दुखद: नहाने को गंगा में उतरा किशोर तेज बहाव में लापता, तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी

दुखद: नहाने को गंगा में उतरा किशोर तेज बहाव में लापता, तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी
Spread the love

 

ऋषिकेश। मुनिकीरेती थाना क्षेत्र में नहाने के दौरान एक किशोर गंगा में बह गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम में सर्च ऑपरेशन शुरु कर दिया है। किन्तु फिलहाल किशोर का कोई सुराग नहीं लग पाया है। उसकी तलाश जारी है। जानकारी के अनुसार 14 वर्षीय उमेश कुमार निवासी टीकरी ब्राह्मण, जिला पलवल हरियाणा अपने पड़ोसी बलदेव सिंह के साथ घूमने के लिए मुनिकीरेती थाना क्षेत्र अंतर्गत ब्रह्मपुरी आश्रम पहुंचा। दोपहर के समय उमेश गर्मी की वजह से गंगा में नहाने के लिए चला गया। बहाव और गहराई का अंदाजा नहीं होने की कारण उमेश अचानक गंगा में बह गया। जिसकी सूचना आसपास के लोगों ने पुलिस को दी।   सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ में उमेश की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाना शुरु किया। किन्तु खबर लिखे जाने तक किशोर का कुछ पता नहीं चल पाया था। उसकी तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

Parvatanchal