राहत: टनल में 45 मीटर तक ड्रिलिंग की गई, जल्द खुली हवा में सांस लेंगे टनल में फंसे मजदूर

राहत: टनल में 45 मीटर तक ड्रिलिंग की गई, जल्द खुली हवा में सांस लेंगे टनल में फंसे मजदूर
Spread the love

उत्तरकाशी। सिलक्यारा टनल रेस्क्यू ऑपरेशन में रेस्क्यू दल ने 45 मीटर की ड्रिलिंग कर ली है। इससे जहां बचाव कार्य मे जुटे अधिकारियों और कर्मचारियों के हौसले बुलंद हैं वही टनल में फंसे मजदूरों को भी जल्द खुली हवा में सांस लेने की उम्मीद मजबूत हो गयी है।

आज शाम अस्थाई मीडिया सेंटर, सिलक्यारा में प्रेस ब्रीफ़िंग करते हुए प्रधानमंत्री के पूर्व सलाहकार एवं उत्तराखंड सरकार के विशेष कार्याधिकारी भास्कर खुल्बे ने बताया कि ऑगर मशीन से पुनः ड्रिलिंग शुरू करते हुए कुल 39 मीटर से अतिरिक्त 6 मीटर, इस प्रकार कुल 45 मीटर तक ड्रिलिंग पूरी कर ली गई है। उन्होंने कहा आने वाला समय और अधिक महत्वपूर्ण है। अगले फेज को ड्रिलिंग शुरू कर ली गई है।

इस दौरान एम.डी (एनएचआईडीसीएल ) महमूद अहमद, जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला, पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी मौजूद रहे।

Parvatanchal