शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे

शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
Spread the love

 

आज का राशिफल: रविवार, 15 अक्टूबर 2023

मेष :
आज आपकी बौद्धिक क्षमताएं आपको कमियों से लड़ने में सहायता करेंगी। खुशी पाने के लिए अपने जज्बातों का खुलकर इजहार करें। पैसों के मामले में आपको दूसरों की सलाह पर चलने के बजाय अपने मन की बात सुनना चाहिए। पारिवारिक दृष्टि से देखा जाए तो आज घर में सुख, शांति और खुशहाली का माहौल बना रहेगा। इसके अलावा परिवार को एक बड़ी खुशी मिलने की संभावना है। किसी भी चीज से पहले अपने लक्ष्य को अहमियत दें। आज किसी का सामान देखकर लालच से बचें।

 

वृष :
आज आपको नई चुनौतियों से जूझना पड़ेगा। विद्यार्थियों के लिए फायदे का दिन रहेगा। उच्च शिक्षा के सपने पूरे होंगे। जो लोग सहभागिता में कारोबार करते हैं, उन्हें बहस से बचना चाहिए। महत्वाकांक्षाएं बढ़ेंगी और आपको कुछ नए मौके मिलने की संभावना है। पैसों के मामलों में कोई कदम बढ़ाने के पहले अच्छी तरह जांच लें। यात्रा से बेहतर परिणाम मिलेंगे। घूमने-फिरने से ज्यादा अपने लक्ष्य पर ध्यान दें। धार्मिकता की ओर रुझान बढ़ेगा। आज मेहमानों का निरादर न करें।

 

मिथुन :
आज आप कुछ ऐसा कार्य करेंगे जिससे समाज में आपको सफलता मिलेगी और आपको सम्मानित भी किया जा सकता है। समाज में आपकी बनी हुई प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। जो लोग व्यवसाय करते हैं, उन्हें बड़ी मात्रा में मुनाफा होने की आशंका है। सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी और प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। आज आपके बॉस का बढ़िया मिजाज पूरे कार्यालय के माहौल को अच्छा बना देगा। मौज-मस्ती के लिए घूमना संतोषजनक रहेगा। आज झगड़ों और विवाद से दूर रहेंगे तो अच्छा रहेगा।

 

कर्क : 
कर्क राशि वालों के लिए आज सामाजिक स्तर पर सम्मान में वृद्धि होगी। रुपए-पैसे के मामले में अच्छी स्थिति रहेगी। मेहनत और लगन से काम करेंगे तो सफलता मिल सकती है। आज कई मामलों में प्रगति होगी। आपका पुराना रोग उभर सकता है। बेकार की बातों और झगड़ों से बचें। लेन-देन से संबंधित कार्यों में सावधान रहें। रिश्तेदारों के चलते जीवनसाथी से वाद-विवाद हो सकता है, लेकिन आखिर में सब ठीक हो जाएगा। नशा करने से दूर रहें।

 

सिंह : 
आज किसी न किसी तरह लोगों से अपनी बात पूरी करवाने में कामयाब रहेंगे। अगर आप दूसरों की बात मानकर निवेश करेंगे, तो आर्थिक नुकसान होगा। पारिवारिक तनावों से छुटकारा मिलेगा। सगाई-विवाह संबंधी बात आगे बढ़ सकती है। आपका रुखा बर्ताव आपके जीवनसाथी का मूड खराब कर सकता है। घर या कहीं बाहर दोस्तों तथा परिवार के लोगों के साथ आपको मनपसंद खाना खाने का अवसर मिल सकता है। आज लड़ाई करने से बचें।

 

कन्या : 
कन्या राशि वाले जो लोग व्यवसाय करते हैं, वह आज ऋण लेने की ओर अग्रसर हो सकते हैं, लेकिन रुपए-पैसे के मामले में अच्छी पोजिशन रहेगी। अगर आप केवल अपने लक्ष्यों पर ध्यान दें तो बाकी सब कुछ खुद ही योजनानुसार होता चला जाएगा। आप का राजनैतिक सम्मान बढ़ेगा। व्यापार में लाभ होगा। बिगड़े कार्य सुधार पर रहेंगे। आपको समझना चाहिए कि किसी का अनादर करना और उसे गम्भीरता से न लेना रिश्ते में दरार डाल सकता है। आज जमीन न खोदें।।

तुला :
आज पढ़ाई-लिखाई में तरक्की होगी। आपकी लीडरशिप क्वालिटी आपके करियर को बेहतर बनाने में फायदेमंद साबित होगी। किसी निश्चित प्रयोजन से कार्य करने के लिए प्रेरित होंगे। अचल संपत्ति के मामले में निर्णय लेने के लिए उचित समय नहीं है। कार्यस्थल पर आपकी अत्यधिक प्रशंसा होगी। आपके व्यापार में अत्यधिक बढ़ोत्तरी होगी। अगर आप अपनी वाणी में मिठास और व्यवहार अच्छा रखेंगे तो सब आपके फेवर में ही होगा।
आज चावल से परहेज करें।

 

वृश्चिक :
कामकाज वाले जातकों के लिए लाभदायक दिन है। आपकी व्यक्तिगत आमदनी बढ़ेगी। परिवार की इनकम में भी इजाफा होगा। प्रमोशन के पूरे आसार हैं। आपके सामाजिक मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी होगी। आप की लोकप्रियता में वृद्धि होगी। दिन के दूसरे हिस्से में आर्थिक तौर पर फायदा होगा। जिद्दी बर्ताव से बचें और वह भी खास तौर पर दोस्तों के साथ। लंबी यात्रा करने से बचें। नई योजना से लाभ होगा। व्यर्थ खर्च से तनाव होगा।
आज किसी को भी उधार न दें।

 

धनु :
आज आप हावी रहेंगे। आवास संबंधी योजना बनेगी। व्यवसायी फायदे में रहेंगे। कारोबार के लिए विदेश जाने का प्लान है तो आज सबसे शुभ समय है। दाम्पत्य जीवन में विवाद की आशंका है, इसलिए सचेत रहें। मित्र वर्ग और विशेष करके स्त्री मित्रों की तरफ से आपको लाभ मिलेगा। परिवार का साथ आपके ऊपर बना रहेगा। शायद आपको पता नहीं कि आपका सकारात्मक व्यवहार आपके काम में दिखाई देगा। आज खानपान पर ध्यान दें और खूब पानी पिएं।

 

मकर :
आज वैवाहिक जीवन में कोई परेशानी नहीं आएगी। आज से परिस्थिति और बेहतर हो जाएंगी। करियर संबंधी सभी अड़चनें दूर हो जाएंगी। करियर में सफल होने के लिए कई अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। इसलिए हर परिस्थिति में खुद को ढालने की कोशिश करें। आज किसी भी बात पर दृढ़ मन से निर्णय नहीं ले सकने के कारण आप मिले हुए मौके का फायदा नहीं उठा सकेंगे। विचारों में आपका मन अटका हुआ रहेगा। आज भोजन में चावल का परहेज करें।

 

कुंभ :
आज योग और आध्यात्मिक क्षेत्र के लोगों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। विदेश यात्रा की संभावना रहेगी। आपको परिवार का साथ मिलेगा। आज आप नई योजना बनाएंगे। आपकी कार्यप्रणाली में सुधार होगा। किसी काम के लिए सीमा तय करें और खुद पर कंट्रोल करें। नौकरी के क्षेत्र में थोड़ा दबाव महसूस होगा। लापरवाही के कारण आर्थिक नुकसान होने की संभावना है। व्यापार में भी आपको अधिक मुनाफा होगा। आपकी कार्य करने की क्षमता बढ़ेगी। आज चोरी न करें और न ही झूठ बोलें।

 

मीन :
आज पारिवारिक वातावरण तनावपूर्ण रहेगा। मन में दुविधाएं रहेंगी, जिससे आप मानसिक रूप से बेचैन रहेंगे। वाणी पर संयम रखें वरना मतभेद होने की संभावना है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खुद पर विश्वास रखें और आगे बढ़ते रहें। समय पर हाथ लगे अवसरों का भरपूर फायदा उठाने की कोशिश करें। आपकी सैलरी में वृद्धि के योग बन रहे हैं। तन-मन की ताजगी के अनुभव के साथ आज की शुरूआत होगी। आज घर में गंदगी फैलाने से बचें।

Parvatanchal