शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे

शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
Spread the love

 

आज का राशिफल: सोमवार, 22 जनवरी 2024

मेष:
दूसरों से सहयोग की उम्मीद ना करके अपनी कार्य क्षमता पर विश्वास रखें। इससे आप बेहतर परिणाम हासिल कर पाएंगे तथा जल्दबाजी के बजाय शांतिपूर्ण तरीके से काम निपटाने का प्रयास करें। कुछ नजदीकी लोगों से मेल-मुलाकात लाभदायक साबित होगी तथा आपसी संबंधों में भी मजबूती आएगी। गुस्से और आवेश से आप की कार्य क्षमता प्रभावित हो सकती है। अपने आत्मविश्वास के प्रति सजग रहें। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों के साथ मेलजोल रखने से इसका असर आपके सामाजिक व पारिवारिक संबंधों पर भी पड़ेगा। अपने कारोबार की योजनाएं सीक्रेट रखें। आलस छोड़कर काम करने का समय है। अपने कामों के लिए पूरी तरह समर्पित रहें। सरकारी नौकरीपेशा लोगों पर एक्स्ट्रा काम की जिम्मेदारी रहेगी। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। युवा मित्रों की दोस्ती और अधिक गहरी होगी। विवाह योग्य लोगों के लिए कोई अच्छा रिश्ता आ सकता है। कभी-कभी उदासी और डिप्रेशन जैसी स्थिति हावी हो सकती है। योगा और मेडिटेशन करने से आपको काफी हद तक राहत मिलेगी।

 

वृष:
आज कुछ नए संपर्क स्थापित होंगे जो कि भविष्य में फायदेमंद भी रहेंगे। पढ़ाई कर रहे जातकों के लिए सफलता दायक समय है, इसलिए एकाग्र रहें। अपनी ऊर्जा और शक्ति बढ़ाने के लिए अच्छे साहित्य व आध्यात्मिक कार्यों में रुचि लें। इससे आपके व्यक्तित्व में आश्चर्यजनक बदलाव आएगा। ध्यान रखें कि वार्तालाप करते समय नकारात्मक शब्दों के प्रयोग से संबंध खराब भी हो सकते हैं। किसी बच्चे के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंता रह सकती है। परंतु परेशान ना हों, जल्दी ही स्थिति सामान्य हो जाएगी। कार्यक्षेत्र में इस समय बहुत अधिक मेहनत करने की जरूरत है, हालांकि आप काबिलियत और मेहनत से अपने कामों में सफल रहेंगे, लेकिन इनकम के मामले में संतोष रखना पड़ेगा। बाहरी लोगों की गतिविधियों से सावधान रहें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंता की स्थिति रहेगी। अन्य गतिविधियों के साथ-साथ घर में भी समय देने की आवश्यकता है। मांसपेशियों व नसों में खिंचाव व दर्द महसूस हो सकता है। व्यायाम आदि में लापरवाही ना बरतें।

 

मिथुन:
कोई रुके हुए या उधार दिए हुए पैसे की वसूली संभव है। आपकी कार्यप्रणाली से लोग कुछ विपरीत धारणा रख सकते हैं। इसलिए लोगों की परवाह ना करके अपने कार्यों पर ही ध्यान केंद्रित रखें। अपनी योग्यता पर ही विश्वास रखें। सफलता तो अवश्यंभावी है। धैर्य और शांति से अपनी दिनचर्या व्यवस्थित करते जाएं। किसी भी नकारात्मक परिस्थिति में गुस्सा या आवेश में आना उचित नहीं है। अनुभवी तथा वरिष्ठ लोगों के मार्गदर्शन और सलाह पर अवश्य अमल करें। अपनी मनोवृति सकारात्मक बनाकर रखें। व्यवसाय में अभी किसी भी नई योजना अथवा कार्य को अंजाम देने का अनुकूल समय नहीं है। अपने वर्तमान कार्यों पर ही ध्यान दें। कुछ ना कुछ व्यवधान आएंगे। परंतु चिंता ना करें, समाधान भी मिल जाएगा। नौकरी पेशा लोगों को अपने कार्य के प्रति ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। पति-पत्नी के बीच आपसी सहयोग और सामंजस्य बना रहेगा। घर में खुशी भरा माहौल रहेगा। संतान प्राप्ति के लिए इच्छुक लोगों को खुशखबरी मिल सकती है। नकारात्मक विचारों का असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। योगा, मेडिटेशन से आप खुद को मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ महसूस करेंगे।

 

कर्क:
संबंधों में गिले शिकवे चल रहे हैं, तो अभी दूर करने का अनुकूल समय है। अगर प्रॉपर्टी संबंधी खरीद-फरोख्त की कोई योजना चल रही है, तो इससे संबंधित निर्णय लेने के लिए समय अनुकूल है। किसी समारोह में भी जाने का अवसर मिलेगा। किसी भी योजना पर कार्य करने से पहले उससे संबंधित उचित जानकारी हासिल करना जरूरी है। घर के किसी व्यक्ति के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंता रहेगी। बाहरी लोगों का हस्तक्षेप अपने परिवार पर ना होने दें। कारोबारी दृष्टि से लाभकारी समय चल रहा है। कार्य क्षेत्र पर अधिक से अधिक समय दें। इस समय बिजनेस में अंदरूनी सुधार या स्थान में कुछ बदलाव भी लाने की जरूरत है। नौकरीपेशा लोग अधिकारियों से संबंध खराब न करें। वैवाहिक संबंध सुखद रहेंगे तथा घर में भी सुख-शांति बनी रहेगी। शाम को कोई मनोरंजन प्रोग्राम भी बन सकता है। असंतुलित खान-पान और दिनचर्या को व्यवस्थित रखना जरूरी है। साथ ही वर्तमान वातावरण की वजह से इन्फेक्शन जैसी समस्या भी रहेगी।

 

सिंह:
आज आपकी सूझबूझ से कोई समस्या हल होने वाली है। किसी रिश्तेदार से संबंधित शुभ समाचार भी सुनने को मिल सकता है। कोई बंटवारे संबंधी गतिविधि चल रही है, तो किसी की मध्यस्थता से हल करने का प्रयास करें। कोई धार्मिक प्रोग्राम भी बन सकता है। फाइनेंस संबंधी मामलों में किसी पर ज्यादा विश्वास ना करें। इस समय आर्थिक कशमकश रह सकती है। अत्यधिक गुस्सा आपके स्वास्थ तथा आपके कार्यों में हानि का कारण बन सकता है। संयम और धैर्य बनाकर रखना जरूरी है। अपने व्यावसायिक संपर्क सूत्रों को और अधिक मजबूत करें। परंतु लेनदेन के मामलों में सावधानी बरतें तथा साथ ही कर्मचारियों की गतिविधियों पर भी नजर रखें। नौकरी में मनोवांछित प्रोजेक्ट मिलने से खुशी महसूस होगी। घर की व्यवस्था उचित बनी रहेगी। प्रेम प्रसंगों के साथ-साथ अपने व्यवसाय और व्यक्तिगत जीवन पर भी ध्यान दें। बदन दर्द व जोड़ों में दर्द की समस्या परेशान करेगी। आयुर्वेदिक इलाज बहुत ही उचित रहेगा।

 

कन्या:
किसी योजना पर काम करने के लिए दिन अच्छा है। प्रभावशाली लोगों के साथ मुलाकात के अवसर बनेंगे और भविष्य संबंधी योजनाओं पर भी विचार विमर्श होगा। संतान की किसी सफलता से परिवार में खुशी भरा माहौल रहेगा। व्यवस्थित और डिसिप्लिन दिनचर्या रखना जरूरी है। लापरवाही की वजह से दिन की शुरुआत में कुछ परेशानी और व्यवधान महसूस हो सकते हैं। लेकिन जल्दी ही समस्या का हल भी निकल आएगा इसलिए चिंता ना करें। किसी भी प्रकार की वाद-विवाद की स्थिति में ना पड़ें। व्यावसायिक गतिविधियां मध्यम रहेंगी और आप व्यक्तिगत व्यस्तता के चलते बिजनेस पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाएंगे। जरूरत के मुताबिक आपके काम बन जाएंगे। नौकरीपेशा लोगों को टारगेट पूरा करने में जी तोड़ मेहनत करनी होगी। घर की सुख-शांति को बनाए रखने के लिए आपका प्रयास कामयाब रहेगा। बच्चे भी अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित और अनुशासित बनाकर रखेंगे। आहार में आयुर्वेदिक चीजों का ज्यादा सेवन करें। कफ, खांसी और गले में इन्फेक्शन महसूस हो सकता है। तुरंत इलाज लेना जरूरी है।

 

तुला:
आज किसी भविष्य संबंधी योजना पर विचार होगा। महिलाओं के लिए विशेष रूप से फायदेमंद दिन रहेगा। अपने संपर्क सूत्र को और अधिक सुदृढ़ करें, क्योंकि यह संपर्क आपके लिए बहुत अधिक लाभदायक साबित होने वाले हैं। घर में रिश्तेदारों की आवाजाही रहेगी। जिसकी वजह से आपके बनते कार्यों में विघ्न भी आ सकता है। अपने स्वभाव में सहजता बनाकर रखें। सेविंग भी कुछ कम रहेगी। परंतु यह समय शांति से व्यतीत करने का ही है। व्यवसाय में ग्रोथ लाने के लिए आपके द्वारा किए गए नए प्रयोग फायदेमंद साबित होंगे। इस समय पार्टनरशिप संबंधी योजना बन रही है, तो कुछ समय के लिए उसे स्थगित रखें। सरकारी नौकरी में पब्लिक प्लेस पर किसी भी तरह का जोखिम ना लें। पति-पत्नी के बीच उचित सामंजस्य रहेगा। उपहारों का आदान-प्रदान खुशी देगा। अपने लव पार्टनर से मिलने का मौका भी मिलेगा। अपनी दिनचर्या के प्रति लापरवाही की वजह से पाचन प्रणाली कमजोर रहेगी। हल्का और सुपाच्य भोजन लें।

 

वृश्चिक:
घर के वरिष्ठ लोगों का मार्गदर्शन व सहयोग बना रहेगा। जिस वजह से किसी भी विपरीत परिस्थिति में आपका मनोबल और आत्मविश्वास बना रहेगा। विद्यार्थियों की अपनी पढ़ाई के साथ साथ अन्य क्षेत्रों में भी रुचि बनी रहेगी। किसी भी विपरीत परिस्थिति में जल्दी आवेश में ना आएं। घर में किसी बात को लेकर कलह उत्पन्न हो सकती है। कभी-कभी आपका जिद्दी स्वभाव दूसरों के लिए परेशानी का कारण बन जाता है। इसलिए स्वभाव में थोड़ा लचीलापन लाना आवश्यक है। व्यावसायिक गतिविधियां अभी धीमी ही रहेंगी। मीडिया और इंटरनेट के जरिये नई जानकारियां मिल सकती हैं। इससे आप अपने व्यवसाय को गति देने में सक्षम रहेंगे। कोई रुकी हुई पेमेंट वापस मिल सकती हैं। नौकरी प्राप्ति के लिए प्रयास कर रहे लोगों को आज कोई खुशखबरी मिल सकती है। जीवनसाथी आपकी किसी बात से नाराज हो सकता है। संबंधों को खुशनुमा बनाकर रखने के लिए उनके कार्यों में सहयोग करना और तोहफा देना उचित रहेगा। रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों से दूरी बनाकर रखें वाहन का उपयोग भी सावधानी से करें। इस समय चोट लगने जैसी आशंका बन रही है।

धनु:
आज आप आराम के मूड में रहेंगे और दोस्तों तथा मनोरंजन में भी बेहतरीन समय व्यतीत होगा। आप अपनी योग्यता द्वारा कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे जो कि फायदेमंद भी साबित होंगे। बच्चों के साथ कुछ समय व्यतीत करना उनके मनोबल को बढ़ाएगा। किसी भी तरह के गैरकानूनी काम से दूर ही रहें। वरना आप भी मुसीबत में फंस सकते हैं। इसका नकारात्मक प्रभाव आप की कार्य क्षमता पर भी पड़ेगा। निकट संबंधियों के साथ उचित तालमेल बनाकर रखने से आपसी प्रेम प्यार बढ़ेगा। व्यावसायिक गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी। कोई भी मुश्किल आने पर परिवार वालों से मदद लें। आपको समाधान मिलेगा। कारोबारी महिलाओं को कुछ समस्याएं आ सकती हैं। नौकरीपेशा लोगों के स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। पति-पत्नी में आपसी सहयोगात्मक रवैया संबंधों को मजबूत करेगा। साथ ही प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता बनी रहेगी। ज्यादा मेहनत और परिश्रम की वजह से अपने अंदर ऊर्जा की कमी महसूस करेंगे। तनाव लेने से बचें और देसी तथा आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें।

 

मकर:
दिन की शुरुआत में समस्या आ सकती है, लेकिन अनुभवी और बड़े लोगों के सानिध्य और मार्गदर्शन से आपकी विचारधारा में भी सकारात्मक बदलाव होगा। मुश्किल समय को भी आप सहज तरीके से अनुकूल बना लेंगे। रिश्तों को सहेज कर रखना जरूरी है। किसी भी तरह के बहस की स्थिति में ना पड़ें। यह समय शांतिपूर्ण तरीके से व्यतीत करने का है। किसी भी विपरीत परिस्थिति में घबराने की बजाय उसका समाधान ढूंढने की कोशिश करें। व्यवसाय में अपनी उपस्थिति अनिवार्य रखें। किसी से अपनी कार्यप्रणाली शेयर ना करें और ना ही किसी पर विश्वास करें। ऑफिस से संबंधित कार्यों में अधिकारियों के साथ बातचीत करते समय आपका पक्ष मजबूत रहेगा और अधिकारियों से मदद मिलेगी। घर के किसी सदस्य के विवाह संबंधी बातचीत चल सकती है। प्रेम संबंधों के मामले में आप लकी रहेंगे। अत्यधिक कार्यभार की वजह से कुछ थकान रहेगी। उचित आराम लें और अपने मन मुताबिक रुचियों पर भी समय दें।

 

कुंभ:
घर के बड़े बुजुर्गों के आशीर्वाद और मार्गदर्शन से कोई बड़ी दुविधा हल हो जाएगी। मानसिक सुकून रहेगा। विद्यार्थियों तथा युवाओं को किसी प्रतिस्पर्धा में सफलता मिलने की उत्तम संभावना है। किसी धार्मिक स्थल में जाने का प्रोग्राम भी बन सकता है। कोई प्रॉपर्टी के खरीद विरोध संबंधी कार्यवाही चल रही है, तो ज्यादा मुनाफा मिलने की उम्मीद नहीं है। नजदीकी संबंधों के साथ चल रहे गिले-शिकवे दूर करने का अनुकूल समय है। दूसरों के मामले में बिन मांगे सलाह ना दें, कोई मुसीबत अचानक की खड़ी हो सकती है। कारोबारी गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी। फोन पर किसी महत्वपूर्ण वार्तालाप से आपके लिए लाभदायक स्थितियां बनेंगी। परंतु लेनदेन संबंधी मामलों में दूसरों की बातों पर विश्वास ना करें। मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत लोग जल्दी ही कोई उपलब्धि हासिल करेंगे। पति-पत्नी के बीच आपसी सामंजस्य का कुछ अभाव रहेगा, जिसकी वजह से घर का वातावरण भी डिस्टर्ब हो सकता है। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। नसों में खिंचाव तथा दर्द से परेशान रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह ना रहें वरना समस्या बढ़ भी सकती है।

 

मीन:
आपकी अनुशासित और व्यवस्थित दिनचर्या आपके कार्यों को पूरा करने में मदद करेगी। आज कुछ प्रभावशाली व्यक्तियों से भी मुलाक़ात होगी। स्थान परिवर्तन संबंधी कोई योजना है, तो इसे कार्य रूप देने का उत्तम समय है। अनावश्यक खर्चों पर अंकुश लगाएं। अपनी योजनाओं को कार्य रूप देने में ज्यादा सोच-विचार करने में समय ना लगाएं। कुछ नकारात्मक प्रवृत्ति के दोस्त आपके लिए मान-हानि का कारण बनेंगे, उनसे दूरी बनाकर रखना अति आवश्यक है। व्यवसाय में इस समय बहुत अधिक प्रतिस्पर्धा की स्थिति से गुजरना पड़ेगा। कुछ लोग आपके लिए षड्यंत्र या नकारात्मक योजनाएं बना सकते हैं, इसलिए सावधान रहें। नौकरी में भी ऑफिस के माहौल में कुछ ऐसी ही स्थितियां रहेंगी। सहयोगियों के साथ व्यर्थ की बहसबाजी में ना पड़ें। वैवाहिक संबंधों में तनावपूर्ण स्थिति बनेगी। जिसका असर परिवार पर भी पड़ेगा। इसलिए सावधान रहना आवश्यक है। शरीर के किसी हिस्से में इंफेक्शन की वजह से सूजन आ सकती है। अपना उचित इलाज लेना आवश्यक है।

Parvatanchal