बड़ी खबर: स्मैक तस्करी में दो सगी बहनें गिरफ्तार, मां भी पूर्व में रह चुकी है गैंगस्टर

बड़ी खबर:  स्मैक तस्करी में दो सगी बहनें गिरफ्तार, मां भी पूर्व में रह चुकी है गैंगस्टर
Spread the love

हरिद्वार। हरिद्वार पुलिस ने  स्मैक तस्करी में लिप्त दो सगी बहनों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनके कब्जे से 11.78 ग्राम स्मैक बरामद की गयी हैं। गिरफ्तार हुई बहनें पूर्व में नशे के कारोबार में संलिप्त गैंगस्टर महिला की बेटियां हैं, जिनकी एक और बहन को पूर्व में स्मैक के साथ गिरफ्तार कर जेेल भेजा जा चुका है।
बीते रोज थाना कलियर पुलिस को सूचना मिली कि रहमतपुर नई कॉलोनी टंकी के पास कुछ महिलाए नशीले पदार्थो की डिलीवरी हेतु आने वाली हैं। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने बताये गये स्थान पर दबिश देकर दो महिलाओं को 11.78 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जा रहा है कि यह दोनों महिलाएं पूर्व में नशे के कारोबार में लिप्त गैंगस्टर महिला की बेटियां हैं एक बेटी को कलियर पुलिस द्वारा कुछ दिन पूर्व स्मैक के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। महिलाएं अपने जीजा रिफाकत के साथ मिलकर स्मैक के कारोबार को अंजाम दे रही थी। उनके जीजा रिफाकत की तलाश की जा रही है।

Parvatanchal