दर्दनाक:  घर में लगी आग में जिंदा जलकर बुजुर्ग की दर्दनाक मौत

दर्दनाक:  घर में लगी आग में जिंदा जलकर बुजुर्ग की दर्दनाक मौत
Spread the love

रुड़की। गुरुवार सुबह गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में एक मकान में भीषण आग लग गयी। इस अग्निकांड में एक बुजुर्ग की जिंदा जलकर मौत हो गई। मकान भी पूरी तरह जलकर खाक गया। इसके अलावा परिवार के अन्य सदस्य सुरक्षित बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार को एक मकान में आग लगने की सूचना मिलने पर फायर यूनिट रुड़की तत्काल घटनास्थल लाल वाली गली, निकट पुरानी तहसील थाना गंनगहर पहुंची। घटनास्थल पर पहुंच कर देखा तो एक मकान में आग लगी थी, जिसे स्थानीय लोगों द्वारा उपलब्ध संसाधनों से बुझा लिया गया था। यहां एक वृद्ध व्यक्ति निसार अहमद आग की चपेट में आ गए। आग में झुलसने के दौरान ही मौत हो गई। आग से घरेलू सामान भी जल गया। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Parvatanchal