भी अनैतिक काम में दिलचस्पी न लें। ऑफिस का काम समय से न करने से समस्याएं आ सकती हैं। थोड़ा समय परिवार वालों के साथ बिताने से सुकून और खुशी मिलेगी। युवा लोग अपनी दोस्ती के लिए ईमानदार रहेंगे। मौजूदा मौसम से बचाव रखना जरूरी है। इस समय स्वास्थ्य संबंधी लापरवाही करना ठीक नहीं है।

 

मिथुन:
किस्मत और सितारों का साथ मिलेगा। समय का सदुपयोग करें। रुका काम पूरा करने का समय आ गया है। परिवार की जरूरतों को पूरा करने में आपको आनंद आएगा। कुछ लोग आपके लिए नकारात्मक विचार रखेंगे। इन सब बातों पर ध्यान न देकर खुद के कामों पर ही ध्यान दें। आर्थिक स्थिति ठीक रखने के लिए खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है। युवा लोग नकारात्मक दोस्तों से दूर रहें। कारोबार में ज्यादा मेहनत की जरूरत है। योजनाओं पर काम होगा। उस पर ज्यादा विचार विमर्श और चिंतन करना होगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। नौकरी में जिम्मेदारी ठीक रहेगी। परिवार में आपसी तालमेल रहेगा। युवा लोग प्रेम संबंधों में समय खराब न करें। करियर पर ध्यान दें। मौसमी बीमारियों से सावधान रहें। अपनी आदतों और दिनचर्या को सुव्यवस्थित रखें।

 

कर्क:
प्रॉपर्टी खरीदने बेचने के लिए समय अनुकूल है। किसी खास दोस्त या रिश्तेदार से किसी खास मुद्दे पर विचार विमर्श होगा। साथ ही आप परिवार की जरूरतों के प्रति भी जागरूक रहेंगे। नकारात्मक लोगों से दूर रहें। ज्ञानवर्धक और अच्छे साहित्य पढ़ने में समय बिताएं। कोई पैतृक मामला चल रहा है तो तनाव बढ़ सकता है। धैर्य और शांति से समाधान निकालें। निजी व्यस्तता के चलते बिजनेस पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाएंगे। फिलहाल नए काम संबंधी गतिविधियों पर कार्यवाही न करें। सरकारी नौकरीपेशा लोगों को काम ज्यादा होने से एक्स्ट्रा समय देना पड़ सकता है। घर में प्रेमभाव रहेगा। युवाओं के प्रेम संबंध में नजदीकियां आएंगी। घर के सदस्य की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां रखना जरूरी है।

 

सिंह:
आपके ज्यादातर काम बिना रुकावट पूरे हो जाएंगे। घर के बड़े लोगों की मदद और मार्गदर्शन से घर में शांति पूर्ण माहौल रहेगा। मांगलिक समारोह में शामिल होने का निमंत्रण मिलेगा। दोस्तों और रिश्तेदारों से खुशनुमा मुलाकात होगी। आय कम और खर्चा ज्यादा होने से चिंता रहेगी। योजनाएं क्रियान्वित करने में मुश्किलें आ सकती हैं। युवा लोग फायदे के लिए गलत रास्ते पर जाने से बचें। योग्यता और क्षमता पर विश्वास रखें। व्यापारी रुका पैसा पाने की कोशिश करें। निश्चित ही सफल रहेंगे। व्यवसाय संबंधी कागजों पर हस्ताक्षर करने से पहले जांच करना जरूरी है। अनुभवी और बड़े लोगों की मदद से कार्यक्षेत्र में तरक्की हो सकती है। शादीशुदा जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। घर में सुख-शांति रहेगी। प्रेम संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना जरूरी है। थकान और नींद न आने से कमजोरी रहेगी, जिसका असर आपके काम पर पड़ेगा।

 

कन्या:
सामाजिक गतिविधियों में आपका योगदान रहेगा। आपको अपनी काबिलियत साबित करने का मौका मिलेगा। बच्चों की शिक्षा या करियर संबंधित महत्वपूर्ण काम आज निपट सकते हैं। भाई-बहनों के साथ संबंधों में मधुरता रखें। बच्चों की गतिविधियों और संगति पर भी ध्यान रखना जरूरी है। मौजूदा माहौल के चलते बहुत सावधानी रखें। यात्रा करना नुकसानदायक हो सकती है। बिजनेस में चुनौतीपूर्ण समय रहेगा। खुद को साबित करने के लिए बहुत मेहनत की जरूरत होगी। नौकरीपेशा लोगों का किसी बात पर अधिकारियों से मनमुटाव होने की आशंका है। पारिवारिक माहौल सुखद और खुशनुमा रहेगा। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से बचें। जोड़ों में दर्द और वायु विकार संबंधी परेशानियां रहेंगी। खान-पान और दिनचर्या व्यवस्थित रखें।

 

तुला:
ग्रह गोचर फायदेमंद रहेगा। आर्थिक गतिविधियों से संबंधित फायदेमंद योजनाएं बनेंगी, जो तुरंत क्रियान्वित भी हो जाएंगी। युवा लोग करियर को लेकर सावधान रहेंगे। दूसरों के निजी मामलों में दखल न दें। इस वजह से आपके प्रति अपमानजनक स्थिति बन सकती है। खर्चे ज्यादा हो सकते हैं, इसलिए गैर जरूरी कामों से बचें। घर की व्यवस्था उचित रखने के लिए आपका सहयोग जरूरी है। व्यवसाय संबंधी नए काम की शुरुआत के लिए समय अनुकूल नहीं है। अपनी कार्यप्रणाली किसी से शेयर न करें। आपकी मेहनत का क्रेडिट कोई और ले सकता है। ऑफिस में विवादों से दूर रहें। पति-पत्नी के आपसी तालमेल से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंध मधुर रहेंगे। नकारात्मक विचारों को अपने पर हावी न होने दें। इसका बुरा असर आपकी सेहत पर पड़ सकता है।

 

वृश्चिक:
आनंददायक दिन है। कई तरह की गतिविधियां रहेंगी। स्टूडेंट्स को अपने भविष्य संबंधी नई संभावनाएं मिलेंगी। सिर्फ उचित मेहनत की जरूरत है। किसी शुभचिंतक की मदद से आप कोई फैसला ले पाएंगे। सफलता के लिए काम को लेकर स्वार्थी होना भी जरूरी है। सभी को खुश रखने के लिए काम पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। दिखावे की प्रवृत्ति आपके लिए नुकसान की वजह बन सकती है। व्यवसाय संबंधी निर्धारित काम समय पर पूरे हो जाएंगे। इंश्योरेंस और कमीशन संबंधी बिजनेस सफल रहेंगे। ऑफिशियल यात्रा हो सकती है। सरकारी नौकरीपेशा लोग फालतू विवादों से बचें, वरना मुसीबत में फंस सकते हैं। पति-पत्नी के बीच मधुरता रहेगी।‌ ससुराल से अच्छी खबर मिल सकती है। ज्यादा तनाव और चिंता का असर आपकी सेहत पर डाल सकता है। थोड़ा समय आत्म मनन और एकांत में जरूर बिताएं।

 

धनु:
घर में मेहमानों की आवाजाही से सुखद वातावरण बना रहेगा। मित्रों तथा परिजनों की ओर से चल रही किसी चिंता का भी समाधान मिलेगा। विद्यार्थियों को किसी विभागीय या नौकरी से संबंधित परीक्षा में सफलता मिलने के उचित संभावना है। अपरिचित लोगों के साथ वाद-विवाद में पड़ना परेशानी बढ़ाएगा। व्यावसायिक उथल-पुथल तथा आर्थिक मंदी की वजह से परिवार के सदस्यों के खर्चों में कटौती करनी पड़ सकती है। इस समय किसी भी प्रकार का कर्ज लेने का प्रयास ना करें। व्यापार में किसी भी तरह का रिस्क लेने से परहेज करें। इस समय लिए गए निर्णय में शुरुआत में दिक्कत एवं परेशानियां आएंगी, जिसकी वजह से अपेक्षित लाभ संभव नहीं है। नौकरीपेशा लोगों की कार्यप्रणाली में सुधार होगा। जीवनसाथी के साथ उचित सामंजस्य बनाकर रखें। युवा वर्ग प्रेम प्रसंगों तथा मीडिया में अपना समय नष्ट ना करें। विशेष रूप से वाहन सावधानी पूर्वक चलाने की जरूरत है। क्योंकि दुर्घटना या चोट लगने जैसी आशंका बन रही है।

 

मकर:
यह समय कड़ी परीक्षा वाला है। परंतु आप अपनी मेहनत और योग्यता द्वारा लक्ष्य को हासिल करने में सफल रहेंगे। बदलते परिवेश की वजह से आपने जो नीतियां बनाई हैं वह फायदेमंद साबित होंगी। घर के बड़े बुजुर्गों का सदैव आशीर्वाद भी आप पर बना रहेगा। योजनाओं को तुरंत क्रियान्वित करने का प्रयास करें, क्योंकि ज्यादा सोच-विचार करने से मौके हाथ से निकल भी सकते हैं। साथ ही बाहरी व्यक्तियों का हस्तक्षेप भी आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। विद्यार्थी पढ़ाई पर फोकस रहें। कारोबारी मामलों में कुछ ना कुछ दिक्कतें रहेंगी। किसी गलतफहमी की वजह से बड़ा ऑर्डर हाथ से निकल सकता है। उचित व्यवस्था बनाए रखने के लिए आंतरिक स्थिति में कुछ बदलाव लाने की भी जरूरत है। नौकरी में अतिरिक्त कार्यभार बना रहेगा। दांपत्य जीवन में कुछ मतभेद की स्थिति रहेगी। परन्तु स्थितियां भी आपको ही संभालनी हैं। प्रेम संबंधों के मामले में लकी रहेंगे। अनियमित दिनचर्या और खानपान की वजह से स्वास्थ्य खराब हो सकता है और इससे आपकी कार्य क्षमता भी प्रभावित होगी।

 

कुंभ:
घर प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त संबंधी योजना बन रही है, तो आज उसके फलीभूत होने का समय आ गया है। पिछले कुछ समय से आ रही रुकावटों में भी आज कमी आएगी। आपको आपकी मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम हासिल होने वाले हैं। बच्चों के साथ दोस्ताना व्यवहार रखें। ज्यादा रोक-टोक करने से उनका मनोबल कमजोर पड़ेगा। जल्दबाजी और लापरवाही की वजह से आपके कार्यों में कुछ गड़बड़ हो सकती है। धैर्य और शांति बनाकर रखें। सुकून पाने के लिए अध्यात्म का सहारा लें। व्यावसायिक गतिविधियों पर अत्यधिक ध्यान देने की जरूरत है। कर्मचारियों के बीच चल रहे मतभेदों का असर आपकी व्यावसायिक कार्यप्रणाली पर भी आएगा। मीडिया या फोन द्वारा कोई बड़ा आर्डर मिल सकता है, इसलिए प्रयासरत रहें। नौकरी में बदलाव संबंधी कोई सूचना मिल सकती है। वैवाहिक संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। युवा वर्ग अपने प्रेम संबंधों के प्रति गंभीर और ईमानदार रहें। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। सिर्फ ब्लड प्रेशर, डायबिटीज संबंधी नियमित जांच करते रहें।

 

मीन:
आज कुछ महत्वपूर्ण अनुभवी लोगों का सानिध्य मिलेगा। इससे आपको काफी कुछ सीखने को मिलेगा। साथ ही आपके मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी तथा नई उपलब्धियों को प्राप्त करने का रास्ता भी बनेगा। इस समय विरोधी भी आपके व्यक्तित्व के समक्ष हथियार डाल देंगे। खर्चों की अधिकता की वजह से परेशान रहेंगे। किसी घनिष्ठ व्यक्ति के साथ कोई अप्रिय घटना घट सकती है, जिसकी वजह से मन कुछ व्यथित रहेगा। चिंता ना करें, समय अनुसार सब व्यवस्थित हो जाएगा। आपने अपने कारोबार में जो बदलाव संबंधी नीतियां बनाई हैं, उन पर जल्दी ही अमल करें। यह बदलाव आपके लिए शुभ अवसर प्रदान करेगा। ऑफिस में आपके ऊपर कोई महत्वपूर्ण कार्यभार आ सकता है, जिसकी वजह से अतिरिक्त समय भी देना पड़ सकता है। पति-पत्नी के बीच चल रही समस्याओं का समाधान निकलेगा तथा घर का वातावरण सुखद हो जाएगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी। कमर और पैरों में दर्द जैसी समस्या रहेगी। एसिडिटी की समस्या भी परेशान करेगी। खानपान और दवाइयों का विशेष ध्यान रखें।

Parvatanchal