शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे

शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
Spread the love

आज़ का राशिफल: शनिवार, 08 जून 2024

मेष:
 इस सप्ताह सावधानी रखने का समय है, इससे आप दिनचर्या को बहुत खुशनुमा बना लेंगे। खास लोगों के साथ समय व्यतीत करने का भी मौका मिलेगा। कोई नजदीकी धार्मिक यात्रा का भी प्रोग्राम बन सकता है। विद्यार्थियों की किसी विषय को लेकर चल रही समस्या हल होगी। किसी निकट संबंधी के विवाहित जीवन में कुछ तनाव आने से चिंता रहेगी। आपकी मध्यस्थता और सलाह काफी हद तक उनकी समस्याओं को सुलझाने में सक्षम भी हो सकते हैं। परंतु आपके अपने कार्यों में व्यवधान आने से नुकसान हो सकता है। व्यावसायिक स्थितियां बेहतर होंगी तथा मुनाफा भी बढ़ेगा। बदलाव संबंधी योजनाओं पर भी विचार विमर्श होगा। रुकी हुई पेमेंट को समय रहते निकलवाने की कोशिश करें। नौकरीपेशा लोगों को अपनी मेहनत के अनुकूल परिणाम मिलेंगे। पति-पत्नी के बीच कुछ मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। इसका असर घर की व्यवस्था पर ना पड़ने दें। व्यर्थ के प्रेम संबंधों में बहुमूल्य समय खराब ना करें। मानसिक और शारीरिक थकान महसूस होगी। उर्जा बनाए रखने के लिए गुस्सा तनाव जैसी नकारात्मक आदतों से अपना बचाव करें।

वृष:
 अनुकूल सप्ताह है। आपके रुके हुए कार्यों में गति आएगी तथा किसी पर भरोसा रखना फायदेमंद साबित होगा। साथ ही पिछली कुछ गलतियों से सीख कर अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाना कामयाबी देगा। कोई शुभ समाचार मिलने से मन को सुकून रहेगा। कोई भी वाद-विवाद अथवा सरकारी मामला सुलझाते समय किसी अनुभवी के साथ विचार-विमर्श करके ही कोई कदम उठाएं। किसी इलेक्ट्रॉनिक वस्तु, वाहन आदि खराब होने से बड़ा खर्चा सामने आ सकता है। परंतु उधारी जैसी गलती ना करें। व्यवसाय में किसी पुरानी समस्या को लेकर चल रही भागदौड़ खत्म होने वाली है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का भी सहयोग रहेगा और आप बेहतरीन तरीके से निर्णय ले पाएंगे। नौकरी में अगर नया ओहदा या पद मिलने की बात चले तो उसे स्वीकार करने में ज्यादा सोच विचार ना करें। पति-पत्नी के बीच चल रहे मनमुटाव का असर घर की सुख-शांति पर पड़ सकता है। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। वर्तमान समय की गर्मी और पॉल्यूशन से अपना बचाव रखें। नियमित व्यायाम करें तथा संयमित खानपान रखें।

मिथुन:
घर तथा व्यवसाय संबंधी पुराने नियमों को बदलने में आपका ध्यान रहेगा तथा अपनी दक्षता और निपुणता से अपने कार्यों को व्यवस्थित भी कर लेंगे। प्रॉपर्टी अथवा अन्य किसी काम को लेकर कोई नजदीकी यात्रा का प्लान बनेगा। घर के बड़े बुजुर्गों का मान-सम्मान व आदर बनाए रखें। उनका स्नेह आशीर्वाद बना रहेगा।  किसी भी विवाह विचार विमर्श के समय अपनी बातों को रखते हुए संतुलित रहें। स्तरहीन बातें आप के मान-सम्मान को हानि पहुंचाएंगी। अपनी वस्तुओं की संभाल खुद करें। प्रतियोगिता की तैयारी में प्रोफेशनल ढंग से पढ़ाई करना जरूरी है।  बिजनेस में नया काम शुरू न करें , जल्दबाजी में लिए फैसले गलत हो सकते हैं। मीडिया और कंप्यूटर से जुड़े बिजनेस में फायदे के योग बनेंगे। जल्दी सफलता हासिल करने के चक्कर में किसी गलत लक्ष्य का चुनाव ना करें। आपसी तालमेल घर में सुख-शांति का माहौल बनाकर रखेगा। प्रेमी-प्रेमिका को भी एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान रखना जरूरी हैं।  वर्तमान मौसम के नकारात्मक प्रभाव से बचने के लिए आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करते रहें। तथा पोल्यूशन, भीड़भाड़ जैसे स्थान पर जाने से बचें।

कर्क:
 यह सप्ताह कुछ मिले-जुले प्रभाव वाला रहेगा। अपना आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए क्रिएटिविटी पर भी ध्यान दें। घर के लिए कोई खास वस्तु वगैरह खरीदने के लिए परिवार जनों के साथ मार्केटिंग होगी और मौज मस्ती भी रहेगी। किसी संबंधी के यहां जाने का भी निमंत्रण आ सकता है। व्यक्तिगत अथवा परिवार संबंधी कोई भी दिक्कत आने पर घर के वरिष्ठ सदस्यों की सलाह लेना उचित रहेगा। खर्च करते समय अपने बजट ध्यान भी रखना जरूरी है। विपरीत परिस्थिति में अपना मनोबल गिरने ना दें। किसी से वादा किया है तो जरूर निभाएं, वरना आपके मान-सम्मान पर बात आएगी। कारोबारी गतिविधियां व्यवस्थित होंगी और अत्यधिक कार्यभार की वजह से व्यस्तता भी बनी रहेगी। साझेदारी के व्यवसाय में पार्टनर के साथ पारदर्शिता रखना बहुत जरूरी है। युवाओं को अपने किसी नए काम को बेहतर तरीके से अंजाम देने की वजह से तरक्की मिलने की संभावना है। कुछ समय घर की देखरेख के लिए भी जरूर निकालें। इससे घर का वातावरण खुशनुमा तथा प्रेम भरा बना रहेगा। प्रणय संबंध भी प्रगाढ़ होंगे। मौसम जनित स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां रहेंगी। अपना उचित ध्यान रखें। लापरवाही समस्या को और बढ़ा सकती है।

सिंह:
 इस सप्ताह कुछ नई उपलब्धियां हाथ में आएंगी तथा कोई लंबित पड़ा हुआ कार्य भी हल होगा। महिलाएं अपने क्षेत्र में काफी एक्टिव रहेंगी। संतान के विदेश जाने संबंधी कार्यवाही भी शुरू हो जाएगी। परिवारजनों के साथ ऑनलाइन शॉपिंग में समय व्यतीत होगा। सामाजिक अथवा सोसाइटी संबंधी गतिविधियों में संयमित रहें वरना आपके मान-सम्मान को हानि पहुंच सकती है। कभी-कभी आपका उग्र स्वभाव आपके लिए ही परेशानी का कारण बन जाएगा। शोध से जुड़े विद्यार्थियों को और अधिक मेहनत की जरूरत है। व्यावसायिक दृष्टि से समय उत्तम चल रहा है। रुके हुए काम गति पकड़ेंगे। प्रचार-प्रसार को और अधिक बढ़ाएं। किसी भी असमंजस की स्थिति में वरिष्ठ लोगों के सलाह लेना उचित रहेगा। नौकरी पेशा व्यक्ति भी अपनी स्थानांतरण संबंधी कार्यों के लिए उच्चाधिकारियों से विचार विमर्श करें। घर की सुख-सुविधा संबंधी वस्तुओं की खरीदारी में रुचि लेंगे। मित्रों के साथ कोई पारिवारिक गेट टुगेदर भी हो सकता है। पेट से जुड़ी समस्याओं को लापरवाही में ना लें। साथ ही महिलाओं के लिए हार्मोन समस्या बढ़ सकती है।

कन्या:
 किसी भी असमंजस या संशय की स्थिति में वरिष्ठ लोगों से सलाह लेना लाभदायक रहेगा। वैसे सप्ताह व्यवस्थित रूप से व्यतीत होगा और सभी कार्य नियत समय पर पूरे होते रहेंगे। रिश्तेदार तथा पड़ोसियों के साथ वार्तालाप तथा विचार-विमर्श करने से संबंध मजबूत होंगे। घर के छोटे सदस्यों की की गतिविधियों को अनदेखा ना करें। कोई भी विपरीत परिस्थिति आने पर घबराने की बजाय उनका समाधान ढूंढें तथा भावनात्मक रूप से मजबूत बने रहें। संपत्ति संबंधी विवादित मामले किसी की मध्यस्थता से सुलझाने का प्रयास करें। लाभ के मौके मिलेंगे। व्यवसाय में अपनी कार्यप्रणाली में लाए गए बदलाव के मुताबिक अच्छे नतीजे मिलेंगे। नए काम की शुरुआत करने की योजनाएं बनेंगी। कारोबार विस्तार के लिए पैसा लगाना सफल रहेगा। ऑफिस में अपने सहयोगियों के साथ संबंध उचित बनाकर रखें। परिवार जनों के बीच आपसी सहयोग और तालमेल घर में सुखद वातावरण रखेगा। प्रेम संबंधों में भी मधुरता रहेगी। व्यवस्थित दिनचर्या रखने से खुद को स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करेंगे। योगा, व्यायाम को भी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।

तुला:
 इस सप्ताह आपको ऐसा लगेगा, कि कोई ईश्वरीय शक्ति का आशीर्वाद मिल रहा है। अधिकतर काम समय अनुसार पूरे होते जाएंगे। घर के नवीनीकरण अथवा रखरखाव संबंधी योजनाएं बनेंगी। साथ ही इस समय महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर पैसा लगाना फायदेमंद साबित होगा। बजट बनाकर चलें, क्योंकि अत्यधिक खर्चे परेशान कर सकते हैं। बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करें, इससे उनका प्रदर्शन बेहतर होगा। साथ ही सब को खुश रखने के चक्कर में अपना नुकसान ना करें। अपने व्यक्तिगत कार्यों को भी भरपूर समय देने की जरूरत है। बिजनेस के कामों में निश्चिंतता रहेगी। मार्केटिंग तथा मीडिया से संबंधित गतिविधियां गति में आएंगी। पिछले कुछ समय से आपने व्यवसाय में जो बदलाव किए हैं, उसका उचित परिणाम मिलेगा। सिर्फ अपनी कार्यक्षमता और अपने निर्णयों पर ही विश्वास रखें। ऑफिस में आपका प्रोजेक्ट उच्चाधिकारियों को पसंद आएगा। ससुराल पक्ष से किसी बात को लेकर चल रही गलतफहमियां दूर होंगी। इससे वैवाहिक संबंध भी मधुर होंगे। वर्तमान मौसम से अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। अपना इम्यून सिस्टम मजबूत रखें।

वृश्चिक:
 इस सप्ताह बहुत अधिक जिम्मेदारियां रहेंगी और आप काफी हद तक व्यवस्थित भी कर लेंगे। नए लोगों से जुड़ने से आपको कई बेहतरीन जानकारियां भी मिलेंगी। आध्यात्मिक तथा धार्मिक गतिविधियों में कुछ समय व्यतीत करने से आप अपने अंदर अद्भुत शांति महसूस करेंगे। तनाव को अपने ऊपर हावी ना होने दें। लापरवाही की वजह से बैंक या निवेश संबंधी कोई काम में गड़बड़ होने की आशंका है। युवा वर्ग भी मौज मस्ती की वजह से अपने महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति लापरवाही करेंगे। यह समय अपने आप को और अधिक अपडेट करने का है। कारोबारी गतिविधियों को व्यवस्थित करने में अभी और अधिक प्रयासों की जरूरत है। अपने काम की क्वालिटी को और अधिक बेहतर बनाएं। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में आपसी तालमेल उचित बना रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को जिम्मेदारियों को समझकर उन्हें तय समय पर पूरा करने की जरूरत है। परिवार जनों के साथ मनोरंजन, डिनर आदि में खुशनुमा समय व्यतीत होगा। प्रेम संबंधों में किसी प्रकार की गलतफहमियां उपज सकती हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु महिलाएं अपने स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा सजग रहें, किसी प्रकार का इंफेक्शन हो सकता है।

धनु:
 इस सप्ताह सक्रियता बनाए रखना आपके कार्यों में गति लाएगा। पठन-पाठन में भी समय व्यतीत होगा। विद्यार्थी वर्ग भी व्यर्थ की बातों से ध्यान हटाकर अपने अध्ययन के प्रति जागृत रहेंगे। रिश्तेदारों से चल रहे किसी पुराने मतभेद का निपटारा भी किसी की मध्यस्थता से हल हो जाएगा। अपनी वाणी में सौम्यता रखें, वरना बेवजह किसी के साथ वाद-विवाद हो सकता है। कोई भी नया निवेश करने से पहले अच्छी तरह जांच पड़ताल कर लें। किसी की चिकनी चुपड़ी बातों में आकर आप अपना अहित कर सकते हैं। युवाओं को गलत संगति से दूर रहना जरूरी है। कारोबार के प्रति की गई मेहनत के अच्छे परिणाम मिलेंगे। सॉफ्टवेयर से संबंधित व्यवसाय में नए प्रोजेक्ट मिल सकते हैं। परंतु नई पार्टियों से व्यवहार करते समय सावधानी बरतना आवश्यक है। कोई भी कार्य करने से पहले उससे संबंधित पेपर्स कंप्लीट करें। घर के वरिष्ठ लोगों का स्नेह और आशीर्वाद बना रहेगा। प्रेम प्रसंगों में गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं और इसका असर आपके करियर पर भी पड़ेगा। बदलते मौसम से अपना बचाव करें। यूरिन इन्फेक्शन के प्रति लापरवाही ना करें तथा अधिक से अधिक पानी पिएं।

मकर:
 अपने जनसंपर्क बढ़ाएं, बातचीत के माध्यम से कुछ अच्छे अनुबंध मिल सकते हैं, जो कि फायदेमंद भी साबित होंगे। अगर कोई सरकारी मामला अटका हुआ है तो उसके हल होने की बेहतर संभावना है। बच्चों के साथ कुछ समय व्यतीत करना उनके मनोबल को बढ़ाएगा। किसी निकट संबंधी के साथ वाद-विवाद की स्थिति बनेगी, इसका नकारात्मक प्रभाव आप भी कार्य क्षमता पर भी पड़ेगा। अपनी खास चीजों की संभाल खुद ही करें, दूसरों पर भरोसा रखना नुकसानदायक रहेगा। घर में संबंधियों की आवाजाही से कुछ महत्वपूर्ण कार्य अटक भी सकते हैं। व्यवसाय में कोई भी मुश्किल आने पर परिवार जनों से सहयोग अवश्य लें, आपको समाधान मिलेगा। प्रतिस्पर्धा के मामले में आपकी जीत हो सकती है। युवाओं को भी अपने करियर पर ध्यान देने की जरूरत है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। परिवार में सुख-शांति रहेगी। पति-पत्नी के बीच उचित सामंजस्य  बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता बनी रहेगी। किसी भी परिस्थिति में तनाव लेने से बचें और देसी तथा आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें।

कुंभ:
 इस सप्ताह किसी प्रिय के साथ मुलाकात होने से मनोबल बढ़ेगा तथा कोई मन मुताबिक गतिविधि भी होगी। विद्यार्थियों की शिक्षा संबंधी कोई रुकावट दूर होने करने में किसी अनुभवी का सहयोग मिलेगा। सायंकाल के बाद परिवारजनों के साथ किसी मनोरंजन स्थल पर भी जाएंगे। शीघ्रता या भावुकता में कोई भी निर्णय लेने से परहेज करें अन्यथा बाद में यह निर्णय पश्चाताप का कारण बन सकते हैं। प्रॉपर्टी अथवा बंटवारे जैसी समस्याओं को लेकर कुछ परेशानियां और रुकावटें आ सकती है। परंतु आप अपने मनोबल द्वारा उन्हें दूर करने में सक्षम भी रहेंगे। व्यवसाय में चल रही प्रतिस्पर्धा में आप की मेहनत रंग लाएगी। कुछ नई उपलब्धियां हासिल होंगी जिससे आय के स्त्रोत भी बढ़ेंगे। परंतु इस समय अपनी योजनाएं किसी से भी शेयर ना करें। नौकरीपेशा लोगों को अत्यधिक कार्यभार की वजह से अधिक समय देना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन में आपसी तालमेल बनाकर चलने से सुकून भरा वातावरण रहेगा तथा मित्रों के साथ भी गेट-टुगेदर संबंधी प्रोग्राम बनेंगे। कार्यभार ज्यादा होने की वजह से पैरों में दर्द और थकान जैसी स्थिति महसूस होगी। अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें और उचित आराम लें।

मीन:
 आलस छोड़ें तथा अपनी जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाएं, निश्चित ही आपको सुखद परिणाम मिलेंगे। कुछ राजनीतिक लोगों से मुलाकात आपकी लोकप्रियता को बढ़ाएगी। साथ ही जनसंपर्क का दायरा भी विस्तृत होगा। घर में कोई मांगलिक कार्य की भी योजना बनेगी। व्यर्थ के गॉसिप और विवादों से दूर रहें। बीती हुई नकारात्मक बातों को वर्तमान पर हावी ना होने दें। इससे तनाव मिलने के अलावा और कुछ हासिल नहीं होगा। युवा वर्ग ज्यादा बेहतर पाने के चक्कर में वर्तमान उपलब्धि को हाथ से ना जाने दें। इस समय जैसा मिल रहा है, उसी में संतोष रखें। अपना कॉन्फिडेंस मजबूत रखें। किसी नए कार्य की योजना की शुरुआत होगी और कामयाबी भी मिलेगी। रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों में रुचि ना लें। वरना आप नुकसान की स्थिति में रहेंगे। कानूनी नियमों का सख्ती से पालन करें। नौकरी में किसी प्रकार के स्थान परिवर्तन या तबादले की सूचना मिल सकती है। व्यस्तता के बावजूद घर परिवार के लिए भी समय निकालना जरूरी है। प्रेम संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं का भी ध्यान रखें। अनियमित खानपान की वजह से पेट में दर्द और गैस की शिकायत रह सकती है। मौसम के अनुकूल अपना आहार व्यवहार रखना जरूरी है।

Parvatanchal