गनीमत: दो सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी चलती कार, हादसे में घायल तीन लोग अस्पताल में भर्ती

गनीमत: दो सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी चलती कार, हादसे में घायल तीन लोग अस्पताल में भर्ती
Spread the love

 

कोटद्वार। मंगलवार सुबह लैंसडौन इलाके में एक कार खाई में गिर गई। इस हादसे में तीन लोगोंकी जान बाल-बाल बच गयी। तीनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है
मिली जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों ने गहड़ मोड़ पर एक कार के खाई में गिरे जाने की सूचना पुलिस व एसडीआरएफ को दी। टीम ने मौके पर जाकर देखा कि कार सड़क से करीब 200 मीटर नीचे खाई में गिरी थी।
पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे तीन लोगों विनोद शर्मा (53) पुत्र शक्तिलाल, निवासी सी 28 रामपानी, लोनी गाजियाबाद, दीवान सिंह रावत (50) पुत्र पदम सिंह रावत, निवासी तरला ऐडा , पट्टी पपोली जिला पौड़ी गढ़वाल, अवतार सिंह रावत(42) पुत्र कृपाल सिंह रावत निवासी तरला ऐडा पट्टी पपोली जिला पौड़ी गढ़वाल को बाहर निकाला और 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों ने बताया कि वह दिल्ली से कोटद्वार शादी में शामिल होने के लिए जा रहे थे, लेकिन हादसे का शिकार हो गए।

Parvatanchal