हादसा: पैराफिट से टकरा कर कार दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में हो गई अधेड़ की मौत

हादसा: पैराफिट से टकरा कर कार दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में हो गई अधेड़ की मौत
Spread the love

 

चम्पावत।  लोहाघाट-खेतीखान मोटर मार्ग में कोलीढेक के पास सड़क हादसे में एक अधेड़ की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। एसओ लोहाघाट अशोक कुमार ने बताया कि गुरुवार रात बलवंत सिंह बिष्ट (61) पुत्र स्व.जोध सिंह बिष्ट निवासी कर्णकरायत अपनी कार डीएल 6 सीसी 1138 से कर्णकरायत की ओर जा रहे थे। कोलीढेक के पास कार अभियंत्रित होकर सड़क किनारे पैराफिट से टकरा गई। जिससे बलवंत सिंह बिष्ट को गंभीर चोट आ गई। परिजन उपचार के लिए घायल बलवंत सिंह बिष्ट को उपजिला अस्पताल लोहाघाट ले गए। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल चम्पावत को रेफर किया। वहां उपचार के दौरान शुक्रवार सुबह बिष्ट ने दम तोड़ दिया। मृतक बिष्ट अपनी फिटनेस और सरल व्यवहार के लिए चर्चित थेे। उनकी मौत पर व्यापारियों व आम लोगों ने शोक जताया है।

Parvatanchal