शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
आज का राशिफल: गुरुवार, 15 फरवरी 2024

मेष:
आज आपकी कोई मन मुताबिक इच्छा पूरी हो सकती है, जिसकी वजह से मन प्रसन्न रहेगा। कहीं पैसा इन्वेस्ट करना फायदेमंद रहेगा। आत्म विश्लेषण से खुद के व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव महसूस होगा। कोई भी फैसला अपने दम पर ले लेंगे। अपने कामों में ही व्यस्त रहें। कभी-कभी आपका अधिकार और क्रोध पूर्ण लहजा आपके ही कार्यों में रुकावट डाल देता है। इसलिए अपने स्वभाव को सहज और संयमित रखना अति आवश्यक है। किसी भी तरह की कागजी कार्यवाही को सावधानी से करें। सभी व्यावसायिक कार्य अपनी निगरानी में ही करवायें। किसी कर्मचारी के नकारात्मक रवैये से आपको कुछ नुकसान हो सकता है, इसलिए सभी गतिविधियों में चौकन्ना रहें। हालांकि इनकम की स्थिति अच्छी रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्तियों को किसी ऑफिशियल टूर पर जाना पड़ सकता है। पति-पत्नी के बीच सुखद और शांतिपूर्ण संबंध रहेंगे। प्रेम संबंधों में किसी नकारात्मक बात की वजह से अलगाव उत्पन्न हो सकता है। एक दूसरे का सम्मान करें। मौसम के विपरीत दिनचर्या ना रखें। खांसी-जुकाम जैसी परेशानी बढ़ सकती है। आयुर्वेदिक इलाज इसका उचित उपाय है।
वृष:
विवेक और चतुराई से किसी बड़ी समस्या का समाधान पाने में सक्षम रहेंगे। दूसरों के दु:ख-दर्द व तकलीफ में उनकी सहायता के प्रति आपका विशेष सहयोग रहेगा। परिवार और समाज में आपका विशेष स्थान रहेगा। बच्चों की व्यवस्थित गतिविधियों से मन संतुष्ट रहेगा। मौज-मस्ती में समय व्यतीत करने से आपके कुछ महत्वपूर्ण कार्य अधूरे रह जाएंगे। किसी नजदीकी संबंधी के साथ पारिवारिक मुद्दों को लेकर कहासुनी हो सकती हैं। बेहतर होगा कि किसी अनुभवी व्यक्ति की मध्यस्थता शामिल करें। खर्चो के मामले में दरिया दिली ना रखें। बिजनेस में आ रही रुकावटें दूर होंगी। रुके काम पूरे होंगे। कामकाज में सुधार होगा, इसलिए पूरा ध्यान अपने बिजनेस पर रखें। कुछ ऑर्डर मिलने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। ऑफिस में शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। पति-पत्नी के बीच सुखद और प्रेम पूर्ण व्यवहार बना रहेगा। बेकार के प्रेम संबंधों और दोस्तों के साथ समय व्यर्थ ना करें। वर्तमान मौसम की वजह से अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना जरूरी है। अपना इम्यून मजबूत रखने के लिए आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करते रहें।
मिथुन:
वक्त के मुताबिक खुद को ढालने से आप हर जगह उचित सामंजस्य बना लेंगे। दिन का आरंभ सुखद गतिविधि से होगा। व्यस्तता के बावजूद घर व परिवार आपकी पहली प्राथमिकता रहेगी। स्प्रिचुअल गतिविधियों में रुझान बढ़ेगा। बच्चे पढ़ाई में फोकस रहेंगे। जमीन-जायदाद संबंधी कोई मसला चल रहा है, उसे शांति और गंभीरता से समझाएं। क्योंकि जल्दबाजी और भावुकता में गलत निर्णय भी हो सकते हैं। इस समय कोई भी स्थान परिवर्तन करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। कामकाज में कोई खास सफलता नहीं मिलेगी। प्रतिद्वंद्वी भी आपके लिए समस्याएं खड़ी कर सकते हैं। इस समय आपको किसी अनुभवी की सलाह लेनी जरूरी है। बेहतर होगा कि नई योजना पर काम शुरू न करें। दांपत्य जीवन सुखद और खुशहालीपूर्ण रहेगा। प्रेम प्रसंगों के मामलों में नज़दीकियां बढ़ेंगी। मानसिक और शारीरिक तनाव से राहत पाने के लिए कुछ समय अकेले अथवा आध्यात्मिक गतिविधियों में जरूर व्यतीत करें।
कर्क:
आज का दिन परिवार के साथ हर्षोल्लास के साथ व्यतीत होगा। कहीं से कोई शुभ समाचार भी प्राप्त होगा। कार्यकुशलता के दम पर आप वह उपलब्धि हासिल कर लेंगे, जिसकी कभी आपने तमन्ना की थी। युवाओं को अपनी मेहनत के मनोनकुल परिणाम मिलेंगे। ध्यान रखें कि अगर प्रयासरत कार्यों में कोई व्यवधान आता है, तो इसकी वजह आपकी एकाग्रता में कमी ही होगी। दूसरों के मामले में बिन मांगी सलाह देना आपकी मान-हानि का कारण बनेगा, इसलिए अपने काम से ही मतलब रखें। मीडिया, आर्ट्स, कंप्यूटर से जुड़े बिजनेस में फायदेमंद स्थितियां बन रही हैं। फिर भी प्रतिस्पर्धा संबंधी परिस्थितियों का सामना करना ही पड़ेगा। सरकारी सेवारत लोगों को आज अपनी मर्जी के विपरीत कोई ड्यूटी करनी पड़ सकती है। पारिवारिक माहौल सुखद और शांतिपूर्ण रहेगा। परंतु विवाहेत्तर प्रेम संबंध उपज सकते हैं, जिसके दुष्परिणाम भी सामने आएंगे। अत्यधिक मेहनत व परिश्रम की वजह से थकान व बदन दर्द जैसी स्थिति रहेगी। समय-समय पर आराम अवश्य लें।
सिंह:
ग्रह स्थिति अनुकूल है। आपको अपनी मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम भी मिलेंगे। परंतु इसके लिए कर्म प्रधान तो होना ही पड़ेगा। अपनी ऊर्जा का भरपूर इस्तेमाल करें। कोई प्रॉपर्टी संबंधी रुका हुआ कार्य भी बनने की संभावना है। भावुकता में आकर जल्दबाजी में कोई भी निर्णय ना लें। ससुराल पक्ष के साथ संबंध बनाकर रखने में आपके प्रयास जरूरी हैं। फोन और मित्रों में ही व्यस्त रहकर अपना समय व्यर्थ ना करें। पारिवारिक मामलों पर ज्यादा मनमर्जी करना उचित नहीं है। व्यावसायिक स्थल पर अधीनस्थ कर्मचारियों के बीच कुछ कहासुनी हो सकती है। कोई इंक्वायरी भी हो सकती है। मीडिया या फोन द्वारा बड़ा ऑर्डर मिलने की उम्मीद है, इसलिए अपने संपर्क सूत्रों को और अधिक मजबूत करने में ध्यान लगाएं। परिवार जनों के साथ मनोरंजन और हास परिहास में सुखद समय व्यतीत होगा। अविवाहित व्यक्तियों के लिए अच्छा रिश्ता आने की संभावना है। अतिरिक्त कार्यभार के कारण सिर दर्द और थकान जैसी दिक्कत महसूस हो सकती है। अपनी क्षमता से अधिक कार्य ना करें।
कन्या:
किसी भी काम को करने से पहले उससे संबंधित जानकारी हासिल करने से ज्यादा सफलता मिलेगी। आप अपनी प्रतिभा को पहचानें और पूरी ऊर्जा के साथ अपनी दिनचर्या व कार्यप्रणाली को व्यवस्थित रखें। ध्यान रखें कि आपके सरल स्वभाव का कुछ लोग नाजायज फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। अपनी योजनाओं व गतिविधियों को किसी के साथ भी शेयर ना करें। थोड़ा स्वार्थी भी बनना जरूरी है। वरना दूसरों की वजह से आप अपना नुकसान कर बैठेंगे। बिजनेस में मेहनत के अच्छे नतीजे नहीं मिलने से तनाव रहेगा, हालांकि किसी अधिकारी की मदद आपकी परेशानियां कम कर सकती है। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। ऑफिस के माहौल में सुधार आएगा तथा कार्य भार भी हल्का रहेगा। जीवनसाथी तथा पारिवारिक सदस्यों का पूर्ण सहयोग रहेगा तथा आपसी संबंध भी सौहार्दपूर्ण बने रहेंगे। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। खान-पान के प्रति अनियमितता की वजह से गैस और एसिडिटी की समस्या परेशान करेगी। खानपान में संयम रखें। व्यवस्थित दिनचर्या भी रखना जरुरी है।
तुला:
आज दिन की शुरुआत किसी शुभ गतिविधि से होगी। अपनी रूटीन भरी दिनचर्या के साथ साथ देश विदेश संबंधी जानकारियों पर भी ध्यान दें। किसी उत्तम समाचार की प्राप्ति होगी। जो कि भविष्य में लाभदायक साबित होगी। संतान प्राप्ति के लिए इच्छुक लोगों को कोई खुशखबरी मिल सकती है। नकारात्मक बातों पर ध्यान देने के बजाय वर्तमान पर अपना फोकस रखें। अनावश्यक खर्चों की वजह से बजट बिगड़ सकता है। आलस की वजह से अपने किसी भी काम को टालने का प्रयास ना करें। वरना कोई महत्वपूर्ण कार्य अधूरा रह सकता है। किसी से पार्टनरशिप का विचार है, तो उस पर गंभीरता से काम करें। पार्टनरशिप आपके लिए फायदेमंद रहेगी। मल्टीनेशनल कंपनियों में काम कर रहे लोगों का काम बढ़ने से ओवरटाइम करना पड़ेगा। पति-पत्नी के बीच आपसी सामंजस्य का भाव बना रहेगा। प्रेम संबंधों में सामंजस्य बनाकर रखने की जरूरत है। अपने अंदर कमजोरी और थकान जैसी स्थिति महसूस करेंगे। अपना इम्यून सिस्टम स्ट्रांग रखें।
वृश्चिक:
अनुकूल ग्रह स्थिति बनी हुई है। अपना कोई सपना साकार करने का उत्तम समय है। तथा प्रभावशाली लोगों के साथ आपके लाभदायक संबंध भी स्थापित होंगे। रिश्तेदारों से संबंधित किसी विवाद के सुलझने से रिश्तों में दोबारा मधुरता आएगी। दूसरों के मामले में हस्तक्षेप ना करें, और ना ही बहुत अधिक वाद-विवाद में पड़ें। क्योंकि इस वजह से आपके व्यक्तिगत कार्य रुक सकते हैं। साथ ही कुछ लोग आपकी भावुकता और उदारता का फायदा उठा सकते हैं। किसी तरह का भी रिस्क लेने से परहेज करें। व्यापार में मार्केटिंग संबंधी कार्यों पर अधिक से अधिक ध्यान दें तथा अपने संपर्क सूत्रों को बढ़ाएं। आज आर्थिक स्थिति बेहतर बनाने के लिए समय बहुत ही अनुकूल है। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस के कार्य की अधिकता की वजह से आज भी काम करना पड़ सकता है। वैवाहिक संबंधों में मधुरता रहेगी। डिनर और मनोरंजन संबंधी कोई यादगार प्रोग्राम भी बन सकता है। गैस और वायु की वजह से जोड़ों में दर्द की समस्या भी बढ़ सकती है। आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें।
धनु:
प्रभावशाली तथा सम्मानित लोगों से मिलने का मौका मिलेगा तथा आप एक विशेष मुकाम हासिल करेंगे। आर्थिक लाभ होने से प्रसन्नता रहेगी। अपने जीवन स्तर को और अधिक बेहतर बनाने हेतु पारिवारिक सदस्यों के साथ योजनाएं भी बनेंगी। संयमित व्यवहार रखें। आपका गुस्सा और दूसरों पर बहुत अधिक अधिकार पूर्ण व्यवहार रखना आपको अपने नजदीकी लोगों से दूर कर सकता है। बच्चों का अपने करियर को लेकर कुछ तनाव रहेगा। हालांकि वरिष्ठ लोगों का मार्गदर्शन आपके लिए सहायक भी रहेगा। बिजनेस में उतार-चढ़ाव रहेंगे। फैक्ट्री, इंडस्ट्री आदि से संबंधित व्यवसाय में नया काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। युवा वर्ग को अपने करियर से संबंधित कोई शुभ समाचार मिलेगा। ऑफिस में कुछ राजनीति जैसा माहौल रहेगा। वैवाहिक संबंधों में प्रेम भाव बनाकर रखें। प्रेम प्रसंगों में पारिवारिक स्वीकृति मिलने से जल्द ही विवाह में परिणित होने के अवसर प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। व्यवस्थित दिनचर्या तथा योगा, व्यायाम आदि करना आपको ऊर्जावान रखेगा।
मकर:
सुकून दायक ग्रह स्थिति बनी हुई है। दिनचर्या व्यवस्थित रखें। साथ ही आत्म मनन तथा चिंतन करने से आपको बहुत अधिक मानसिक शांति अनुभव होगी। किसी भी समस्या का हल निकालने में आप सक्षम रहेंगे। कोई सरकारी मामला उलझा हुआ है, तो आज समाधान मिल सकता है। आलस को अपने ऊपर हावी ना होने दें। इसकी वजह से कुछ उपलब्धियां हाथ से निकल सकती हैं। साथ ही कुछ पुरानी नकारात्मक बातों की वजह से नजदीकी संबंधों में खटास भी आएगी। इसलिए अपने विचारों पर मनन भी करते रहें। बिजनेस में नए एग्रीमेंट आर्थिक नजरिये से फायदेमंद रहेंगे। अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए समय बेहतर है। नौकरी पेशा व्यक्तियों का किसी टारगेट को पूरा करने से कंपनी को फायदा होगा। उच्चाधिकारियों द्वारा भी आपको उचित मदद मिल सकती है। लाइफ पार्टनर के साथ मधुर संबंध रहेंगे। अपना व्यवहार मधुर बनाकर रखें। वरना प्रेम संबंधों में कुछ खटास आ सकती है। कभी-कभी मन में कुछ नकारात्मक विचार आ सकते हैं। स्त्री वर्ग अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
कुंभ:
पारिवारिक गतिविधियों को सुचारू रूप से चलाने में आपका विशेष योगदान रहेगा। साथ ही किसी विशेष योजना को कार्य रूप देने में आप कामयाब भी रहेंगे। संतान की पढ़ाई के प्रति तन्मयता देखकर राहत रहेगी। किसी धार्मिक स्थल पर जाने का भी प्रोग्राम बनेगा। विद्यार्थी तथा युवा वर्ग अपनी पढ़ाई और लक्ष्य को हासिल करने के लिए और अधिक प्रयास करें। कोई नजदीकी मित्र अथवा संबंधी जलन की भावना से आपके खिलाफ अफवाह फैला सकते हैं, लेकिन निश्चिंत रहें आपका कुछ भी अहित नहीं होगा। आज कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है, लेकिन बिना रुकावट काम पूरे नहीं हो पाएंगे, इसलिए धैर्य रखें। कॉम्पिटीशन के माहौल में अधिक मेहनत की जरूरत है। नौकरी में परिवर्तन को लेकर चल रहे प्रयासों में आज कुछ उम्मीद नजर आएगी। पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स से दूरी रखें। इनसे परिवार में तनाव हो सकता है। सिर दर्द तथा माइग्रेन की समस्या परेशान करेगी। परेशानियों को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास करें।
मीन:
आज आपका पूरा ध्यान आर्थिक स्थिति को व्यवस्थित करने में रहेगा। भविष्य संबंधी योजनाओं पर भी विचार होगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों को आप बखूबी निभाएंगे। घर की व्यवस्था भी उचित बनी रहेगी। कोई नजदीकी यात्रा भी संभव है। बैंक संबंधी गतिविधियों में कुछ व्यवधान आ सकते हैं। तनाव की बजाय शांति से हल निकालने का प्रयास करें तथा नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें। क्योंकि इसका असर आपकी मनोस्थिति पर पड़ सकता है। व्यवसाय में बदलाव संबंधी योजनाओं पर अमल करने के लिए अभी समय अनुकूल नहीं है। इस समय अपनी मार्केटिंग और प्रोडक्ट को क्वालिटी को बढ़ाने के लिए बहुत अधिक प्रयास करना होगा। अपनी वर्तमान गतिविधियों को और अधिक बेहतर बनाएं। सरकारी नौकरी में अतिरिक्त कार्यभार बढ़ेगा। घर में सुख-शांति रहेगी। आज किसी बहुत ही पुराने प्रिय मित्र से मुलाकात होगी तथा खुशनुमा यादों का दौर बना रहेगा। खुशी मिलेगी। सेहत अच्छी रहेगी। अपने रूटीन और खान-पान में लापरवाही न करें। मौसम के प्रभाव से बचने के लिए आयुर्वेद अपनाएं।

