शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
आज़ का राशिफल: रविवार, 26 नवंबर 2023

मेष:
आज का दिन परिवार और बिजनेस के क्षेत्र में बहुत अच्छी तरह से बीतेगा, ऑफिस में काम बढ़ने से स्वास्थ्य में कुछ ढीलापन आएगा, परंतु दोपहर के बाद आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। मित्रों के साथ मुलाकात होने से आनंद होगा। उनके साथ पर्यटन पर जाने का आयोजन भी होगा। सामाजिक कार्यों में आप अपना योगदान देंगे। व्यवसाय में धन लाभ होगा। घर में भाई की तबियत ज्यादा खराब होने से तनाव बढ़ेगा। किसी उच्चाधिकारी के सहयोग से नौकरी में लाभ मिलेगा। प्यार के लिए दिन बढ़िया है। राजनीति स्तर पर परिवार को सम्मान मिलेगा। मां की तरफ से कीमती उपहार मिल सकता है।
वृष:
आज का दिन व्यावहारिक व न्यायसंगत रहेगा। दिए गए काम को करने की प्रेरणा मिलेगी। अनुभव होगा कि जितने भी प्रयत्न जातक कर रहे हैं, वह उल्टी दिशा में जा रहे हैं। सेहत भी खराब हो सकता है। क्रोध की मात्रा भी अधिक रहेगी। परंतु दोपहर के बाद शारीरिक स्फूर्ति बनी रहेगी। घर की साज-सजावट में रुचि लेकर कुछ परिवर्तन करने की इच्छा होगी। अनाज की खेती और व्यवसाय में लाभ मिलेगा। खान-पान पर ध्यान देंगे तो सेहत बढ़िया रहेगी। किसी बड़ी कंपनी से नौकरी का ऑफर आप को खुशी देगा। बचपन की मुहब्बत को दिल में जिंदा करेंगे। पिता के मार्गदर्शन में काम करेंगे तो अच्छा रहेगा। कहीं से अचानक धन लाभ होगा।
मिथुन:
आज क्रोध और वाणी पर संयम बरतें। नकारात्मक विचार मन में न आने दीजिए। खान-पान में भी संयम बरतिए। दोपहर के बाद आप विचारों में स्थिरता के साथ अपने हाथ में आए हुए कार्यों को पूर्ण कर पाएंगे। रचनात्मक व तो सृजनात्मक क्षेत्र में मान-सम्मान प्राप्त होगा। कारोबार पर लक्ष्मी मेहरबान रहेंगी। कसरत से खुद को तंदुरूस्त और बीमारी से दूर रखें। नौकरी के सिलसिले में विदेश जा सकते हैं। दांपत्य जीवन में प्यार बना रहेगा। घर में किसी अपने की वजह से खुशी मिलेगी। दोस्त के कारोबार में सहयोग करेंगे।
कर्क:
आज स्वार्थी व्यवहार को छोड़ दें। घर परिवार व बिजनेस के क्षेत्र में लाभ होगा। वाणी पर संयम रखने से विवाद से बचेंगे। जातक के व्यवहार नें आज कुछ सुधार होगा। आप नए कार्य करने के लिए उत्साहित होंगे तथा कार्य का प्रारंभ भी कर सकेंगे। परंतु द्विधापूर्ण मानसिकता हो तो निर्णय न लीजिएगा। आवश्यक कारणों से छोटा प्रवास हो सकता है। पैसे की कमी का असर व्यवसाय और जीवन पर दिखेगा। चिंता और तनाव से भरा रहेगा। बेरोजगारी की वजह से परेशान रहेंगे। सोशल मीडिया पर कोई शख्स प्यार का इजहार करेगा। मांगलिक और धार्मिक काम का घर-परिवार में आयोजन होगा। बच्चे घूमने की जिद्द करेंगे।
सिंह:
आज के दिन नए कार्य आरंभ करने के लिए उत्साहित रहेंगे। शरीर और मन की स्वस्थता भी इस उत्साह को दोगुना कर देगी। दोपहर के बाद किसी कारणवश आपका स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहेगा। खान-पान में ध्यान रखिए। धन संबंधी विषयों पर लेन-देन में भी ध्यान रखें। मन की उदासीनता आपके भीतर नकारात्मक भावों को उत्पन्न न करे इसका ध्यान रहे। आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। अगर कहीं निवेश करना चाहते हैं तो बहुत अच्छा समय है। सेहत बढ़िया रहेगा। नौकरी के लिए किया जा रहा प्रयास फलीभूत होगा। प्रेम संबंध में दिन अच्छा रहेगा। पति-पत्नी के बीच लड़ाई होगी, बाहर के लोगों से संपर्क कम रखेंगे तो अच्छा रहेगा। पैतृक संपत्ति का लाभ मिलेगा।
कन्या:
आज के दिन घर के सदस्यों के साथ आप आवश्यक चर्चा-करेंगे। घर की साज-सजावट में और अन्य विषयों में परिवर्तन करने के लिए आपकी रुचि बढ़ेगी। माता के साथ सम्बंध अच्छे रहेंगे। कार्यालय में उच्च अधिकारियों के साथ सम्बंध में सुधार आएगा। मध्याह्न के बाद सामाजिक कार्यों में आप अधिक रुचि लेंगे। दोस्तों से लाभ होगा। स्वजनों से संपर्क बढ़ेगा और उनके साथ व्यवहार में भी सुधार आएगा। संतानों से लाभ होने की संभावना है। नई मित्रता से चित्त प्रसन्न रहेगा। आकस्मिक धन लाभ की संभावना है। मेडिकल उपकरण से जुड़े व्यवसाय में लाभ मिलेगा। मौसमी बीमारी की वजह से परेशान रहेंगे। सरकारी नौकरी करते हैं तो ट्रांसफर हो सकता है। दांपत्य जीवन में उठा-पटक बनी रहेगी। लड़की की शादी को लेकर परेशानी बढ़ेगी। शेयर मार्केट में धन लगाने के लिए सचेत रहें।
तुला:
आज आप कुछ अधिक संवेदनशील रहेंगे। आपकी भावना को भी ठेस पहुंच सकती है। वाहन चलाते समय ध्यान रखिएगा। आपत्तिकर विचार, व्यवहार और आयोजन से दूर रहिएगा। किसी भी कार्य में शीध्र निर्णय लें। परिवार जनों के साथ परस्पर मनमुटाव ना बढे़, इसका ध्यान रखें। कार्य सफलता के लिए आज अधिक परिश्रम करना होगा। व्यवसाय में लाभ मिलेगा। आग और बिजली से दूर रहें। मनचाही नौकरी की तलाश जारी रखेंगे। प्रेम संबंध के लिए दिन सामान्य रहेगा। परिवार के साथ मिलकर विकट घड़ी का आनंद लेंगे। रास्ते में पैसे से भरा बैग मिल सकता है।
वृश्चिक:
आज के दिन शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य के लिए संभलकर चलने की सलाह है। अधिक श्रम के बाद कार्य में सफलता न मिले तो निराश न होगा। यात्रा आज हो सके तो टाल दें। मध्याह्न के बाद समय आपके अनुकूल होने का अनुभव होगा। आर्थिक लाभ के लिए समय अनुकूल रहेगा। व्यावसायिक आयोजन अच्छी तरह से कर पाएंगे। अन्य समय आनंदपूर्वक बिता पाएंगे। टेलरिंग के कारोबार में लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, लेकिन संक्रमण हो सकता है। नौकरी में ईश्वरीय कृपा बनी रहेगी। दिल टूटने का दर्द नहीं सहन होगा। बच्चों को अनुशासित जीवन जीने की कला सिखाएंगे। हल्दी मिलाकर दूध पीने से सेहत अच्छी रहेगी। नई गाड़ी खरीद सकते हैं।
धनु:
आज का दिन बौद्धिक कार्यों को करने के लिए तथा जनसंपर्क बनाए रखने और लोगों के साथ घुले-मिले रहने के लिए दिन अच्छा है । यात्रा की संभावना है। धन-सम्बंधित आयोजन करने के लिए समय शुभ है। आज खान-पान का स्वाद भी ले सकेंगे। पारिवारिक जीवन में आनंद छाया हुआ रहेगा। व्यवसाय करने की सोच रहे हैं तो दिन अच्छा है। ‘हेल्थ इज वेल्थ’ के फार्मूले पर ध्यान देंगे। इंजीनियरिंग से जुड़े लोगों को पदोन्नति और परेशानी दोनों मिलेंगी। रिश्तों में दूरी आप के प्यार को और गहरा करने वाला है। परिवार के साथ यात्रा करेंगे जो परेशानियों से भरी रहेगी। पिता की संपत्ति को लेकर बहनों में विवाद हो सकता है।
मकर:
आज़ का दिन आनंदप्रद रहेगा । विचारों में उग्रता और अधिकारत्व की भावनाएं मन में रहेंगी। आर्थिक लाभ की और प्रवास की संभावना है। शाम के समय अनर्थ न हो जाए इसलिए वाणी पर संयम रखना आवश्यक होगा। विरोधियों से सावधान रहें। नए कार्य को प्रारंभ आज न करें। मूर्ति व्यवसाय से जुड़े लोगों की हालत खराब होगी। वाहन चलाते वक्त सावधानी बरतें। प्रशासनिक सेवा से जुड़े लोगों के ऊपर काम का दबाव बना रहेगा। आपके जज्बातों को साथी नहीं समझेंगे, जो तनाव देगा। घर में शादी की खरीदारी ऑनलाइन करेंगे। संतान के लिए घर पर सरप्राइज पार्टी रखेंगे।
कुंभ:
आज नए कार्य और यात्रा न करें। प्रेम में भावनाएं आहत होंगी। आध्यात्मिक क्षेत्र में सिद्धियां प्राप्त होने का योग है। सेहत ढीली रहेगी। गुस्सा अधिक रहेगा, जिससे आपका काम बिगडे़ नहीं इसका ध्यान रखिएगा। बिजनेस में किसी के साथ बुरा ना करें। धार्मिक आयोजन में भाग लेंगे। ऑफिस में विरोधी आपका बुरा करेंगे। केटरिंग के व्यवसाय से जुड़े लोगों को अचानक बड़ा ऑफर मिलेगा। बच्चों की सेहत को लेकर सतर्क रहें, अन्यथा परेशान होंगे। आज नौकरी छोड़ने का मन बना लेंगे जो सही रहेगा। किसी तीसरे के हस्तक्षेप से प्यार में तकरार हो सकती है। ज़मीन-ज़ायजाद के बंटवारा को लेकर परिवार से विवाद होगा। आज किसी अन्य माध्यम से धन की आमदनी बढ़ेगी।
मीन:
आज के दिन शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता का अनुभव होगा। गुस्सा अधिक रहने से किसी के साथ मनमुटाव होगा, परंतु दोपहर के बाद सेहत में सुधार होगा। परिवार में भी आनंद का वातावरण होगा। बिजनेस में उच्च अधिकारियों के साथ आवश्यक चर्चा होगी। नौकरी में अच्छे अवसर मिलने का दिन है। बच्चों का पढ़ाई में कम खेलने में ज्यादा मन लगेगा। लेन-देन और क्रय-विक्रय से लाभ मिलेगा। पैर में चोट लग सकती है, सतर्क रहें। नौकरी वालों को अतिरिक्त आमदनी होगी। संबंधों पर निकटता इस राशि के लोगों को पसंद नहीं होगी। बाहर वालों की वजह से परिवार से रिश्ते खराब हो सकते हैं। गर्म कपड़े पहनें वरना सेहत पर असर पड़ सकता है।
