कार्रवाई: हत्या के आरोप में पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज, फंदे पर लटकी मिली थी निजी स्कूल की प्रिंसिपल

कार्रवाई: हत्या के आरोप में पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज, फंदे पर लटकी मिली थी निजी स्कूल की प्रिंसिपल
Spread the love

 

रुद्रपुर। शहर की पाश कॉलोनी में फंदे पर लटकी मिली निजी स्कूल की प्रधानाचार्य के मामले में पंतनगर पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर मृतका के पति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। मृतका के पिता करनाल हरियाणा निवासी ज्ञान सिंह ने पंतनगर पुलिस को तहरीर दी। तहरीर में बताया कि उनकी बेटी पायल की शादी मई 2007 में करनाल में सुयोग से हुई थी। शादी से पहले सुयोग के मां-बाप ने सुयोग के एमबीए और एलएलबी करने की बात कही थी। उन्होंने शादी में 20 लाख रुपये खर्च किए थे। बताया कि शादी के बाद में पता चला कि लड़के के बारे में बताई गई सभी बातें झूठ थीं। शादी के बाद दामाद हर रोज शराब पीकर पुत्री को पैसे के लिए परेशान करता। दामाद आज तक बेरोजगार है। उनका दामाद पुत्री को फोन भी नहीं करने देता था। उनकी पुत्री बताती थी कि सुयोग मैचों में भी पैसा लगाता है और सारे रुपए ले लेता था। इससे वह परेशान रहती थी। 28 अक्टूबर की रात एक बजे उनके समधी सुंदर सिंह भारती का फोन आया कि उनकी पुत्री मौत हो गई है। मृतका के पिता ने दामाद पर बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पंतनगर एसएचओ आरएस डांगी ने बताया कि ज्ञान सिंह की तहरीर पर पति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। जांच की जा रही है।

Parvatanchal