ब्रेकिंग न्यूज: बाइक सवारों पर पलट गया उपखनिज से लदा 10 टायरा ट्रक, छात्र नेता की मौके पर ही दर्दनाक मौत

ब्रेकिंग न्यूज: बाइक सवारों पर पलट गया उपखनिज से लदा 10 टायरा ट्रक, छात्र नेता की मौके पर ही दर्दनाक मौत
Spread the love

रुद्रपुर। किच्छा कोतवाली क्षेत्र में उपखनिज से लदा 10 टायरा ट्रक बाइक सवार दो युवकों पर पलट गया। इस हादसे में बाइक सवार छात्र नेता की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक का हल्द्वानी के सुशीला तिवारी हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है।
बताया जा रहा है कि छात्र नेता धन सिंह मेहता, निवासी जवाहर नगर, नगला अपने दोस्त इस्लाम, निवासी पजाबा,  रामपुर उत्तरप्रदेश के साथ नगला की ओर जा रहा था। तभी बीच रास्ते में किच्छा बाइपास पर शनि मंदिर के पास सामने से आ रहा दस टायरा ट्रक अचानक से उनकी बाइक पर पटल गया।
राहगीरों ने तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और आनन फानन में क्रेन की मदद से ट्रक को हटाया और दोनों युवकों को बाहर निकाला। इस हादसे में छात्र नेता धन सिंह मेहता की तो मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि इस्लाम गंभीर रूप से घायल था। पुलिस इस्लाम को तत्काल किच्छा के सरकारी हॉस्पिटल लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने इस्लाम को प्राथमिक उपचार दिया और उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।  वहीं पुलिस ने मृतक छात्र नेता के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

Parvatanchal