कामयाबी:पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, 31 लाख रुपये की नकदी के साथ आरोपी गिरफ्तार

कामयाबी:पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, 31 लाख रुपये की नकदी के साथ आरोपी गिरफ्तार
Spread the love

देहरादून। पुलिस ने महिन्द्रा शोरूम की चोरी का खुलासा करते हुए एक आरोपी को 31 लाख रुपये की नगदी के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसको न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
मंगलवार को इसकी जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक नगर सरिता डोभाल ने बताया कि 24 दिसम्बर को महिन्द्र शोरूम के एकाउंटेंट युगल किशोर उनियाल ने नेहरू कालोनी थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उनके शोरूम से रात्रि में किसी ने लाखों की नगदी चोरी हो गयी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। शोरूम में घटनास्थल निर्माणधीन भवन ग्राउण्ड फ्लोर पर है जहां सुरक्षा के दृष्टिगत कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है। शोरूम के अन्दर जाने के लिए दोनों तरफ से खुला है। वहां पर कोई सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। जिसके बाद पुलिस ने मैनुअल पुलिसिंग करते हुए घटना के खुलासे के लिए सत्यापन अभियान करते हुए पुराने चोरों के बारे में जानकारी जुटानी शुरू कर दी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि चिसोपानी नौका, क्लेमनटाउन निवासी दीपक जो पूर्व में चोरी की कई घटनाओं में जेल जा चुका है, उसके पास पांच-पांच सौ के नोटों की कई गड्डियां दिखायी दी हैं। जिसके बाद पुलिस ने दीपक पुत्र अशोक कुमार को दौड़वाला के पास से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर पुलिस ने उसके कब्जे से एक लाख 3500 रुपये नगद बरामद कर लिये। उसने बताया कि यह रुपये उसने महिन्द्रा शोरूम से चोरी किये थे तथा बाकी के रुपये उसकी बहन के घर बड़कली में रखे हुए हैं। पुलिस ने उसकी बहन के घर से 30 लाख रुपये बरामद कर लिये। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Parvatanchal