सराहनीय: रोटरी क्लब ने जरूरतमंद छात्राओं को दी साइकिल

सराहनीय: रोटरी क्लब ने जरूरतमंद छात्राओं को दी साइकिल
Spread the love

ऋषिकेश। रोटरी क्लब ऋषिकेश की ओर से 20 जरूरतमंद छात्राओं के लिए निशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम अयोजित किया गया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने मुख्य अतिथि के रूप मौजूद रहे।

रेलवे रोड स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री डॉ अग्रवाल ने कहा कि रोटरी क्लब सामाजिक कार्यों में सदैव तत्पर रहता है। निर्धन बच्चों की पढ़ाई से लेकर, शीतल प्याऊ तक, दिव्यांगों की मदद से लेकर निर्धनों के इलाज में मदद तक, शीतकाल में बेसहायो की मदद से लेकर भूखे पेट को भरने जैसे अनेक कार्य करता आ रहा है, जो सराहनीय है।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि जरूरतमंद लोगों की मदद करने से बड़ा कोई धर्म नहीं है। उन्होंने आह्वान किया कि यदि आप सक्षम हैं तो निर्धन और जरूरतमंद लोगों की अवश्य मदद करनी चाहिए। कहा कि निर्धन छात्राओं के लिए ये साइकिल उनके उद्देश्यों को पूर्ण करने में मददगार साबित होगी।

इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष संजय अग्रवाल, सचिव संजीव शर्मा, कोषाध्यक्ष पवन नागपाल, असिस्टेंट गवर्नर नितिन गुप्ता, प्रोजेक्ट चैयरमेन मानव जौहर,गोपाल अग्रवाल, लक्ष्मण चौहान, राधे जाटव, जगावर सिंह, अभिनब पाल आदि उपस्थित रहे।

Parvatanchal