उद्यान घोटाला: आप नेता रविंद्र सिंह आनंद  ने मांगा विभागीय मंत्री गणेश जोशी का इस्तीफा

उद्यान घोटाला: आप नेता रविंद्र सिंह आनंद  ने मांगा विभागीय मंत्री गणेश जोशी का इस्तीफा
Spread the love

 

देहरादून।   आज आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता रविंद्र सिंह आनंद ने कहा कि उद्यान विभाग में हुए करोड़ों के घोटाले पर सरकार और उद्यान मंत्री गणेश जोशी ने मौन साधा हुआ है। इससे यह स्पष्ट होता है की सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति महज एक दिखावा है।   उन्होंने कहा कि जिस प्रकार डायरेक्टर उद्यान बवेजा को सरकार द्वारा पद से हटाया गया लेकिन उसी घोटाले में सम्मिलित बीजेपी के रानीखेत से विधायक प्रमोद नैनवाल को सरकार बचाती दिख रही है। उन्होंने कहा कि खुद उद्यान मंत्री इस पूरे मामले पर बोलने को तैयार नहीं हैं, क्योंकि वह जानते हैं कि रानीखेत के विधायक और उनके भाई की इस पूरे मामले में संलिप्तता है इसलिए कृषि मंत्री उनका बचाते दिखाई दे रहे हैं ।
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि इसमें स्वयं कृषि मंत्री गणेश जोशी की भी संलिप्तता है और आम आदमी पार्टी कृषि मंत्री गणेश जोशी के इस्तीफा की मांग करती है। उन्होंने कहा कि यदि जल्दी ही इस मामले पर भाजपा द्वारा कोई एक्शन नहीं लिया गया तो आम आदमी पार्टी इसका विरोध करेगी एवं उग्र प्रदर्शन करेगी ।
इस दौरान पार्टी के नेता राजू मोरिया डी के पाल ,अशोक सेमवाल ,सीमा कश्यप, दीप्ति रावत, जयप्रकाश राणा ,चौधरी रविंदर, ए एस  रावत, नासिर खान, जितेंद्र पंत ,विजय पाठक, कासिम चौधरी ,नफीस बानो, सी पी सिंह, रिहाना परवीन , सुशील सैनी, इकबाल राव, इकराम व हरविंदर सिंह कई लोग मौजूद थे । इससे पूर्व पार्टी के प्रदेश कार्यालय में पूर्व पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने एक बैठक का आयोजन भी किया जिसमें मुख्य रूप से उत्तराखंड के मूल भू कानून एवं अंकिता भंडारी हत्याकांड पर चर्चा हुई। इस दौरान गुलफाम मलिक, अरमान बेग, श्रीचंद आर्य व शाहिद समेत पार्टी के दर्जनों लोग मौजूद थे ।

Parvatanchal