शाबाश: हमलावर गुलदार से भिड़ गयी दीपा रावत, बिना डरे दरांती से वार कर भगा दिया गुलदार को

शाबाश: हमलावर गुलदार से भिड़ गयी दीपा रावत, बिना डरे दरांती से वार कर भगा दिया गुलदार को
Spread the love

 

रुद्रप्रयाग। जखोली विकासखंड के मखेत गांव की एक महिला पर गुलदार ने हमला कर घायल कर दिया, लेकिन बहादुर महिला ने हिम्मत नहीं हारी और दरांती के वार से गुलदार का हौसला पस्त कर उसे भागने पर मजबूर कर दिया। बताया जा रहा है कि महिला जंगल घास लेने गई थी। गुलदार ने जैसे ही महिला पर हमला किया, महिला ने दरांती से गुलदार पर दनादन वार कर दिए और शोर मचाया। इस बीच आसपास से लोग भी मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद गुलदार भाग खड़ा हुआ। घायल महिला को स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जखोली में भर्ती कराया गया, जहां महिला का उपचार चल रहा है।
जानकारी के अनुसार मखेत गांव की दीपा रावत पत्नी अषाड़ सिंह रावत गांव के पास ही घास लेने जंगल गई हुई थी, इस बीच झाड़ी में घात लगाकर बैठे गुलदार ने उस पर हमला कर दिया लेकिन ने हिम्मत से काम लिया और अपने बचाव में गुलदार पर दरांती से कई वार कर डाले। उसी बीच आसपास के लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए और शोर मचाया। इसके बाद गुलदार भाग खड़ा हुआ। घायल महिला दीपा रावत को स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जखोली में भर्ती कराया गया है। गुलदार ने महिला के पैर पर अपने नाखूनों से हमला कर दिया, इस हमले में उसके पैर पर काफी गहरा ज्यादा घाव हो गया।

Parvatanchal