आक्रोश: पेयजल कर्मियें ने किया कार्यबहिष्कार, बाहरी एजेंसियों को काम देने का कर रहे ङैं विरोध

आक्रोश: पेयजल कर्मियें ने किया कार्यबहिष्कार, बाहरी एजेंसियों को काम देने का कर रहे ङैं विरोध
Spread the love

 

पौड़ी।  पेयजल योजना के निर्माण व रखरखाव का कार्य बाह्य एजेंसियों(एडीबी) से कराए जाने के विरोध में उत्तराखंड जल संस्थान के महाप्रबंधक संस्थान में जल निगम व जल संस्थान सुंयुक्त मोर्चा के आह्वान पर दो घंटे का कार्यबहिष्कार किया गया। इस दौरान आक्रोशित कर्मचारियों ने जल्द ही यह निर्णय वापस लिए जाने की मांग उठाई। शनिवार को उत्तराखंड जल संस्थान के महाप्रबधंक संस्थान में जल निगम व जल संस्थान सुयंक्त मोर्चा के आह्वान पर कर्मचारियों ने दो घंटे तक कार्यबहिष्कार किया। इस दौरान अधिकारियों व कर्मचारियों ने कहा कि शासन ने पेयजल योजना के निर्माण व रखरखाव का कार्य बाह्य एजेंसियों(एडीबी) को दे दिया है, जिससे अधिकारियों व कर्मचारियों में नाराजगी बनी हुई है। उन्होंने जल्द ही इस निर्णय को वापस लेने की मांग उठाई। कार्यबहिष्कार में एएस अंसारी, प्रवीन सैनी, एमके राय, कुंवर सिंह रावत, अजेंद्र कुमार, शिशुपाल सिंह, रोहित कुमार, मनीष, ललित, पूरण सिंह, महेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।

Parvatanchal