शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे

शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
Spread the love

 

आज़ का राशिफल: मंगलवार, 16 जनवरी 2024

मेष:
आज कई तरह की गतिविधियों में आपकी व्यस्तता बनी रहेगी और आपके योगदान की सराहना भी होगी। आपके अपने व्यक्तिगत कार्य भी पारिवारिक सदस्यों की मदद से काफी हद तक पूरे हो जाएंगे। नजदीकी संबंधियों के साथ मेल मुलाकात के अवसर मिलेंगे। किसी भी विपरीत परिस्थिति में अपना सकारात्मक दृष्टिकोण बनाकर रखें। घर के किसी वरिष्ठ व्यक्ति के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। आज किसी भी अनजान व्यक्ति से बहस आदि में ना उलझें। पड़ोसी धर्म निभाने में अपना योगदान अवश्य दें। नौकरी और बिजनेस में रिस्क लेने से बचें, वरना कोई भारी नुकसान हो सकता है तथा कोई परेशानी भी खड़ी हो सकती है। बेहतर होगा कि वर्तमान गतिविधियों पर ही अपना ध्यान केंद्रित रखें। प्राइवेट नौकरी में कार्यभार की अधिकता के कारण ओवरटाइम भी करना पड़ेगा। दांपत्य संबंधों में चल रहे मनमुटाव दूर होंगे तथा घर का वातावरण पुनः सामान्य हो जाएगा। कहीं से कोई मनपसंद उपहार मिल सकता है। शरीर में हल्की सी कमजोरी महसूस होगी। गैस, एसिडिटी जैसी समस्या भी परेशान करेगी। लापरवाही ना करके अपना उचित इलाज लें।

 

वृष:
आज पिछले कुछ समय से चल रही अस्त-व्यस्त दिनचर्या में ठहराव आएगा। समय ज्ञानवर्द्धक व महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करने में व्यतीत होगा। किसी प्रेरक व्यक्ति से मुलाकात होगी। मानसिक शांति रहेगी। रोजमर्रा के काम बराबर चलते रहेंगे। अपने व्यक्तिगत मामलों को भी नजरअंदाज ना करें। आप पर कोई इल्जाम या लांछन लग सकता है। आपको भावनात्मक सपोर्ट की भी आवश्यकता होगी। सरकारी मामलों को समय रहते सुलझने से आप किसी बड़ी समस्या से बच सकते हैं। बिजनेस की व्यस्तता के बीच परिवार के लिए समय निकालना पड़ेगा। मशीनरी के कामों से जुड़े बिजनेस में सफल रहेंगे। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट के कामों में सफलता मिलेगी। अपनी योजनाएं किसी से शेयर न करें। नौकरी की कोशिश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। जीवन साथी का घर और परिवार के प्रति पूरा सहयोग रहेगा। जिसकी वजह से आप तनाव मुक्त होकर अपने कार्यों में ध्यान दे पाएंगे। गैस व बदहजमी की वजह से पेट डिस्टर्ब रह सकता है। अपनी दिनचर्या को संयमित रखें। तले-भुने खानपान से परहेज करें।

 

मिथुन:
व्यवस्थित दिनचर्या रहेगी तथा अपने किसी भी कार्य में अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन लेना आपको निश्चित ही सफलता देगा। किसी समाज सेवा संस्था के प्रति आपका विशेष सहयोग रहेगा। मान-सम्मान बढ़ेगा। कंपटीशन की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को मनोनुकूल परिणाम मिलेंगे। अपने प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों से अनभिज्ञ ना रहें। सतर्क और सचेत रहना जरूरी है। निकट संबंधी अथवा मित्र के साथ मनमुटाव जैसी स्थिति भी बन रही है। रूपए-पैसे के लेनदेन संबंधी कार्यों में सावधानी बरतें।
कार्यक्षेत्र की अंदरूनी व्यवस्था में बदलाव की योजनाएं बनेंगी। कर्मचारियों की मदद से आपका कोई ऑर्डर आसानी से पूरा हो सकता है। सरकारी नौकरी में ऑफिस की व्यवस्था अस्त-व्यस्त रहेगी। किसी भी अधिकारी से उलझना ठीक नहीं है। अपनी योजनाओं में जीवन साथी तथा पारिवारिक सदस्यों की सलाह लेना संबंधों में नजदीकियां बढ़ाएगा। प्रेम संबंधों में एक दूसरे के प्रति भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। एसिडिटी तथा वायु संबंधी परेशानी से बचने के लिए संतुलित खानपान रखें।

 

कर्क:
घर की सुख सुविधा संबंधी वस्तुओं की खरीदारी में समय व्यतीत होगा। प्रॉपर्टी आदि से संबंधित भी कोई कार्य हो सकता है। विद्यार्थियों की प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम उनके पक्ष में आएगा, सिर्फ उन्हें पहले से ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। अपनी उपलब्धियों का दिखावे की प्रवृत्ति से दूर रहें। संतान का व्यवहार व हरकतें आपकी चिंता का कारण बन सकते हैं। परंतु समस्याओं का समाधान शांतिपूर्ण तरीके से निकालना उचित रहेगा। लेनदेन करते समय पेपर्स वगैरा अच्छी तरह चेक कर ले। बिजनेस में मेहनत के मुताबिक नतीजे मिलेंगे। मार्केटिंग संबंधी कार्यों पर अधिक ध्यान दें। किसी बड़े अधिकारी या राजनीतिज्ञ से आपकी मुलाकात फायदेमंद साबित होगी। प्राइवेट नौकरी में आप पर काम का दबाव रहेगा। प्रमोशन भी संभव है। दांपत्य जीवन में आपसी तालमेल में कमी रह सकती हैं। बेहतर होगा कि समय के अनुसार अपने व्यवहार में भी उचित परिवर्तन लाएं। वायु विकार व पेट से संबंधित दिक्कतें परेशान करेगी। ज्यादा गरिष्ठ और तैलीय भोजन खाने से परहेज करें।

 

सिंह:
पिछले कुछ समय से चल रही अस्त व्यस्त दिनचर्या में कुछ स्थिरता आएगी तथा अपने कार्यों पर ध्यान दे पाएंगे। किसी धार्मिक स्थल या एकांत में कुछ समय व्यतीत करने से आपको मानसिक सुकून मिलेगा। संतान की गतिविधियां आपको चिंता मुक्त करेंगी। कभी-कभी आपका ध्यान कुछ गलत कार्यों की ओर प्रेरित हो सकता है। कुछ समय आत्म चिंतन में भी जरूर लगाएं। निवेश संबंधी गतिविधियां फिलहाल स्थगित ही रखें। भाइयों के साथ चल रहे किसी विवाद को शांतिपूर्ण तरीके से हल करने का प्रयास करें। कारोबारी मामलों में कोई भी निर्णय लेते समय किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह-मशवरा अवश्य करें। ऐसा करना आपके लिए फायदेमंद ही रहेगा, लेकिन अभी कार्य क्षेत्र में कोई उचित बदलाव आने की संभावना नहीं है, इसलिए वर्तमान कार्यप्रणाली पर अपना ध्यान केंद्रित रखें। पारिवारिक सदस्यों के बीच उचित सामंजस्य रहेगा। नजदीकी संबंधियों के साथ कोई मेल-मुलाकात जैसा प्रोग्राम भी बन सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। किसी प्रकार की चिंता ना करें, परंतु अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरतना उचित नहीं रहेगा।

 

कन्या:
अपनी विचार शैली में सकारात्मक बनाएं। अपने संबंधियों तथा मित्रों के साथ संपर्क में रहने से रिश्तो में मधुरता बनी रहेगी। विदेश जाने के लिए प्रयासरत विद्यार्थियों को कोई शुभ सूचना मिल सकती है। घर के किसी अविवाहित सदस्य के लिए उचित रिश्ता सकता है। अपने कार्यभार को अन्य लोगों के साथ बांटे। अपनी सामर्थ्य से अधिक कार्यभार लेना आपको बुरी तरह थका देगा। रुपए-पैसे से संबंधित लेनदेन को लेकर किसी के साथ लड़ाई-झगड़ा होने जैसी आशंका है। परंतु सावधानी रखने से इन परिस्थितियों को टाला जा सकता है। व्यावसायिक कार्यों में ज्यादा निवेश ना करें, क्योंकि अभी परिस्थितियां ज्यादा अनुकूल नहीं हैं और इसका असर आपकी आर्थिक व्यवस्था पर भी पड़ेगा। ऑफिस में आपके ऊपर अतिरिक्त कार्यभार भी आ सकता है, परंतु धैर्य रखने के अलावा और कोई हल नहीं है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बनाए रखने के लिए एक दूसरे के प्रति विश्वास की भावना रखें। बदलते मौसम से अपना बचाव करने के लिए अपनी दिनचर्या और खान-पान को व्यवस्थित रखें। योगा, मेडिटेशन इसका उचित हल है।

 

तुला:
अपनी किसी व्यक्तिगत योजना को कार्य रूप देने का अनुकूल समय है तथा उसके बेहतर परिणाम भी मिलेंगे। नजदीकी संबंधियों के आगमन से खुशी भरा वातावरण बना रहेगा। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई कार्य अटका हुआ है, तो आज उसका समाधान मिल सकता है। अपनी योजनाओं को सीक्रेट भी रखें। वरना उन्हें कार्य रूप देने में व्यवधान आ सकते हैं। किसी प्रकार की यात्रा करने या वाहन इस्तेमाल करने से परहेज करें, क्योंकि इस समय कोई चोट या दुर्घटना की आशंका दिख रही है। बिजनेस के नजरिये से ग्रह स्थिति अनुकूल है। थोड़ी सी सूझबूझ द्वारा ही आप परिस्थितियों को बेहतर बना लेंगे। कर्मचारियों के साथ आपके अच्छे संबंध उनके मनोबल को बढ़ाएंगे। कार्यों को मन लगाकर करेंगे। कोई कारोबारी यात्रा का प्लान भी बनेगा। दांपत्य जीवन में छोटी-मोटी नकारात्मक बातों को नजरअंदाज रखें। इससे आपसी संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। प्रेम संबंध भी भावना प्रधान रहेंगे। स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें बढ़ेंगी। अपनी देखभाल खुद करें। आयुर्वेद का इस्तेमाल करें।

 

वृश्चिक:
किसी अनुभवी व्यक्ति के मार्गदर्शन और परामर्श द्वारा आपका महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होगा और आपका मनोबल भी बढ़ेगा। रुका हुआ या उधार दिया हुआ पैसा वापस लेने के लिए समय अनुकूल है। मीडिया तथा ऑनलाइन गतिविधियों के माध्यम से नई-नई जानकारियां हासिल करें। अपने आत्मसम्मान के प्रति सचेत रहे और किसी भी तरह का समझौता न करें। समय आने पर परिस्थितियां धीरे-धीरे अनुकूल होती जाएंगी। अपने कार्यों को मन मुताबिक तरीके से संपन्न करने के लिए कुछ रणनीति बनानी भी जरूरी है। व्यवसाय में किसी भी तरह का रिस्क ना लें, नुकसान होने की स्थिति बन रही हैं। व्यवसायिक गतिविधियां सामान्य ही रहेंगी। जरूरत मुताबिक काम बनते जाएंगे। युवाओं को अपने करियर से संबंधित सफलता मिल सकती है। घर का माहौल सुखद रहेगा। आपसी संबंधों में और अधिक मधुरता आएगी। प्रेम संबंधों के मामलों से दूरी बनाकर रखें। वर्तमान मौसम से अपना बचाव रखना जरूरी है। अपना आहार और दिनचर्या व्यवस्थित रखें।

 

धनु:
कोई भी कार्य करने से पहले उसकी योजना बनाने और उससे संबंधित जानकारी हासिल करने से आप ज्यादा बेहतर परिणाम हासिल कर पाएंगे। घर के साथ बाहरी गतिविधियों पर भी ध्यान दें। धर्म-कर्म के प्रति विश्वास बनाए रखने से आपका सकारात्मकता और मनोबल बढ़ेगा। किसी नजदीकी मित्र के गलत व्यवहार से आप भावनात्मक रूप से कुछ समय के लिए दुखी हो सकते हैं। परंतु जल्दी ही अपनी मनोस्थिति पर काबू भी पा लेंगे। परिवार जनों के साथ अपनी समस्याओं को शेयर करने से समाधान मिल सकता है। व्यावसायिक कार्य प्रणाली में कुछ बदलाव जरूरी है। इससे आंतरिक व्यवस्था में भी सुधार आएगा। कला, टूर एंड ट्रेवल्स, मीडिया आदि जैसे क्षेत्रों में बेहतरीन मुनाफा होने की संभावना है। ऑफिस में किसी साथी से विवाद की स्थिति बन सकती है, इसलिए सावधान रहें। पति-पत्नी आपसी संबंधों में उचित सामंजस्य बनाकर रखें। विवाहेत्तर संबंधों का आपके मान-सम्मान पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। भावनात्मक रूप से खुद को कुछ कमजोर महसूस करेंगे, साथ ही डिप्रेशन जैसी स्थिति रहेगी। सकारात्मक बने रहने के लिए कुछ समय प्राणायाम और मेडिटेशन जरूर करें।

 

मकर:
स्थान परिवर्तन की योजना बन रही है, तो उस काम करने के लिए अनुकूल समय है। किसी भी परिस्थिति में आप अपना काम निकलवाने में सक्षम रहेंगे। रुका हुआ या अटका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। अपनी कार्यप्रणाली और कार्य क्षमता को और अधिक बेहतर बनाने की भी जरूरत है। उच्च शिक्षा के लिए स्टूडेंट्स को किसी तरह की रुकावटें आ सकती हैं। गैरकानूनी कामों में दिलचस्पी न लें। वरिष्ठ लोगों के मार्गदर्शन से कारोबारी समस्याओं का समाधान मिलेगा तथा कार्य समय अनुसार पूरे होते जाएंगे। जिससे आर्थिक स्थिति सामान्य हो जाएगी। कहीं भी मनी इन्वेस्टमेंट ना करें। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए आज का दिन बहुत ही चुनौतीपूर्ण रहेगा। पारिवारिक सदस्यों के बीच उचित संबंध रहने से घर में खुशनुमा माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में गलतफहमी की वजह से दूरी आ सकती है। अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना करें। हल्की-फुल्की मौसमी परेशानियां रहेंगी। आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करें।

 

कुंभ:
कई तरह की गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी, साथ ही पारिवारिक तथा सामाजिक गतिविधियों में उचित व्यवस्था बनाकर रखने में आपका विशेष योगदान रहेगा। दैनिक कार्यों के साथ-साथ अपनी हॉबी के लिए भी कुछ समय निकालकर सुकून महसूस करेंगे। दूसरों के मामले में हस्तक्षेप करने की बजाय अपने व्यक्तिगत कार्यों पर ही ध्यान दें। कोई नकारात्मक बात होने से मन विचलित रहेगा। बच्चों की संगति और गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें और उनका मार्गदर्शन करते रहें। व्यवसाय में काम की अधिकता वजह से कुछ अथॉरिटी अपने कर्मचारियों को भी देना उचित रहेगा। इससे आपका कार्य भार हल्का होगा। नया काम शुरू करने के लिए स्थिति ठीक नहीं है। मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत लोग अपना प्रोजेक्ट आसानी से पूरा कर लेंगे। वैवाहिक संबंधों में मधुरता रहेगी प्रेम संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करने से संबंधों में और अधिक नजदीकियां आएंगी। गैस और कब्ज की वजह से दिनचर्या अस्त-व्यस्त रह सकती हैं। अपनी जांच करवाएं तथा उचित इलाज लें।

 

मीन:
कोई सरकारी मामला अटका हुआ है तो आज उससे राहत मिलने की संभावना है। आज पारिवारिक सुख सुविधाओं को लेकर दिल खोलकर खर्च करेंगे। धार्मिक स्थान में भी आपका सेवा संबंधी कोई योगदान रहेगा। जिससे मानसिक सुकून और शांति महसूस होगी। किसी अन्य व्यक्ति की वजह से परिस्थितियां कुछ प्रतिकूल हो सकती हैं, इसकी वजह से आपके स्वभाव में तनाव व चिड़चिड़ापन रहेगा। परंतु धैर्य बनाकर रखना जरूरी है क्योंकि इसका असर आपके परिवार पर भी पड़ सकता है। कारोबार में उपलब्धियां सामने आएंगी, उन पर गंभीरता से अमल करें। क्योंकि भविष्य में यह योजना आपके लिए लाभदायक साबित होगी। प्रॉपर्टी से जुड़े व्यवसाय में भी कोई बेहतरीन डील होने की संभावना है। नौकरी में सहयोगियों के साथ संबंध खराब ना करें। दांपत्य संबंधों में मनमुटाव का कारण आपकी कोई जिद ही हो सकता है। आपको अपने स्वभाव में लचीलापन लाना अति आवश्यक है। संतान प्राप्ति के इच्छुक लोगों को कोई खुशखबरी मिलेगी। डायबिटिक लोग अपनी नियमित जांच अवश्य करवाते रहें तथा अपने खानपान का विशेष ध्यान रखें।

Parvatanchal