जनसेवा: देहरादून की सामाजिक संस्था ने यहां लगाया नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, लगभग 200 लोगों ने उठाया लाभ

जनसेवा: देहरादून की सामाजिक संस्था ने यहां लगाया नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, लगभग 200 लोगों ने उठाया लाभ
Spread the love

 

घनशाली। देहरादून की सामाजिक संस्था बालाजी सेवा संस्थान की ओर से टिहरी गढ़वाल के भिलंगना क्षेत्र के चांगी व धम्मातोली गांवों में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर चिकित्सकों द्वारा लोगों को एचआईवी एड्स व टी.बी.रोग के बारे में जागरूक करने के साथ ही महत्वपूर्ण परारमर्श भी दिया गया। इसके साथ ही कैंप में एचआईवी टेस्ट स्क्रीनिंग भी की गई। नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में बालाजी सेवा संस्थान की तरफ से डॉक्टर अनुराग बिष्ट, काउंसलर गजेंद्र तिवारी, विवेक, अनीता श्रीयाल, ग्राम प्रधान अनीता देवी एवं क्षेत्र की आशा वर्कर उपस्थिति रहीं। आसपास के लगभग 200 लोगों ने इस शिविर का लाभ लिया।

Parvatanchal