जनसेवा: सामाजिक संस्था द्वारा आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में की गयी लगभग 50 लोगों की मुफ्त जांच
घनशाली। देहरादून की सामाजिक संस्था बालाजी सेवा संस्थान की ओर से शुक्रवार को यहां निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में चिकित्सकों द्वारा लोगों को एचआईवी एड्स व टी.बी.रोग के बारे में जागरूक किया गया। इसके साथ ही उन्हें महत्वपूर्ण परारमर्श भी दिया गया। शिविर में एचआईवी टेस्ट स्क्रीनिंग भी की गई। नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में बालाजी सेवा संस्थान की तरफ से डॉक्टर अनुराग बिष्ट, काउंसलर गजेंद्र तिवारी, विवेक, अनीता श्रीयाल, व्यापार संघ से पंकज नेगी व दिनेश सेमवाल के साथ ही क्षेत्र की आशा वर्कर का विशेष योगदान रहा। शिविर में चिकित्सकों ने आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे लगभग 50 से भी अधिक लोगों की जांच कर स्वास्थ्य संबंधी जरूरी सलाह दी।

