शिकंजा: तीन वाहन चोर गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की आठ बाइकें बरामद

शिकंजा: तीन वाहन चोर गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की आठ बाइकें बरामद
Spread the love

उधमसिंहनगर। दुपहिया वाहन चोरियों का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन चोरों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनकी निशानदेही पर चुरायी गयी आठ बाइक भी बरामद की गयी है।
जानकारी के अनुसार, बीते रोज कोतवाली किच्छा पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र में एक वाहन चोर गिरोह सक्रिय है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने क्षेत्र में चैकिंग अभियान शुरू कर दिया। इस दौरान पुलिस को हल्द्वानी रोड पर बेनी बाजार के समीप बाइक सवार तीन संदिग्ध आते हुए दिखायी दिये। पुलिस ने जब उन्हें रुकने का इशारा किया तो वह बाइक मोड़कर भागने लगे, जिस पर उन्हें घेर कर दबोच लिया गया। बाइक के सम्बन्ध में जांच करने पर पता चला किय वह बाइक 2 मई को गुंजन पैलेस किच्छा से चोरी हुई थी। जिस पर उन्हे बाइक सहित कोतवाली लाया गया। जहां सख्ती से की गयी पूछताछ में उन्होंने चुरायी गयी सात अन्य बाइक भी बरामद करवाते हुए अपना नाम सुकुम उम्र 19 वर्ष पुत्र शंकर, निवासी गोल गेट, थाना पंतनगर जिला उधमसिंहनगर, कृष कुमार उम्र 19 वर्ष पुत्र प्रदीप कुमार, निवासी बेनी कॉलोनी थाना पंतनगर जिला उधमसिंहनगर व आबिद अली उर्फ छन्नू उम्र 20 वर्ष पुत्र साकिर अली, निवासी गोल गेट थाना पंतनगर जिला उधम सिंह नगर बताया। बहरहाल पुलिस ने उन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

Parvatanchal