बड़ी खबर: बाल-बाल बचे पूर्व सीएम हरीश रावत, कार दुर्घटना में हो गये घायल, अस्पताल में भर्ती

बड़ी खबर: बाल-बाल बचे पूर्व सीएम हरीश रावत,  कार दुर्घटना में हो गये घायल, अस्पताल में भर्ती
Spread the love

हल्द्वानी। मंगलवार देर रात हल्द्वानी से काशीपुर जाते समय पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की कार एक डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में हरीश रावत घायल हो गए। जिन्हें पुलिस ने काशीपुर के केवीआर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उन्होंने सीने में दर्द की शिकायत बताई। हालांकि तीन बजे के करीब उनको अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी थी। इस घटना में कार भी क्षतिग्रस्त हो गई।

जानकारी के अनुसार पूर्व सीएम हरीश रावत मंगलवार रात अपनी कार से कुछ कार्यकर्ताओं के साथ हल्द्वानी से काशीपुर जा रहे थे। देर रात करीब 12.05 बजे बाजपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास एक लोडर वाहन को ओवरटेक करने के प्रयास में उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई। इस घटना में आगे की सीट पर बैठे पूर्व सीएम हरीश रावत घायल हो गए है सूचना मिलते ही एसएसपी के निर्देश पर सीओ बाजपुर भूपेंद्र सिंह भंडारी मौके पर पहुंचे। सीओ भंडारी ने बताया कि पूर्व सीएम हरीश रावत को काशीपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया हालांकि रात तीन बजे वो तमाम टेस्ट कराने के बाद उनको छुट्टी दे गयी थी।

Parvatanchal