आवाज़: किसान सभा और सीटू का सचिवालय कूच, एमएसपी कानून बनाने की उठाई मांग
संवाददाता
देहरादून, 27 नवंबर। दिल्ली बॉर्डर पर धरने पर बैठे किसानों के समर्थन में उत्तराखंड किसान सभा और सीटू कार्यकर्ताओं ने सचिवालय कूच किया । इस दौरान सीटू कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर राज्य सरकार और प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस बीच प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने सुभाष रोड पर बैरिकेडिंग लगाकर सचिवालय से पहले ही रोक दिया।
वहीं, पुलिस द्वारा रोके जाने से नाराज प्रदर्शनकारी सड़क पर ही धरने पर बैठ गए और एक सभा का आयोजन किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि इन तीन काले कृषि कानूनों को रद्द करना किसान आंदोलन की एकमात्र मांग नहीं हैए बल्कि शुरू से ही न्यूनतम समर्थन मूल्य के लिए कानून प्रस्तावित संशोधन विधेयक 2020.21 और 2020 में लगे लॉकडाउन के दौरान काले कृषि कानूनों के साथ.साथ श्रम कानूनों में किए गए संशोधनों को भी रद्द करने की मांग है।
सीटू के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि दिल्ली बॉर्डर पर धरने पर बैठे किसानों के एक साल पूरा होने पर संयुक्त किसान मोर्चा और ट्रेड यूनियन के आह्वान पर हम लोगों ने देहरादून सचिवालय कूच किया है। उन्होंने कहा सरकार अपनी घोषणा अनुसार तीनों कृषि कानूनों को खत्म करने के लिए संसद में वैधानिक प्रक्रिया अपनाकर इन कानून को रद्द करें। उन्होंने कहा इस आंदोलन में करीब 700 किसानों की शहादत हो चुकी है। ऐसे में उनके परिवारों के मुआवजे और पुनर्वास की व्यवस्था भी की जाए। इसके अलावा उत्तराखंड किसान सभा की अन्य प्रमुख मांगे भी हैए जिसमें निजीकरण पर रोक लगानेए साथ ही सार्वजनिक क्षेत्र रेलए बैंकए बीमाए रक्षा आदि की बिक्री बंद की जाए।
प्रर्दशन में सीआईटीयू के अध्यक्ष राजेन्द्रसिंह नेगी ,महामंत्री महेन्द्र जखमोला , मन्त्री लेखराज ,किसान सभा के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह सजवाण, महामंत्री गंगाधर नौटियाल ,कोषाध्यक्ष शिवप्रसाद देवली ,मन्त्री कमरूद्दीन, किसान सभा अध्यक्ष दलजीत सिंह ,अषाढ़सिंह ,सुरेंद्र रावत , डॉ जागीर सिंह,शिशुपाल नेगी ,महिला समिति की उपाध्यक्ष इन्दु नौडियाल ,जिलाध्यक्ष अध्यक्ष नुरैशा अंसारी ,अमर बहादुर शाही, सीटू देहरादून के अध्यक्ष किशन गुनियाल ,मदन मिश्रा, जानकी चौहान , ईमरत,भगवन्त सिंह पयाल , लालदीन ,सतकुमार ,मोनिका,चित्रा ,शिवा दुबे ,सुनीता चौहान ,देवानन्द नौटियाल ,टीका प्रसाद पोखरियाल ,सुन्दर थापा , सुधा देवली , विशाल सिंह राणा ,पुरूषोत्तम बडोनी, अनन्त आकाश ,शैलेन्द्र परमार ,सोनाली नेगी ,मनोज नेगी ,मनमोहन सिंह ,याकूब अली ,अमन कण्डारी समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे। इस अवसर पर संविधान को बचाने की शपथ भी ली गयी ।
