एक्शन: दूसरे दिन भी चला प्रशासन का बुल्डोजर, भारी विरोध व पथराव के बीच हटाया गया अतिक्रमण

एक्शन: दूसरे दिन भी चला प्रशासन का बुल्डोजर, भारी विरोध व पथराव के बीच हटाया गया अतिक्रमण
Spread the love

देहरादून। नगर निगम की टीम ने भारी पुलिस बल के साथ दीपनगर पहुंचकर अतिक्रमण अभियान चलाया जिसके चलते वहां पर लोगों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा, तो वहीं लोगों ने दो बार निगम की टीम पर पथराव भी किया। इसके बावजूद अतिक्रमण हटाया गया।
मंगलवार प्रातः नगर निगम की टीम भारी संख्या में पुलिस फोर्स व जेसीबी के साथ दीपनगर पहुंची जहां पर निगम की टीम को लोगों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। लोगों ने निगम टीम का विरोध करते हुए रास्ता रोक दिया। इस दौरान भीड़ में से किसी ने निगम की टीम पर पत्थर फैंक दिया। जिसके बाद पुलिस फोर्स ने हल्का बल प्रयोग करते हुए भीड़ को तितर बितर किया। इस दौरान लोग विरोध करते रहे और निगम की टीम अपना कार्य करती रही। भारी पुलिस फोर्स के सामने लोगों की ज्यादा विरोध करने की हिम्मत नही हुई और दोपहर तक निगम की टीम ने चिन्हित अतिक्रमण को तोड़ दिया।
बता दें कि बीते रोज नगर निगम की टीम द्वारा भारी दल बल के साथ चूना भट्टा, शास्त्री नगर, चंदर रोड, राजेश रावत कालोनी व बलबीर रोड से 35 अतिक्रमण हटाये गये थे। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार उनके क्षेत्र में 89 अतिक्रमण चिन्हित किये गये थे।

Parvatanchal