शिकंजा: बंद घर में चोरी करने वाले तीन शातिर दबोचे
बदमाशों के कब्जे से बरामद हुआ चोरी किया गया सामान
ऋषिकेश। कोतवाली क्षेत्रांर्गत 17 नवंबर को अंजलि चौहान निवासी आशुतोष नगर ऋषिकेश के ने तहरीर दी थी कि उनके बंद पड़े मकान के अंदर से एसी, हीटर, टेबल क्लॉक, बिजली फिटिंग तार सहित अन्य सामान चोरी हो गया हैै। तहरीर के आधार पर कोतवाली ऋषिकेश में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।
घटना के खुलासे के लिए पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षणकिया। मुखबिर की सूचना पर आज पुलिस ने योग नगरी रेलवे स्टेशन ऋषिकेश के पास से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इन तीनों से घर से चोरी किया गया माल भी बरामद किया।
पुलिस ने दुर्गेश कुमार (31) पुत्र बृजेश कुमार निवासी सदानंद मार्ग मॉडर्न स्कूल के पास न्यू जाटव बस्ती ऋषिकेश, हिमांशु जाटव ( 28) पुत्र मनोज जाटव निवासी गली नंबर 8 न्यू जाटव बस्ती ऋषिकेश और रमन जाटव (26) पुत्र स्वर्गीय राजवीर जाटव निवासी गली नंबर 10 न्यू जाटव बस्ती ऋषिकेश को गिरफ्तार किया है।
पुलिस टीम
1-उप निरीक्षक मयंक त्यागी
2-कांस्टेबल संदीप छाबड़ी
3-कांस्टेबल विकास कुमार
4-कांस्टेबल कुलदीप
