क्या दून वासी वीकेंड्स पर Odd / even व्यवस्था के लिये हैं तैयार

क्या दून वासी वीकेंड्स पर Odd / even व्यवस्था के लिये हैं तैयार
Spread the love

फेसबुक लाइव के माध्यम से आम जनमानस से रूबरू हुए दून पुलिस कप्तान

देहरादून। सभी आवश्यक सेवाओं के वाहनों, व्यवसायिक वाहनों,  इमरजेंसी सर्विसेज से जुड़े वाहन, अभिभावकों के वाहनों, दो पहिया वाहनों, सरकारी वाहन तथा बाहरी जनपदों/राज्यों से आने वाले पर्यटक वाहनों को छूट दी जायेगी। Odd/ Even व्यवस्था को लागू करने के लिए आम जन, व्यापारी वर्ग, अभिभावकों व अन्य स्टेक होल्डर्स से सुझाव लिए जायेंगे।  आम जन से प्राप्त सुझावो की समीक्षा एवं परीक्षण के उपरान्त ही पब्लिक ओपिनियन पर उक्त व्यवस्था को लागू करने पर कोई निर्णय लिया जायेगा।

उपरोक्त व्यवस्था सिर्फ शनिवार और रविवार के लिए ही प्रस्तावित है और कोर एरिया जहा यातायात और ट्रैफिक का ज्यादा दबाव होता वही पर लागू होगी अगर दूनवासियो की सहमति/public opinion बनती है तभी इसपर कोई निर्णय भविष्य में लिया जायेगा

एसएसपी देहरादून फेसबुक लाइव के माध्यम से आमजन के साथ संवाद कायम किया गया।  इस दौरान एसएसपी द्वारा सभी दूनवासियों से वीकेन्ड्स के दौरान Odd/ Even व्यवस्था को लागू करने के सम्बन्ध में सुझाव मांगे गये।  सभी को अवगत कराया गया कि उक्त व्यवस्था को लागू करने के लिए आम जन, व्यापारी वर्ग, अभिभावकों व अन्य स्टेक होल्डर्स से सुझाव लिये जायेंगे।

तदोपरान्त इन सभी सुझावों की समीक्षा एवं परीक्षण करने के उपरान्त आम जन की सहमति पर उक्त व्यवस्था को लागू करने पर निर्णय लिया जायेगा। Odd/ Even व्यवस्था के तहत सभी आवश्यक सेवाओं, व्यवसायिक वाहनों, अभिभावकों के वाहनों, दो पहिया वाहनों तथा बाहरी जनपदों/राज्यों से आने वाले पर्यटक वाहनो को छूट दी जायेगी।

ऑनलाइन जनसवांद के दौरान आमजन द्वारा एसएसपी देहरादून को अपने क्षेत्रो में यातायात से सम्बन्धित समस्याओं के सम्बन्ध में अवगत कराया गया, जिसके सम्बन्ध में एसएसपी देहरादून द्वारा उपस्थित अधिकारियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं के यथासम्भव समाधान के प्रयास करने हेतु निर्देश दिये गये। साथ ही आम जन को वर्तमान में यातायात सुधार की दिशा में पुलिस द्वारा किये जा रहे प्रयासों से भी अवगत कराया गया।

Parvatanchal