शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे

आज़ का राशिफल: सोमवार, 01 अप्रैल 2024

मेष:
लक्ष्य प्राप्ति में किसी निकट संबंधी का सहयोग मिलेगा। धन की अपेक्षा अपने मान-सम्मान व आदर्शों पर विश्वास रखना आपको कामयाब करेगा। अध्यात्म से जुड़े कुछ विशेष तथ्यों की जानकारी भी हासिल होगी। और उसमें रुचि भी जागृत होगी। इस समय लापरवाही की वजह से पैसा बर्बाद भी हो सकता है। किसी पर भी अधिक भरोसा ना करें। पारिवारिक गतिविधियों के लिए भी समय जरूर निकाले। कुछ अनिद्रा और बेचैनी जैसी स्थिति भी महसूस होगी।
बिजनेस में किस्मत का साथ मिलेगा। पुरानी प्रॉपर्टी के सेल-परचेज से संबंधित महत्वपूर्ण डील होना संभव है। प्रॉपर्टी के बिजनेस में फायदेमंद स्थितियां रहेंगी। वर्किंग महिलाएं कार्य को लेकर कुछ तनावग्रस्त रहेंगी, इसलिए सावधान रहें। जीवनसाथी तथा पारिवारिक सदस्यों का सहयोग आपके मनोबल को बनाकर रखेगा। युवा वर्ग प्रेम संबंधों के प्रति गंभीर रहेंगे। अनियमित दिनचर्या व खानपान रखना उचित नहीं है। वायु, गैस आदि की वजह से जोड़ों में दर्द व बेचैनी जैसी समस्या बनी रहेगी।
वृष:
आज का दिन महिलाओं के लिए विशेष तौर पर बेहतरीन परिणाम देने वाला है। किसी पारिवारिक संबंधी गंभीर मुद्दे पर विचार-विमर्श होगा। जिसका नतीजा भी सकारात्मक रहेगा। विद्यार्थी तथा युवा वर्ग अपनी मेहनत और और प्रयासों के अनुकूल परिणाम हासिल कर लेंगे। पुरानी नकारात्मक बातों को अपने ऊपर हावी ना होने दें। कुछ समय आत्म मनन तथा आत्ममंथन में भी लगाएं। गुस्से और जल्दबाजी जैसी कमियों पर काबू पाना जरूरी है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई से संबंधित गतिविधियों में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। कार्यस्थल पर चुनौतियां और परेशानियां आएंगी। आप अपने साहस और हिम्मत द्वारा उन्हें हल भी कर लेंगे। प्रॉपर्टी के कामों में कागज अच्छे से चेक कर ले। नौकरी में साथियों के मामले में दखल न दें। कोई इंक्वायरी आदि भी हो सकती हैं। पारिवारिक समस्याओं को आपसी सामंजस्य द्वारा सुलझाने का प्रयास करें। प्रेम संबंधों के मामलों में भी एक दूसरे के प्रति सम्मान रखना जरूरी है। हल्की-फुल्की मौसमी परेशानी जैसे खांसी, जुकाम की स्थिति रह सकती हैं। लापरवाही ना करें। आयुर्वेदिक इलाज ले।
मिथुन:
ग्रह स्थिति अनुकूल बनी हुई हैं। अपने संपर्क सूत्रों को और अधिक मजबूत करें, क्योंकि इनसे आपको मनोनुकूल परिणाम मिलने वाले हैं। आप खुद को ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। घर की सुख-सुविधाओं संबंधी कार्यों में भी आपका महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। आपके पास बहुत अधिक योजनाएं होंगी, परंतु जल्दबाजी व भावुकता में कोई निर्णय ना ले। किसी प्रियजन द्वारा कोई अशुभ समाचार प्राप्त होने से मन में उदासी भी रहेगी। दोस्तों या रिश्तेदारों का आपके कार्यों में मीन मेख निकालना आपसी संबंधों में कुछ दूरी ला सकता है। युवाओं को अपने करियर संबंधी योजनाओं को कार्य रूप देने का समय आ गया है। हालांकि व्यवसायिक गतिविधियां कुछ धीमी रहेंगी। आपका जमकर मेहनत करना आपकी व्यवसायिक गतिविधियों को मजबूत बना देगा। नौकरीपेशा लोगों की तरक्की के योग बन सकते हैं। घर की व्यवस्था को लेकर पति-पत्नी के बीच में कुछ मतभेद रह सकते हैं। अगर समय पर इन्हें सुधारा ना गया तो तो दिक्कत बढ़ सकती है। अत्याधिक कार्यभार का असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है इसलिए समय-समय पर आराम भी लेने की आवश्यकता है।
कर्क:
परिवार के किसी सदस्य की उपलब्धि को लेकर घर में उत्सव का माहौल रहेगा। कुछ समय अपनी हॉबी अथवा मन मुताबिक कार्यों में भी जरूर व्यतीत करें। शांतिपूर्ण वातावरण में रहने से आपको नई ऊर्जा और स्फूर्ति की अनुभूति होगी। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करने की बजाय अपने कार्यों पर ही ध्यान दें। बाहरी गतिविधियों में ज्यादा आवाजाही से परहेज करें। यह समय बहुत ही धैर्य और शांतिपूर्ण तरीके से व्यतीत करने का है। व्यवसाय में अपनी योजनाओं से संबंधित हर पहलु पर उचित जानकारी हासिल करना जरूरी है। मेहनत के अनुकूल परिणाम न मिलने से कुछ तनाव रह सकता है। नौकरी में विशेष कार्यभार मिलेगा। और साथ ही प्रमोशन भी संभव है। वैवाहिक संबंधों में मधुरता बनाकर रखने में आपका सहयोग जरूरी है। व्यर्थ के वाद-विवाद का असर परिवार की सुख-शांति पर भी पड़ेगा। बुखार तथा खांसी, जुकाम जैसी समस्याएं परेशान करेंगी। आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करें और प्राणायाम, एक्सरसाइज करना इसका उचित हल है।
सिंह:
ग्रह स्थिति और भाग्य आपके पक्ष में है। अपने संपर्क सूत्र को और अधिक मजबूत करें। कोई राजनैतिक उपलब्धि प्राप्त हो सकती हैं। जिससे समाज में आपका रुतबा बढ़ेगा। साथ ही आय में भी वृद्धि होगी। सगे संबंधियों का सहयोग और स्नेह आपके ऊपर बना रहेगा। निर्णय लेने में ज्यादा समय लेने अथवा तनाव की वजह से कुछ महत्वपूर्ण कार्य भी हाथ से निकल सकते हैं। शांतिपूर्ण तरीके से समस्या का समाधान निकालने का प्रयास करें। आपसी संबंधों में मधुरता बनाकर रखें। आज कोई भी यात्रा ना करे तो बेहतर है। कार्यक्षेत्र में सभी कर्मचारियों की गतिविधियों पर नजर रखना अति आवश्यक है। उन पर ज्यादा अनुशासन बनाकर रखना उनकी कार्य क्षमता को कम करेगा। ध्यान रखें कि बॉस और अधिकारियों के साथ संबंध उचित व दोस्ताना बने रहें। पारिवारिक वातावरण सुखद और खुशनुमा बना रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका को मुलाकात का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परंतु वर्तमान परिस्थितियों की वजह से अपना ध्यान रखना अति आवश्यक है।
कन्या:
दिन की शुरुआत किसी खास समाचार से होगी। आर्थिक योजनाएं भी सफल होंगी। आपके दिमाग में नई-नई योजनाएं उपजेंगी। जो घर तथा व्यवसाय दोनों के लिए उचित साबित होगी। शॉपिंग आदि में भी मधुर समय व्यतीत होगा। किसी भी तरह की यात्रा ना करें, क्योंकि इसमें समय और पैसा व्यर्थ होने के अलावा और कुछ हासिल नहीं होगा। ध्यान रखें कि प्रत्येक गतिविधि में स्वयं की कार्य क्षमता पर विश्वास भी रखना जरूरी है। दूसरों की बातों में आकर नुकसान कर सकते हैं। कारोबारी मामलों में रुकावट होने के योग बनेंगे। किसी पिता तुल्य व्यक्ति का सहयोग व सलाह आपके लिए लाभदायक रहेगा, उनकी किसी भी बात को नजरअंदाज ना करें। नौकरी पेशा लोग अत्यधिक कार्यभार की वजह से परेशान रहेंगे। वैवाहिक संबंधों में कुछ बेवजह तनाव रह सकता है। व्यर्थ के प्रेम संबंधों में समय नष्ट ना करें। थकान और बुखार जैसी परेशानी रहेगी। अपना इम्यून सिस्टम मजबूत रखें।
तुला:
पारिवारिक समस्याओं को लेकर आपसी संबंधों में जो दूरियां आई हुई थी, किसी अनुभवी सदस्य की सहायता से हल हो जाएंगे। रिश्तों में दोबारा मधुरता आएगी। प्रतिष्ठित लोगों से मेलजोल बढ़ेगा, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। अपनी फाइलें, डाक्यूमेंट्स आदि बहुत ही संभालकर रखें। क्योंकि अगर खो गए तो प्राप्ति नामुमकिन लग रही है। घर में भी छोटी सी बात पर अकारण ही तनाव उत्पन्न हो सकता है। ज्यादा क्रोध करने से बचें। समय एकांत और आत्म मनन में भी जरूर बीताएं। व्यावसायिक क्षेत्र में ज्यादा मेहनत की स्थिति रहेगी। चिंता न करें। आपकी कार्य क्षमता व काबिलियत से कामयाबी मिल सकती है, इसलिए प्रत्येक कार्य को गंभीरता से लें। नौकरीपेशा लोगों को भी कार्य क्षमता के लिए प्रोत्साहन प्राप्त होगा। पति-पत्नी आपसी सामंजस्य द्वारा घर की व्यवस्था को बेहतर बनाकर रखेंगे। अविवाहितों के लिए शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। कफ कोल्ड रहेगा। ठंडी तासीर की चीजों से परहेज करें।
वृश्चिक:
पिछले कुछ समय से चल रही किसी दुविधा का समाधान देने से राहत मिलेगी। और आप अपने दम पर कोई खास काम करने की भी क्षमता रखेंगे। धार्मिक अथवा आध्यात्मिक गतिविधियों में अपनी आस्था और रुझान रखने से आपके व्यक्तित्व और अधिक निखार आएगा। युवा वर्ग व्यर्थ की मौज मस्ती में समय नष्ट ना करें। तरक्की पाने के लिए अपने स्वभाव में परिपक्वता लाना जरूरी है। गैर कानूनी मामलों से दूर ही रहे। संतान की कोई गतिविधि आपके स्वाभिमान को ठेस पहुंचा सकती है। व्यावसायिक गतिविधियां मन मुताबिक तरीके से चलती रहेंगी। अपनी कार्यप्रणाली में बदलाव जरूर लाएं। आत्मविश्वास बनाए रखें। कुछ लोग प्रतिस्पर्धा की वजह से आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं, इसलिए सचेत रहना भी जरूरी है। पति-पत्नी को संबंधों को मधुर बनाकर रखने के लिए आपसी तालमेल बेहतर बनाना जरूरी है। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता रहेगी। व्यवस्थित दिनचर्या रखें तथा एक्सरसाइज, योगा आदि नियमित करें। गरिष्ठ और तले-भुने खानपान की वजह से पेट खराब रहेगा।
धनु:
कई तरह की गतिविधियां रहने से कार्य भार बढ़ेगा। परंतु आपको अपनी व्यस्तता के उचित परिणाम भी हासिल होंगे। दूसरों से आगे निकलने की चाहत आपके आत्म बल तथा कार्य क्षमता को बढ़ाएगी। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत के अनुकूल परिणाम मिलने वाले हैं। व्यर्थ के वाद-विवाद से दूर रहें। कोई बना बनाया काम बिगड़ने से मन दुखी रहेगा। इस समय भावनाओं में ना बहकर प्रैक्टिकल तरीके से व्यवहार करें। संतान की किसी भी नकारात्मक गतिविधि को नजरअंदाज करना ठीक नहीं है। कड़ी नजर रखें। बिजनेस में अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए अथक मेहनत की जरूरत है। इस समय आपके मन मे व्यवसाय संबंधी जो भी सपने अथवा कल्पनाएं हैं, उन्हें साकार करने का उचित समय है। नौकरी के लिए प्रयासरत युवाओं को कोई शुभ सूचना मिल सकती है। पति-पत्नी के बीच मधुर संबंध रहेंगे। तथा घर की व्यवस्था को उचित तथा व्यवस्थित बनाकर रखेंगे। प्रेम संबंध मर्यादा पूर्ण रहेंगे। बहुत अधिक मेहनत की वजह से थकान और तनाव हावी रहेंगे। उचित आराम ले, कुछ समय योगा और मेडिटेशन के लिए भी अवश्य निकालें।
मकर:
अचानक ही घर में किसी निकट संबंधी के आगमन से खुशनुमा माहौल रहेगा। सकारात्मक आपसी वार्तालाप भी होगा। विद्यार्थियों की शिक्षा संबंधी कोई रुकावट दूर होने से उन्हें राहत महसूस होगी। आपका विवेक व चतुराई से काम लेना आपकी उन्नति में सहायक होगा। कभी-कभी कुछ पुरानी नकारात्मक बातें हावी होने से आपके मनोबल में कमी आ जाती है। अपने स्वभाव को पॉजिटिव बनाए रखें तथा वर्तमान परिस्थितियों में ही अपना ध्यान लगाएं। साथ ही नजदीकी रिश्तेदारों से संबंध मधुर बनाकर रखें। व्यावसायिक गतिविधियों पर आपका पूर्ण नियंत्रण रहेगा। अपनी योजनाएं गुप्त रखें। लीक होने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों का भी ऑफिस तथा सहयोगियों के बीच मान-सम्मान व साख बनी रहेगी। परिवार में आपसी सामंजस्य में कमी की वजह से तनाव उत्पन्न हो सकता है जिसकी वजह आपका गुस्सा और चिड़चिड़ापन ही होगा। इसलिए अपने स्वभाव पर नियंत्रण रखें। गरिष्ठ खानपान की वजह से लीवर में कोई परेशानी महसूस हो सकती है। बेहतर होगा कि आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें।
कुंभ:
दूसरों की मदद और सहयोग में आपका योगदान बना रहेगा। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। किसी धार्मिक समारोह में जाने से लोगों के साथ में मुलाकात होगी और मन प्रसन्न रहेगा। विद्यार्थियों को अपने करियर से संबंधित कोई खुशखबरी मिलने की उम्मीद है। किसी भी असमंजस की स्थिति में तनाव लेने की बजाय वरिष्ठ सदस्य उसे विचार विमर्श करें तथा अपने व्यवहार को संयमित और संतुलित रखें। वरना तनाव का असर आपकी नींद को भी प्रभावित कर सकता है।
व्यवसाय संबंधी अटके काम किसी अनुभवी और वरिष्ठ इंसान की मदद से सुलझ जाएंगे। अपने विरोधियों की गतिविधियों से लापरवाह ना रहे। स्त्री वर्ग से जुड़े व्यवसाय विशेष तौर पर सफलता पाएंगे। ऑफिस में अनुशासित माहौल रहेगा। दांपत्य जीवन में सुख-शांति और सामंजस्य पूर्ण व्यवहार रहेगा। प्रेम संबंधों में भी मधुरता रहेगी। ब्लड प्रेशर तथा डायबिटीज की नियमित जांच करवाएं। शारीरिक और मानसिक रूप से सकारात्मक बने रहने के लिए योगा और मेडिटेशन अवश्य करें।
मीन:
कलात्मक क्रियाकलापों और रुचि पूर्ण कार्यों में सुखद दिन व्यतीत होगा। फोन कॉल द्वारा आपको महत्वपूर्ण सूचना मिलने की संभावना है, जो कि आपकी आर्थिक स्थिति के लिए बहुत ही अधिक लाभदायक साबित होगी। दिन की शुरुआत में अत्यधिक व्यस्तता की वजह से कुछ चिड़चिड़ापन रह सकता है। ज्यादा भावुक ना बने, कोई अन्य व्यक्ति इसका गलत फायदा भी उठा सकता है। किसी भी परेशानी में घर के सदस्यों की सलाह लेना उचित रहेगा। मीडिया तथा ऑनलाइन गतिविधियों द्वारा आपको व्यवसाय संबंधी कई नई जानकारियां हासिल होंगी। पब्लिक डीलिंग, ग्लैमर, कंप्यूटर आदि से जुड़े व्यवसाय में विशेष उपलब्धि हासिल होगी। नौकरी पेशा व्यक्तियों को स्थानांतरण संबंधी खुशखबरी मिल सकती है। पारिवारिक माहौल खुशी भरा रहेगा। जीवन साथी के साथ सुखद समय व्यतीत होगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां आएगी। गला खराब रह सकता है। खांसी, जुकाम की समस्या भी बढ़ेगी। इस समय अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष रूप से जागरूक रहें।