शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे

शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
Spread the love

 

आज़ का राशिफल: रविवार, 03 दिसंबर 2023

मेष:
आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आज आप अपने व्यापार में होने वाली हानि को लाभ में बदल पाने में कामयाब रहेंगे,जिसके कारण आपके लिए दिन बेहतर रहेगा। आज आपके कुछ शत्रु आपकी तरक्की देखकर आपसे ईष्या करेंगे, लेकिन वह आपके मित्र के रूप में भी हो सकते हैं, इसलिए आपको उन्हें पहचानना होगा। नौकरी कर रहे लोगों को आज किसी महिला मित्र के सहयोग से पदोन्नति प्राप्त हो सकती है। सायंकाल के समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। यदि आज आप किसी वाहन की खरीदारी करने का मन बना रहे हैं, तो कुछ समय के लिए रुक जाएं। आज आप का मन कुछ रचनात्मक करने को करेगा और उसमें पहचान भी मिलेगी। शारीरिक पीड़ा या किसी प्रकार की चोट आ सकती है। बेरोजगार लोगों को रोजगार मिलेगा। प्रेम में कहीं धोखा मिल सकता है, जो आप को रिश्तों की अहमियत बताएगा। बच्चों की जिम्मेदारी का बखूबी निर्वाह करेंगे। घर में जरूरी चीजों की खरीदारी करेंगे।

 

वृष:
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आपको अचानक धन लाभ होगा। ऑफ़िस में आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा लेगा। व्यापारियों को आय के नए स्रोत मिलेंगे। कोई काम मन-मुताबिक पूरा होने से आप प्रसन्न रहेंगे। साथ ही आप सेहतमंद भी बने रहेंगे। जीवनसाथी के सहयोग से कोई नया कार्य शुरू करने का मन बनायेंगे। आपके सोचे हुए सारे काम जल्द ही पूरे होंगे। लवमेट्स को आज उपहार मिलेगा। दांपत्य जीवन में खुशी भरे पल रहेंगे और यदि आप किसी से प्रेम करते हैं तो आज दिल की बात कहने से सफलता मिलेगी। नए लोगों का मिलन सफलता दे सकता है। सिर दर्द या पेट दर्द की समस्या रह सकती है। निवेश और शेयर मार्केट में निवेश के लिए समय अच्छा है। पति पत्नी में तालमेल सही रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें और अपनी बातों से मां का दिल ना दुखाएं। आज का दिन आप के लिए बहुत कुछ बदल कर जाने वाला है।

 

मिथुन:
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा, जिसके कारण आपके सभी कार्य बनते चले जाएंगे और आपके मन में खुशी बनी रहेगी। यदि भाइयों से आपका कोई वाद विवाद चल रहा है, तो वह भी अच्छी से निपट सकता है, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। विवाह योग्य के जातकों के लिए आज कुछ ऐसे प्रस्ताव आएंगे, जिनको परिवार के सदस्य द्वारा तुरंत मंजूरी दे सकते हैं। आप अपनी संतान की यदि विदेश में पढ़ाई कराना चाहते हैं, तो उसके लिए भी दिन उत्तम रहेगा। लेकिन आज आपको धन का निवेश करने से पहले सोच विचार अवश्य करना होगा। कानूनी मामलों में राहत मिलेगी। सेहत अच्छी रहेगी और खुलकर जिएंगे। नौकरी में उन्नति के साथ आमदनी भी होगी। विवाहितों को धन से लाभ होने की संभावना है।प्यार करेंगे लेकिन धोखा खाएंगे। माता-पिता से अच्छा संबंध बनेगा और जिन की शादी नहीं हुई है उनकी शादी हो सकती है। आज आप को संतान सुख मिलेगा।

 

कर्क:
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। अपने कॉन्फिडेंस के दम पर आप हर काम में सफल होंगे। कला या किसी रचनात्मक काम में आपका रुझान बढ़ेगा। आप अपनी सभी समस्याओं का हल आराम से ढूंढ निकालेंगे। आप कुछ समय मनोरंजन में बितायेंगे। आपका दाम्पत्य संबंध मधुरता से भरपूर रहेगा। कोई करीबी आपकी खुशियों को दोगुना कर देगा। भाग्य आपको कुछ अच्छे मौके देगी। धैर्यपूर्वक के साथ की गई बातचीत आपके फेवर में होगी। आज पुण्य का कार्य करें जिससे आपके व्यापार में तरक्की होगी। हार्ट और लीवर की समस्या से ग्रसित रहेंगे। आज बिना पढ़ाई के कुछ नहीं होने वाला तो पढ़ाई पर ध्यान दें। जीवन साथी के साथ वाद विवाद हो सकता है । घर में दोस्त यारों की मजलिस जमेगी और यात्रा भी करेंगे। आपके घर में आज़ मेहमान रौनक बढ़ाएंगे।

 

सिंह:
आज का दिन आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि का दिन रहेगा। आज आपको उच्चाधिकारियों व माता-पिता की कृपा से कोई ऐसी प्रिय वस्तु प्राप्त हो सकती है, जिसकी इच्छा आप लंबे समय से कर रहे थे, जिससे आपके पराक्रम में भी वृद्धि होगी। आज विद्यार्थियों को अधिक मेहनत करनी होगी, तभी वह परीक्षा में सफलता हासिल कर सकेंगे। यदि आज आप अपने किसी मित्र को धन उधार देंगे, तो वह आपसे धोखा कर सकता है। इसके कारण आपका वह धन समाप्त हो सकता है, इसलिए आपको धन का लेनदेन करने से पहले सतर्क रहना होगा।
जिन लोगों के पास जमीन है, आज अच्छे दामों में बिक सकती है। सेहत को हल्के में ना लें। आप के अभिनय और काम को पहचान मिलने का उचित समय है। नई नवेली दुल्हन को ससुराल में सामंजस्य बिठाने में समय लगेगा। परिवार के साथ समय बिताना ज्यादा फायदेमंद रहेगा। आज किसी सामाजिक काम में हिस्सेदारी करके आपको अच्छा महसूस होगा।

 

कन्या:
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज आपको किसी भी तरह की गलतफहमी से बचना चाहिए। ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। आज आपको किसी सामाजिक समारोह में जाने का मौका मिलेगा। आप वाहन लेने का मन बनायेंगे। दाम्पत्य जीवन में चल रही अनबन आज समाप्त होगी। अगर आपका कपड़ों का व्यापार है, तो रोज की अपेक्षा आज अधिक मुनाफा होगा। इस राशि के अविवाहित जातकों का कोई करीबी रिश्तेदार शादी की बात चलाएगा। आज आप अपने भविष्य की योजना बना सकते हैं। असहजता आपकी शांति में बाधा पैदा कर सकती है। वित्तीय स्थिति अनुकूल रहेगी। आज के दिन साथी के दिल की बात भलीभांति जानें और अपनी बात करें। आपका अधिकांश समय खरीदारी और दूसरी गतिविधियों में बीतेगा। आज जरूरतमंद को भोजन कराने से लाभ होगा। अपनी प्रतिभा और मेहनत को सही तरीके से इस्तेमाल करें।

 

तुला:
आज का दिन आपके लिए और दिनों से बेहतर रहने वाला है। आज आप जिस भी काम को करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। इसलिए आज आप वही कार्य करने की कोशिश करें, जो आपको अत्यधिक प्रिय हो। आज आप अपने किसी लंबे समय से रुके हुए कार्य के पूरा होने से प्रसन्न रहेंगे। प्रेम का जीवन जी रहे लोगों ने यदि अभी तक अपने प्रेम का इज़हार अपने साथी से नहीं किया है, तो वह आज कर सकते हैं। उसके लिए भी दिन उत्तम रहेगा। साझेदारी में यदि आपने किसी व्यापार को किया हुआ है, तो उसमें आज आपको भरपूर लाभ मिल सकता है। दूसरों की सलाह लेकर कहीं निवेश करेंगे तो आपको आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है। आज शराब और मदिरा का सेवन करना आपके लिए कष्टदाई साबित होगा। अगर नौकरी करते हैं तो काम का दबाव कम और मनोरंजन ज्यादा रहेगा। आपके साथी के साथ कुछ मतभेद हो सकते हैं। रिश्तेदार या दोस्त बिन बुलाये घर आ सकते हैं। आज का दिन सुनहरा मौका लेकर आ रहा है।

 

वृश्चिक:
आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी जरूरी कामकाज को निपटाने में सफल होंगे। आप अपने आसपास के लोगों के साथ उदार रहेंगे। केमिस्ट्री स्टूडेंट्स के लिए दिन मिला-जुला रहने वाला है। मेहनत के बल पर आपको सफलता मिलेगी। अपने व्यापार को नयी गति देने के लिए आज आप कोई नयी योजना बनायेंगे। लवमेट्स के लिए दिन बेहतरीन रहेगा, साथ में कहीं घूमने का प्लान बनायेंगे। कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। आज आप को आर्थिक परेशानी नहीं रहेगी। सेहत को लेकर परेशान रहेंगे, कुछ न कुछ लगा रहेगा। आज ऑफिस की राजनीति से रहें, तभी बनेगा काम। प्रेम और निजी संबंधों को लेकर आज का दिन अनुकूल रहेगा। आज परिवार के साथ वक्त गुजारेंगे और कहीं घूमने जाएंगे। भगवान विष्णु की पूजा करें। सेहत और व्यवसाय सुस्त रहेंगे।

 

धनु:
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन आनंदमय रहेगा। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ पल अकेले में व्यतीत करेंगे, जिससे आप दोनों के बीच यदि कोई वाद-विवाद चल रहा था, तो वह भी समाप्त होगा और एक दूसरे के प्रति प्रेम गहरा होगा। विद्यार्थियों को आज नगद धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। छोटे व्यापारियों को आज मन मुताबिक लाभ मिलने के कारण वे प्रसन्न रहेंगे। सायंकाल के समय आज आप अपनी माताजी को कोई उपहार भेंट कर सकते हैं। पैतृक व्यवसाय को आगे बढ़ाएंगे। सिर दर्द से जातक परेशान रहेंगे। नौकरी में बदलाव के लिए दिन अनुकूल बना रहेगा। दोस्त की बहन से इस राशि के व्यक्ति को प्यार हो सकता है। समय आपके पक्ष में हैं। घर से दूर रहने वाले को परिवार की याद आएगी। पैसे के लेन-देन से बचें।

 

मकर:
आज के दिन आप परिवार के साथ किसी काम में व्यस्त रहेंगे। ऑफिस में आपको कोई बड़ा काम निपटाने की जिम्मेदारी मिलेगी, जिसको समय से पूरा कर लेंगे। दाम्पत्य जीवन आज खुशियों से भरा रहेगा। आपको अपने गुस्से पर संयम रखने की जरूरत है, अन्यथा कोई बना बनाया काम बिगड़ सकता है। लवमेट्स आज एक दूसरे की भावनाओं को समझने की कोशिश करेंगे। आज आपको कामकाज की व्यस्तता में खाना-पीना बिल्कुल नहीं भूलना चाहिए। इससे आपकी सेहत पर असर पडे़गा। व्यवसाय में ईंट और सीमेंट से जुड़े कारोबार में लाभ के आसार रहेंगे। आज सेहत सामान्य बनी रहेगी। काम में सहयोगियों पर विश्वास बनाएंगे तो अच्छा रहेगा। प्रेम में साथी की तलाश में दिन बीतेगा। पार्टी और परिवार के साथ मनोरंजन मस्ती करेंगे। बच्चों का ख्याल रखें। गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा काम बिगड़ेगा।

 

कुंभ:
आज का दिन सामाजिक कार्यक्रमों से जुड़े लोगों के लिए मान सम्मान भरा रहेगा। आज यदि परिवार में लंबे समय से कोई कलह पैर पसारे हुए थी, तो आज वह समाप्त होगी और पारिवारिक एकता बनी रहेगी। परिवार में आज किसी पूजा-पाठ आदि का भी आयोजन किया जा सकता है। यदि आज किसी से धन का लेनदेन करने की सोच रहे हैं, तो उसमें आपको कुछ समय के लिए रुकना ही बेहतर रहेगा, नहीं तो आपका वह धन फंसने के पूरे चांस हैं। आज आपको मान व प्रतिष्ठा का भी पूरा लाभ मिलता दिख रहा है। आज का दिन भाग्य के बल पर सफलता अर्जित कराने वाला है। शुगर के मरीजों के लिए कष्टकारी दिन रहेगा। करियर बनाएंगे और पैसा कमाएंगे। रोमांटिक जीवन के अच्छे संकेत मिलेंगे। मां के काम में हाथ बटाएंगे। शादी की बात चलेगी। आज का दिन आप में जोश भरकर जाने वाला है।

 

मीन: 
आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। आपका आर्थिक पक्ष पहले से और मजबूत होगा। घरेलू कार्यों को पूरा करने में आज आप सफल होंगे। किसी जरूरी काम में दोस्तों का सहयोग मिलेगा। आप आसपास के लोगों से सहानुभूति बनाये रखेंगे। सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स के लिए दिन खास रहने वाला है कुछ लोग आपके लिए खास साबित होंगे। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। अविवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव आयेंगे। धन लाभ के साथ ही साथी के साथ छोटी मोटी तकरार होगी। कंधे और पीठ दर्द की समस्या बनी रहेगी। आज लेखन के क्षेत्र में नाम कमाएंगे और किया गया निवेश शुभ फलदायी रहेगा। अपने रिश्ते के प्रति पूरी तरह से वफादार रहेंगे। आज आप परिवार के साथ खुशनुमा पल बिताएंगे। मन प्रसन्न रहेगा।

Parvatanchal