आयोजन: विधायक विक्रम सिंह नेगी ने की प्रतिभाओं को हर स्तर पर प्रोत्साहन देने की वकालत
नई टिहरी। राजकीय इंटर कालेज रजाखेत में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम में प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को प्रताप नगर विधायक विक्रम सिंह नेगी ने पदक एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। निकस्टथ दर्जनभर स्कूलों के तीन टापरों को भी पुरुस्कृत किया गया। इस अवसर पर विधायक विक्रम सिंह नेगी ने कहा कि प्रतिभाशाली छात्रों का हर स्तर पर प्रोत्साहन होना चाहिए और इन छात्रों अन्य के लिए प्रेरणा का स्रोत बनाये जाने का भी काम किया जाना चाहिए। प्रतिभा के अनुरूप छात्रों को उचित मार्गदर्शन देने का शिक्षा अधिकारी व अध्यापक करें। जिससे उनकी प्रतिभा में निखार आए । उन्होंने कहा कि छात्र राष्ट्र का भविष्य है। प्रदेश में प्रतिभाओ की कोई कमी नही है जरूरत है तो उचित प्लेटफार्म की और सही मार्ग दर्शन की। प्रतिभाओ को तराशने में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका है ।

इस मौके पर कालेज के प्रधानाचार्य अमर सिंह नेगी, मोहन सिंह पंवार, अनिल कुमार, विजय श्रीवाण, सुनील कोठारी, सुमित कुमार, यजवीर सिंह, धर्मेंद्र सिंह पंवार, चंदर सिंह सोनी, बीरेंद्र सिंह नेगी, अनिल शर्मा, भगवान सिंह पुंडीर, विजय न्यूली आदि शिक्षक गण कार्यक्रम में मौजूद रहे। अन्य में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मान सिंह रौतेला, मुरारी लाल खंडवाल, प्यारी देवी, शिव दत्त सेमवाल, खुशी लाल, बलबीर सिंह नेगी, मेहरबान सिंह नेगी, पूर्णानंद रतूड़ी, चखू लाल, लक्ष्मी देवी, खीमानंद, रविंद्र जोशी, दर्शन लाल, विजय सिंह रावत, वीर सिंह मंदवाल, मदन सिंह मंदवाल, सुंदर लाल व पवन सिंह रौतेला आदि उपस्थित रहे।

