दुखद: नहीं रहे इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के चर्चित पत्रकार विनोद दुआ

दुखद: नहीं रहे इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के चर्चित पत्रकार विनोद दुआ
Spread the love

 

संवाददाता

नई दिल्ली, 04 दिसंबर। देश में बेबाक और निर्भीक पत्रिकारिता  के नामचीन  हस्ताक्षर 67 वर्षीय इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार विनोद दुआ का शनिवार को निधन हो गया।  उनकी बेटी मल्लिका दुआ ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि उनका अंतिम संस्कार कल होगा। विनोद दुआ पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहे थे और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कुछ दिनों पहले तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया था।

 

विनोद दुआ की मौत से कुछ घंटे पहले ही मल्लिका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर को पोस्ट करते हुए एक इमोशनल पोस्ट लिखा था. मल्लिका ने लिखा, मेरे पिता इस वक्त लड़ रहे हैं और कोई अंदाजा नहीं है कि यह एक हारी हुई लड़ाई है या कुछ और. किसी भी तरह से जो हमेशा याद रखना चाहिए वह यह है कि एक अच्छी तरह से जिया गया जीवन एक अनावश्यक रूप से लंबे समय तक भय और निराशा में जीने की तुलना में कहीं ज्यादा कीमती है.

पहले इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार थे, जिन्हें इस सम्मान से नवाजा गया था. 2008 में पत्रकारिता के लिये उन्हें पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया था. बता दें कि कुछ दिनों पहले भी विनोद दुआ की मौत की अफवाह उड़ी थी, तब उनकी बेटी ने इसका खंडन किया था.

Parvatanchal