शिकंजा: अवैध खनन और खनिज सामग्री की तस्करी में लिप्त 4 डम्पर सीज

शिकंजा: अवैध खनन और खनिज सामग्री की तस्करी में लिप्त 4 डम्पर सीज
Spread the love

 

चमोली। अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए पुलिस ने चार डम्परों को सीज कर दिया है, जिनके खिलाफ आगे की विभागीय कार्रवाई जारी है।
पुलिस अधीक्षक चमोली, सर्वेश सिंह पंवार द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अपने थाना क्षेत्र में अवैध खनन और खनिज सामग्री की तस्करी की रोकथाम तथा खनन माफियाओं पर सतर्क दृष्टि रखते हुए उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। इस क्रम में थाना थराली पुलिस द्वारा चौकी नारायणबगड़ क्षेत्र में आरबीएम परिवहन कर रहे 4 डम्परों की चैकिंग की गयी तो वाहन चालकों द्वारा आरबीएम परिवहन करने एवं वाहन सम्बन्धी कोई वैध कागजात न दिखाने पर उक्त चारों वाहनों को मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए सीज किया गया। अवैध खनन से सम्बन्धित रिपोर्ट उपजिलाधिकारी को प्रेषित की जा रही है। जिन डम्परों को सीज किया गया है उनके चालकों के नाम कुंदन सिंह पुत्र नंदन सिंह, निवासी ग्राम भ्याडी, थाना थराली, चमोली, अजय सिंह पुत्र बलवंत सिंह, निवासी ग्राम कुलसारी, थाना थराली चमोली, प्रकाश चंद पुत्र गोपीराम, निवासी ग्राम जवारकोट, थाना थराली चमोली व दिगंबर प्रसाद जोशी पुत्र भीमराम जोशी, निवासी ग्राम छैकुडा, पोस्ट नारायणबगड़, थाना थराली चमोली बताये जा रहे हैं।

Parvatanchal