आवाज़: मजदूर वर्ग और आम जनता की समस्याएं हल करने की मांग को लेकर सीटू ने डीएम कार्यालय पर किया प्रदर्शन

आवाज़: मजदूर वर्ग और आम जनता की समस्याएं हल करने की मांग को लेकर सीटू ने डीएम कार्यालय पर किया प्रदर्शन
Spread the love

 

देहरादून। सेंन्टर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन्स (सीटू) के पदाधिकारियों ने मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। सभी लोग राजपुर रोड स्थित कार्यालय से जिलाअधिकारी पहुंचे। यहां अधिकारी के माध्यम से दस हजार हस्ताक्षर के साथ प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा गया। जिसके तहत मजदूर वर्ग और आम जनता की समस्याओं को हल करने की मांग की। वक्ताओं ने 29 श्रम कानूनों के स्थान पर लाई गई चारों श्रम सहिंताओं को रद्द करने, 12 घंटे काम करने के आदेश को रद्द करने, श्रम कानूनों को और अधिक प्रभावशाली बनाने, महंगाई कम करने, न्यूनतम वेतन 26 हजार रूपये करने, नई पेंशन स्कीम रद्द कर पुरानी पेंशन स्कीम बहाल करने, ई रिक्शा चालक व फड़ ठेली व्यापारियों का उत्पीड़न बंद करने समेत अन्य मांगों को प्रमुखता से उठाया। इस दौरान सीटू के जिला महामंत्री लेखराज, जिला अध्यक्ष कृष्ण गुनियाल, उपाध्यक्ष भगवंत पयाल, रविन्द्र नौडियाल, ई रिक्शा वर्कर यूनियन के संयोजक सुंदर थापा, अनंत आकाश, भगवान सिंह चौहान, आजम खान, सुबोध कुमार, आंगनवाड़ी कार्यकत्री सेविका कर्मचारी यूनियन की जिला अध्यक्ष रजनी गुलेरिया, आशा वर्कर्स यूनियन की जिला अध्यक्ष सुनीता चौहान आदि मौजूद थे।

Parvatanchal