बड़ा हादसा: यहा ट्रक और डंपर में हुई जबरदस्त भिड़ंत, तीन लोगों की मौत, दो घायल
कोटद्वार। यहां शनिवार सुबह डम्पर व ट्रक की टक्कर हो जाने से पांच लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस कर सभी को उपचार के लिए अस्पताल ले गयी। अस्पताल में चिकित्सकों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं दो लोगों का उपचार जारी है। मृतकों की शिनाख्त नहीं हुई है, जिसके प्रयास जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार, कोटद्वार के बीईएल रोड पर शनिवार सुबह एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हों गई जबकि 2 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि बीईएल रोड पर ओवर लोडेड एक डंपर ने सड़क पर खड़े एक ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। दरअसल, सड़क पर खराब इस ट्रक को पीछे से कुछ मजदूर धक्का मार रहे थे कि इसी दौरान पीछे से आ रहे डंपर ने उसे टक्कर मार दी, जिससे पांच लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और सभी लोगों को 108 सेवा से अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने तीन को मृत घोषित कर दिया है। पुलिस का कहना है कि अभी शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई है, जांच की जा रही है। वहीं अन्य दो घायलों का उपचार जारी है।
फ

