शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
आज़ का राशिफल: रविवार, 28 जनवरी 2024

मेष:
यह समय आत्ममंथन और चिंतन करने का है। दूसरों के मामलों में योगदान देने की बजाय अपने कार्यों पर ध्यान दें, तो सफलता निश्चित है। आप कोई नई तकनीक या हुनर भी हासिल कर सकते हैं। किसी भी कार्य को करने से पहले उसकी रूपरेखा बनाना उचित परिणाम देगा। व्यर्थ की आवाजाही में समय और पैसे की बर्बादी के अलावा और कुछ हासिल नहीं होगा। बल्कि आपके अपने व्यक्तिगत काम अटक जाएंगे। कुछ समय बच्चों की समस्याओं को समझने और सुलझाने में भी जरूर लगाएं। इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा। कारोबारी मामलों में मौजूदगी रखें। नए काम की शुरुआत कर रहे हैं, तो समय अनुकूल है। इंपोर्ट एक्सपोर्ट संबंधी बिजनेस में मंदी का असर रहेगा। नौकरीपेशा लोगों का काम ज्यादा हो सकता है। दांपत्य संबंधों में मधुरता रहेगी, जिससे घर में भी सुख-शांति का माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नज़दीकियां बढ़ेंगी। खान-पान और दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। इससे गैस और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत मिलेगी।
वृष:
रुके हुए निजी काम निपटाने के लिए अच्छा समय है। व्यस्तता के बावजूद घर-परिवार और सगे संबंधियों के लिए भी समय निकाल लेंगे। युवाओं को अपने किसी विशेष कार्य को लेकर लोगों से सराहना मिलेगी और उनके आत्मविश्वास में भी निखार आएगा।
बिना मतलब ही बदनामी या झूठा आरोप लगने की भी स्थिति बन रही है। बेहतर होगा कि दूसरों के मामलों से खुद को दूर ही रखें। मानसिक सुख-शांति के लिए किसी एकांत अथवा धार्मिक स्थल पर जरूर कुछ समय व्यतीत करें। कारोबार में फायदा होने के योग हैं। कई तरह की उत्तम जानकारियां मिलेंगी। गैरकानूनी कार्यों में रुचि ना लें। इससे आपके मान-सम्मान और व्यवसाय दोनों के लिए परेशानियां खड़ी हो सकती हैं। पार्टनरशिप में फायदा रहेगा। वैवाहिक संबंधों में मधुरता रहेगी। युवा वर्ग ध्यान रखें कि अपने लव पार्टनर का भी सम्मान करना जरूरी है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। अपना मनोबल और मानसिक स्थिति सकारात्मक बनाए रखने के लिए मेडिटेशन ध्यान पर भी समय दें।
मिथुन:
घर में प्रिय संबंधियों का आगमन होने से खुशनुमा माहौल रहेगा। आपसी विचारों के आदान-प्रदान से व्यवहार में सकारात्मक बदलाव होंगे। मीडिया अथवा मार्केटिंग से संबंधित कोई महत्वपूर्ण जानकारी भी मिल सकती है। मस्ती और लापरवाही की वजह से गैर कानूनी कार्यों में किसी भी तरह का हस्तक्षेप न रखें। संबंधियों के साथ मेल मिलाप तथा वार्तालाप करते समय उनके मान-सम्मान का भी ध्यान रखें। थोड़ी सी लापरवाही रिश्तों में दरार डाल सकती है। व्यावसायिक गतिविधियां सामान्य रहेंगी। इस समय दूरदराज की पार्टियों से अपने संबंधों में सुधार लाने का प्रयास करें। आने वाले दिन आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं। ऑफिस में किसी भी वाद-विवाद की स्थिति से खुद को दूर ही रखें। पति-पत्नी के बीच किसी व्यक्तिगत बात को लेकर कहासुनी रह सकती है। प्रेम संबंधों में भी दूसरे की भावनाओं की कद्र करना जरूरी है। इस समय पॉल्यूशन और बदलते वातावरण से अपना बचाव अवश्य करें। पौष्टिक और संयमित खानपान रखें।
कर्क:
आज आपका कोई रुका हुआ कार्य बनने की संभावना हो रही है। इसलिए पूरे मनोयोग से अपनी दैनिक गतिविधियों को संपन्न करने के लिए प्रयासरत रहें। अपने व्यक्तिगत मामलों को किसी के समक्ष शेयर ना करें। कोई भी काम गुप्त रूप से करने से आपको आशातीत सफलता मिलेगी। कोई भी नकारात्मक स्थिति बनने पर धैर्य और संयम से काम लें, क्योंकि गुस्से से काम बिगड़ भी सकते हैं। अपनी वस्तुएं, दस्तावेज आदि संभालकर रखें। क्योंकि चोरी होने या खोने की स्थिति बन रही है। घर के रखरखाव संबंधी गतिविधियों में लोन लेने जैसी स्थिति भी बन सकती है। बिजनेस के लिए दिन अनुकूल है। रुके पड़े मामलों को सुलझाने के लिए भी अनुकूल दिन है। अपने आसपास के व्यापारियों से चल रही प्रतिस्पर्धा में आपकी जीत सुनिश्चित है। नौकरीपेशा लोग अपने कार्यों के प्रति लापरवाही ना बरतें। पारिवारिक सदस्यों के बीच सामंजस्य पूर्ण व्यवहार बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी एक दूसरे की भावनाओं का ध्यान रखना जरूरी है। गैस, एसिडिटी की समस्या से परेशान रहेंगे। तनाव और ज्यादा सोच-विचार करने से स्वास्थ्य पर भी असर पड़ेगा।
सिंह:
कोई भी खास फैसला लेने से पहले घर के बड़े लोगों से सलाह जरूर लें। आपको सफलता मिलेगी। ज्ञानवर्द्धक पुस्तकों को पढ़ने में समय व्यतीत होगा। किसी आध्यात्मिक और प्रतिष्ठित व्यक्ति का आशीर्वाद और मार्गदर्शन भी मिलेगा। इस समय आर्थिक स्थिति कुछ मंद रह सकती है। इसलिए कहीं भी निवेश करने से पहले उचित सोच-विचार अवश्य करना होगा। घर के बड़े बुजुर्गों व वरिष्ठ सदस्यों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान रखना अति आवश्यक है। आज कार्यक्षेत्र में मशीनरी स्टाफ या कर्मचारियों से जुड़ी परेशानी रहेगी। अपरिचित व्यक्ति पर आंख बंदकर के भरोसा करना नुकसानदायक रहेगा। पार्टनरशिप की योजना है तो उस पर काम करने के लिए अच्छा दिन है। जीवनसाथी व परिवारजनों का सहयोग आपके आत्मबल व आत्मविश्वास को बनाकर रखेगा। और आप तनावमुक्त होकर अपने काम पर ध्यान दे पाएंगे। ब्लड प्रेशर संबंधित समस्या बढ़ सकती है। थोड़ा समय मेडिटेशन और आराम के लिए भी अवश्य निकालें।
कन्या:
आज किसी समस्या का समाधान मिलने से आप मानसिक रूप से सकारात्मक महसूस करेंगे। भूमि संबंधी कोई विवाद किसी की मध्यस्थता से हल हो सकता है। सामाजिक और समिति संबंधी गतिविधियों में आपका योगदान रहने से संपर्क दायरा भी बढ़ेगा। कुछ ना कुछ चुनौतियां भी सामने आएंगी। बेहतर होगा कि अपने महत्वपूर्ण कार्यों की उचित रूपरेखा बना लें। किसी की गलत सलाह पर अमल करना आपके लिए नुकसानदेह रहेगा। इसलिए कोई भी निर्णय सोच-समझकर लें। कारोबार बढ़ाने की योजनाओं पर काम करने का मन बनेगा। किसी भी तरह का रिस्क न लें और न ही कहीं निवेश करें। थोड़ी सी सावधानी आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। जीवनसाथी तथा परिवारजनों के सहयोग से किसी समस्या का समाधान मिलेगा। आपसी संबंधों में भी नज़दीकियां बढ़ेंगी। प्रेम संबंधों में मुलाकात का मौका मिल सकता है। व्यवस्थित खान-पान और दिनचर्या रखने से मानसिक तथा शारीरिक रूप से आप स्वयं को स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करेंगे।
तुला:
आज कोई व्यक्तिगत समस्या हल होने की संभावना है। आपका आत्मविश्वास भी और अधिक बढ़ेगा। किसी प्रिय मित्र की आर्थिक सहायता करनी पड़ सकती है और ऐसा करके आपको बाद में खुशी ही मिलेगी। किसी आध्यात्मिक स्थल पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है। बाहरी व्यक्तियों के हस्तक्षेप से पारिवारिक व्यवस्था बिगड़ सकती है। इसलिए आपस में ही बैठकर वार्तालाप से समाधान निकालें। कुछ अनावश्यक खर्चों की वजह से तनाव की स्थिति बनेगी। थोड़ा सावधानी से काम लेने की जरूरत है। घर के बड़े बुजुर्गों के मार्गदर्शन पर अमल करें। व्यवसाय में पेपर संबंधी सभी फाइलें व्यवस्थित रखना जरूरी है। जल्दी ही कोई इंक्वायरी होने की आशंका लग रही है। प्रॉपर्टी से संबंधित व्यवसाय में मुनाफादायक स्थितियां बनी हुई हैं। नौकरीपेशा लोगों को अपने उचित कार्य प्रदर्शन की वजह से प्रमोशन मिलने की उम्मीद है। पति-पत्नी के बीच उचित सामंजस रहेगा। प्रेम संबंधों में और अधिक नजदीकियां बढ़ेंगी। ठंड और पोल्यूशन से अपना बचाव रखें। त्वचा संबंधी एलर्जी बढ़ सकती है।
वृश्चिक:
आरामदायक दिन व्यतीत होगा। मन मुताबिक और कलात्मक कार्यों में रुचि रहेगी। आप फ्रेश और तनावमुक्त रहेंगे और अपने अंदर एक नई ऊर्जा का संचार महसूस होगा। घर के किसी अविवाहित सदस्य के लिए विवाह संबंधी बात चल सकती है। व्यक्तिगत अथवा परिवार से संबंधित कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय आज ना लें। आप किसी दुविधा में बुरी तरह फंस सकते हैं। जिसका असर परिवार पर भी पड़ेगा। युवा वर्ग बेकार की गतिविधियों में मस्त रहने की वजह से अपना नुकसान लेकर बैठेंगे। अनुभवी लोगों की मदद से बिजनेस में नए कामों की योजनाएं बनेंगी और काम भी कर लेंगे। बिजनेस में आपकी उपस्थिति अनिवार्य है, आपकी लापरवाही से कर्मचारी भी काम पर ध्यान नहीं देंगे। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से जुड़े बिजनेस में फायदेमंद स्थिति बन रही है। घर में अनुशासित और व्यवस्थित माहौल रहेगा। विवाहेत्तर संबंधों का प्रभाव आपके घर की सुख-शांति पर पड़ सकता है। परिवार के साथ कोई मनोरंजन प्रोग्राम अवश्य बनाएं। कभी-कभी आपकी विचलित मानसिक स्थिति का नकारात्मक प्रभाव आपकी कार्य क्षमता पर भी पड़ सकता है। मेडिटेशन, योगा आदि करना इसका बेहतरीन समाधान है।
धनु :
आज आप अपनी मेहनत और आत्म विश्वास से अपनी समस्याओं का हल निकाल लेंगे और आपकी छवि में निखार आएगा। पिछले कुछ समय से किसी नजदीकी संबंधी के बीच चल रहे गिले-शिकवे दूर होंगे। घर में किसी मांगलिक आयोजन की भी योजना बनेगी। अपनी इच्छा पूर्ति जल्दी करने के लिए किसी भी गलत तरीके का इस्तेमाल ना करें, अन्यथा किसी मुसीबत में फंस सकते हैं। संबंधों की कीमत और महत्ता को भी कायम रखना जरूरी है। अनावश्यक खर्चों पर काबू ना पाया, तो बजट गड़बड़ा सकता है। व्यवसाय में उचित लाभ होने की स्थिति बनी हुई है। अन्य कई योजनाओं पर भी विचार विमर्श होगा। युवा वर्ग अपने करियर में गलत लक्ष्य का चुनाव ना करें। अपनी कार्यप्रणाली सीक्रेट रखें। नौकरी में विशेष अधिकार मिलने के योग हैं। पारिवारिक व्यवस्था और अनुशासन बेहतर बनाने में आपका योगदान जरूरी है। प्रेमी-प्रेमिका का आपसी सामंजस्य तथा भावनात्मक लगाव मजबूत रहेगा। विपरीत परिस्थितियों में अपनी मानसिक स्थिति पर नियंत्रण रखें। तनाव की वजह से सिर दर्द की समस्या रह सकती है।
मकर:
अपनी किसी योजना को कार्य रूप देने का उत्तम समय है, साथ ही अनुभवी लोगों से सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। कोई सरकारी मामला अटका हुआ है तो आज पूरा हो सकता है। चुनौतियों का आप पूरे आत्मविश्वास के साथ सामना करने में समर्थ रहेंगे। फाइनेंस संबंधी मामलों में बहुत ही सावधानी बरतें, क्योंकि जरा सी लापरवाही संबंध भी खराब कर देंगी। संतान की कोई नकारात्मक गतिविधि का पता चलने से मन खिन्न रहेगा। परंतु समस्याओं को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास करें। कार्यस्थल पर उचित व्यवस्था बनी रहेगी, साथ ही आपका प्रभाव व दबदबा बना रहेगा। अपनी कार्यप्रणाली में कुछ परिवर्तन लाना जरूरी है। ऑफिस में अत्यधिक कार्यभार रहेगा। सरकारी सेवारत लोगों को आज कोई अतिरिक्त कार्य पर संभालना पड़ सकता है। पारिवारिक गतिविधियों में आपका सहयोग और योगदान वातावरण को बहुत ही खुशनुमा बनाएगा। युवा वर्ग व्यर्थ के प्रेम संबंधों में समय नष्ट ना करके कार्यों पर ध्यान दें। वर्तमान मौसम की वजह से गले में इंफेक्शन और खांसी, जुकाम की समस्या रह सकती है। लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। उचित इलाज लें।
कुंभ:
अपनी दैनिक गतिविधियों को व्यवस्थित रूप से निपटाने से आप अपने व्यक्तिगत कार्यों के लिए भी समय निकाल लेंगे। व्यस्तता के बावजूद आप अपने संबंधियों तथा मित्रों से भी मेलजोल रखें। जिससे कुछ समय से चल रही चिंता और परेशानियों से भी निजात मिलेगी। दूसरों की क्षमताओं से प्रभावित होने की बजाय अपनी कार्य क्षमता पर विश्वास रखें। बच्चों के साथ कुछ समय जरूर व्यतीत करें। उनकी किसी गतिविधि अथवा संगति का पता चलने से कुछ चिंता रह सकती है। फिजूलखर्ची पर काबू रखें। व्यवसाय में अपने प्रोडक्ट क्वालिटी को बेहतर बनाने की जरूरत है। व्यक्तिगत उलझनों के कारण ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे। इस समय अपने प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों से अनभिज्ञ न रहें। ऑफिस में उचित व्यवस्था बनी रहेगी। पारिवारिक गिले-शिकवे दूर होंगे। धीरे-धीरे घर का वातावरण दोबारा सामान्य हो जाएगा। कोई मांगलिक कार्य संबंधी योजना भी बनेगी। तली भुनी चीजों से परहेज करें। इससे गैस और सिरदर्द जैसी दिक्कत दूर हो सकती है। थोड़ी सी सावधानी आपको स्वस्थ रखेगी।
मीन:
आज व्यवस्थित दिनचर्या बनी रहेगी। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिलने से घर में प्रसन्नता पूर्ण वातावरण रहेगा। परिवारजनों के साथ कोई मनोरंजक अथवा धार्मिक प्रोग्राम भी बनेगा। प्रॉपर्टी संबंधी कोई रुका हुआ मसला हल करने के लिए अनुकूल समय है। अत्यधिक अनुशासन बनाए रखने से परिवार जनों को कुछ दिक्कत आ सकती है। भाइयों के साथ अगर कोई वाद-विवाद है तो क्रोध की वजाय आपसी सामंजस्य से सुलझाएं, तो आपसी संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। मानसिक सुकून बनाए रखने के लिए योगा मेडिटेशन आदि का सहारा लें। व्यवसाय में स्टाफ और कर्मचारियों के साथ आपसी सामंजस्य को बेहतर रखने की जरूरत है। बिजनेस में काम ज्यादा होने के कारण कुछ अथॉरिटी अपने कर्मचारियों को भी दें। इससे आपका कार्य भार हल्का रहेगा। नौकरी पेशा लोग पब्लिक डीलिंग के समय धैर्य बनाकर रखें। परिवार जनों के आपसी सामंजस्य द्वारा घर की व्यवस्था मधुर बनी रहेगी। दोस्तों के साथ कोई फैमिली गेट-टुगेदर भी संभव है। गैस और कब्ज की वजह से पेट खराब हो सकता है। अल्पाहार लेना ही उचित है।

