शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे

शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
Spread the love

 

आज का राशिफल: शुक्रवार, 10 नवंबर 2023

मेष:
आज के दिन वाणी पर संयम रखें। लोगों के साथ मनमुटाव से दूर रह सकते हैं। आध्यात्मिक विचार में आज दिनभर मन लगा रहेगा। विद्यार्थियों को पढने- लिखने में एकाग्रता रखनी पड़ेगी। दोपहर के बाद चिंताओं का निवारण करने के उपाय मिलेंगे तो शांति का अनुभव करेंगे। कारोबार में सचेत रहें, आप के लिए दिन अनुकूल नहीं है। मसालेदार और तैलीय खाने से बचेंगे तो लाभ मिलेगा। नौकरी में काम के अनुकूल माहौल बनेगा। आज साथी के साथ अनबन होगी। परिवार के साथ वाद-विवाद से बचें। आप की उपलब्धियों के लिए आपको पुरस्कृत किया जाएगा।

 

वृष:

आज के दिन आप को व्यावसायिक क्षेत्र में अनुकूल वातावरण मिलेगा। आज प्रत्येक कार्य बिना विघ्न के संपन्न होगा। गृहस्थ जीवन में अशांति का माहौल बना रहेगा। आध्यात्मिक प्रवृत्ति में आप की अभिरुचि रहेगी। दोपहर के बाद आप के मन में नकारात्मक विचार आएंगे। घर के कार्यों के पीछे धन का खर्च होने की संभावना है। शेयर- बाजार आप के लिए अनुकूल रहेगा। रियल स्टेट से जुड़े व्यवसाय में परिस्थितियां जातक के अनुकूल है। सेहत के लिए आज का दिन बढ़िया है। नौकरी में जातक को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बनेंगी। परिवार के सहयोग और सूझबूझ से काम बनेगा। आध्यात्मिक झुकाव होगा।

 

मिथुन:
आज के दिन मानसिक रूप से धार्मिक भावनाओं का उदय अधिक होगा। धार्मिक कार्य अथवा धार्मिक यात्रा के पीछे धन खर्च करेंगे । कोर्ट-कचहरी के कार्य में सफलता प्राप्त होगी। ईश्वर की आराधना मन को शांति प्रदान करेगी। दोपहर के बाद आप के हर काम सरलतापूर्वक संपन्न होंगे। शारीरिक स्वास्थ्य भी बना रहेगा। व्यवसाय में नई डील मिलेगी, साथ में उत्साह बढ़ेगा। विवेक से काम लेंगे तो बीमारी से बचेंगे। बेरोजगारी दूर होगी, नौकरी मिलेगी। प्रेम में सफलता मिलेगी। पत्नी के साथ मिलकर परिवार के लिए कुछ करेंगे। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलेगा।

 

कर्क: 
जो लोग व्यवसाय से जुड़े हैं, आज उनके लिए दिन अनुकूल है। भाई- बहनों के साथ संबंधों में प्रेम बना रहेगा। दोपहर के बाद कार्य में प्रतिकूलताओं में वृद्धि होगी। शारीरिक और मानसिक रूप से व्यग्रता का अनुभव होगा। सामाजिक क्षेत्र में अपयश प्राप्त होगा। परिवारजनों के साथ मतभेद रह सकता है। धन की हानि के योग हैं। व्यवसाय में आर्थिक प्रयास सफल होंगे। आज स्वास्थ्य का खास ख्याल रखें। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। प्रेम संबंधों को लेकर गंभीर रहेंगे। परिवार और भाइयों को सहयोग करने से आप का महत्व बढ़ेगा। भाग्य के बल पर निवेश से लाभ कमाएंगे।

 

सिंह:
आज के दिन आप को आर्थिक लाभ होगा। विवाह योग्य लोगों की शादी की बात बनेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में भी लाभ होगा। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति छाई रहेगी। दोस्तों से भी लाभ मिलेगा। दोपहर के बाद किसी कारणवश मानसिक तनाव रहेगा।धार्मिक कार्यों के पीछे धन का खर्च अधिक होगा। व्यवसाय में आंख मूंदकर भरोसा ना करें। सेहत बढ़िया रहेगी और ऊर्जा बना रहेगी। नौकरी में वृद्धि के योग हैं। विवाद से बचें। आज प्रेम का इजहार करेंगे। परिवार और दोस्तों की मदद करेंगे। कुछ लोगों की वजह से धन का नुकसान होगा।

 

कन्या:
आज का दिन आप के लिए लाभदायी है। व्यवसाय में भी अपेक्षित सफलता मिलने की संभावना अधिक है। आय की वृद्धि होगी। घर के इंटीरियर में आज नयापन लाएंगे। घर को सजाने की व्यवस्था में भी परिवर्तन आज करेंगे। वाहन सुख भी मिलेगा। प्यार के लिए दिन बढ़िया है। रोमांटिक पलों का आनंद लेंगे। कारोबार में रुकावटों को नजरअंदाज न करें, नहीं तो हानि होगी। सेहत परेशानी पैदा करेगी। नौकरी के कई अवसर मिलेंगे और पढ़ाई में सफल रहेंगे। आज का दिन प्रेम जीवन में परेशानियों की ओर इशारा करता है। व्यवसाय में परिवार का सहयोग मिलेगा। विरोधी शांत रहेंगे।

तुला:
आज व्यापार विकसित करने की ओर अधिक ध्यान देंगे। नयी योजनाएं और विचारधारा से व्यापार प्रगति की दिशा में अग्रसर होने लगेगा। दोपहर के बाद व्यापार के अनुकूल माहौल बनेगा। आज पदोन्नति हो सकती है। उच्च अधिकारी भी आप पर प्रसन्न रहेंगे। पिता और बड़ों से लाभ की आशा है। दोस्त की मदद से व्यवसाय में लाभ मिलेगा। सेहत बढ़िया रहेगी, लेकिन बारिश से बचें। नौकरी के सिलसिले में यात्रा लाभप्रद रहेगी। प्रेम जीवन को लेकर संशय है। धैर्य से काम लेंगे तो अपनों से रिश्ते नहीं बिगड़ेंगे। पैसे से संबंधित परेशानी झेलेंगे।

 

वृश्चिक:
आज का दिन आप वस्त्र और आभूषणों की खरीद करेंगे, इससे माहौल रोमांचक और आनंददायी बनेगा। कला के प्रति आप की अभिरुचि विशेष रहेगी। व्यापार में विकास होने से मन खुश रहेगा। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी । दोस्तों और परिवार से मनमुटाव हो सकता है। कारोबार में लाभ के लिए कठिन परिश्रम करना पड़ सकता है। आज आरामदायक दिन रहेगा। नौकरी में जिम्मेदारियां बढ़ने से दबाव बढ़ेगा। रिश्तों में प्यार पनपेगा। परिवार के साथ शांतिपूर्ण तरीके से रहेंगे। आप के सितारे बुलंद रहेंगे।

 

धनु:
आज के दिन खान-पान में विशेष ध्यान रखेंगे। नकारात्मक विचारों को मन में ना आने दें, नहीं तो परेशान रहेंगे। आकस्मिक प्रवास का सुयोग बनेगा। दोपहर बाद अच्छी प्रवृत्तियों के योग हैं। लेखन या साहित्यिक प्रवृत्ति में विशेष रुचि रहेगी। व्यापार में विकास होने से नई योजनाएं भी अमल में आएंगी। अधिकारियों के साथ वाद-विवाद हो सकता है। दोपहर बाद कारोबार में उछाल आएगा। चाय-कॉफी और कोल्ड ड्रिंक सेहत के लिए नुकसानदेय है। नौकरी और पढ़ाई को लेकर पिता की नाराजगी झेलनी पड़ेगी। आज आप का दिल टूटेगा। परिवार के साथ समय का सदुपयोग करेंगे। शक की वजह से रिश्तों पर असर पड़ेगा।

 

मकर:
किसी कार्य को प्रारंभ करने के लिए आज का दिन अच्छा नहीं है। किसी के साथ आज भावनात्मक संबंध में बंध सकते हैं और उस संबंध में आज कुछ अधिक भावनाशील रहेंगें। दोपहर के बाद आप का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। वाहन चलाते समय ध्यान रखें, क्रोध पर संयम रखें। वाणी उग्र न करें। कारोबार में ऑनलाइन विस्तार करेंगे। जोड़ों के दर्द से परेशान रहेंगे। नौकरी व पढ़ाई की चिंता सताएगी। निजी पलों का आनंद लेंगे। पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा। रचनात्मक कामों में पुरस्कार मिलेगा।

 

कुंभ:

आज के दिन आप व्यापार को बढ़ाएंगे। इसके लिए धन बनाने के लिए बहुत अनुकूल दिन है। लोगों से व्यावसायिक लाभ होगा। धनप्राप्ति का प्रबल योग है। ब्याज, दलाली से आय में वृद्धि होने की संभावना है। आर्थिक रूप से आय होने से आर्थिक कष्ट दूर हो जाएगा। अच्छे वस्त्र और अच्छे खान-पान से मन प्रफुल्लित रहेगा। छोटे प्रवास या पर्यटन का योग है। व्यवसाय में आप को उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। सेहत बढ़िया रहने से आप का दिन अच्छा गुजरेगा। नौकरी में अधिकारी आप के काम में कमियां निकालेंगे। एक तरफा प्यार तकलीफ देगा। परिवार में कोई दुर्घटना माहौल खराब कर सकती है। संबंधी निवेश से बचेंगे तो अच्छा रहेगा।

 

मीन: 
आज का दिन जातक के लिए मध्यम फलदायी रहेगा। संपत्ति सम्बंधित दस्तावेज में सावधानी बरतें। माता के स्वास्थ्य के विषय में चिंता रहेगी। परिवार में तकरार न हो इसका ध्यान रखें। दोपहर के बाद स्वस्थ अनुभव करने पर सृजनात्मक प्रवृत्तियों की ओर ध्यान जाएगा। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। कारोबार में अप्रत्याशित रूप से धन लाभ होगा। शारीरिक तौर पर कमजोर महसूस करेंगे। नौकरी में जातक के काम कौशल की तारीफ होगी। प्रेम में साथी का साथ मिलेगा। परिवार की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा। भावनात्मक पहलू से लाभ मिलेगा।

Parvatanchal