निमोनिया से बच्चों में होने वाली मृत्यु को कम करना उत्तराखण्ड सरकार का लक्ष्य

निमोनिया से बच्चों में होने वाली मृत्यु को कम  करना उत्तराखण्ड सरकार का लक्ष्य
Spread the love

देहरादून। नवजात शिशु देखभाल सप्ताह का प्रदेश भर में हुआ शुभारम्भ शिशु मृत्यु दर को कम करने में प्रयासरत स्वास्थ्य विभाग उत्तराखण्ड राज्य में शिशु मृत्यु दर कम करने के लिए 15 से 21 नवंबर तक ‘नवजात शिशु देखभाल सप्ताह’ मनाया जा रहा है। इसमें कंगारू मदर केयर व स्तनपान को बढ़ावा देने तथा बीमार शिशुओं की पहचान कर उचित उपचार किया जाएगा।

अमनदीप कौर, अपर मिशन निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने आज सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर अपर मिशन निदेशक ने घर-घर जाकर गहनता से शिशुओ के स्वास्थ जाच किये जाने के लिए दिशा निर्देश दिए। इस हेतु औषधियों एवं उपकरणों के साथ साथ प्रशिक्षण पर भी जोर दिया गया।

इसके साथ ही 10 नवम्बर 2023 से 29 फरवरी 2024 तक संचालित किये जाने वाले सांस अभियान (SAANS Campaign) की समीक्षा बैठक की गयी। SAANS (Social Awareness and Action to Neutralize Pneumonia Successfully & SAANS) अभियान का मुख्य उद्देश्य नवजात शिशुओं में निमोनिया से होने वाली मृत्युओ को कम करना है।

बैठक में डा. अमित शुक्ला, प्रभारी अधिकारी मातृ एवं बाल स्वास्थ्य, एनएचएम के साथ-साथ समस्त जनपदों के अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, एवं जिला कम्युनिटी प्रबंधक द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Parvatanchal