शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे

शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
Spread the love

 

आज़ का राशिफल: बुधवार, 04 अक्टूबर 2023

मेष :
आज सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने से समस्याओं का समाधान होगा। आज आप अपने मित्रों के साथ मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे, लेकिन इसके साथ-साथ आपको अपने स्वास्थ्य की ओर भी ध्यान देना होगा। मिश्रित परिणाम देने वाला यह दिन अधिकांश रूप से आपके लिए अच्छा ही सिद्ध होगा। उत्साह और उमंग का वातावरण रहेगा। महत्व के कार्य सिद्ध होंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। रिश्तों में मजबूती आएगी। आज आप  घर से दूर ना जाएं।

 

 

वृष :
आज आर्थिक लाभ के लिए किया गया प्रयास सफल होगा। किसी से भी बात करें तो बिना भावनाओं में पड़े, सत्य और तथ्य आधारित, सीधी सपाट बात करें। यदि पैसों को कहीं निवेश किया हुआ है तो वहां से लाभ प्राप्त होगा, लेकिन उसकी अपेक्षा खर्चे भी बढ़ जाएंगे। आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहने की उम्मीद है। आपकी सेहत अच्छी रहने के कारण आज आप अपने दोस्तों के साथ खेलने का प्लान बना सकते हैं। पुराने मित्रों और संबंधियों की सहायता से आपके काम बनेंगे। आज आप किसी के लिए कुछ ना लेकर आएं।

 

 

मिथुन :
मिथुन राशिवाले आज अपनी समझदारी से कार्य करेंगे। मेहनत का फल अवश्य मिलेगा। पराक्रम में वृद्धि का दिन है। बिजनेस कर रहे लोग किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत कर सकते हैं, जिसमें उन्हें कुछ अनुभवी व्यक्तियों के सलाह मशवरे की आवश्यकता होगी। रुके हुए कार्य गति पकड़ेंगे। भाइयों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। बाहरी भोजन का अधिक सेवन न करें। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। आज नए वस्त्र या नई चीजों की खरीदारी नहीं करें।

 

 

कर्क :
आज कार्यक्षेत्र में पदाधिकारी आप से खुश होंगे और आपका प्रभाव बढ़ेगा। नया काम भी शुरू हो सकता है। परिवार में वरिष्ठ सदस्यों से पूछ कर यदि आप किसी कार्य को करेंगे, तो उसमें आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। परिवार का कोई सदस्य घर से दूर नौकरी के लिए जा सकता है। आप बडे़-बुजुर्गों का आदर करने में अग्रणी रहेंगे। घोर पराक्रमी बने रहेंगे। आज आपके खान-पान में नियंत्रण की आवश्यकता है। आज आप वाहन या भारी भरकम चीजों से बचकर रहें।

 

 

सिंह :
सिंह राशि वालों के लिए आज पुराने निवेशों के चलते आय में बढ़ोत्तरी नजर आ रही है। ऑफिस के कार्यों में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आज आप अपने किसी मित्र की मदद के लिए आगे आएंगे। भाग्य का साथ मिलने से आपके काफी सारे रुके हुए काम पूरे होंगे और आपको किसी नए वाहन की प्राप्ति भी हो सकती है। व्यवसाय करने वालों के लिए समय अच्छा रहेगा। किसी जरूरतमंद या मुसीबत में फंसे मित्र की मदद करें। क्रोध पर संयम रखें। आज आप किसी की भी बुराई न करें।

 

 

कन्या :
कन्या राशि वालों को आज के दिन कुछ कार्यों में सफलता न मिलने के कारण निराशा हो सकती है। जो लोग स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े हैं, उन्हें कार्यक्षेत्र में कोई अवॉर्ड मिल सकता है। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा से संबंधित गतिविधियों में सफलता मिल सकती है। विवाहित लोगों का ससुराल पक्ष से किसी प्रकार की अनबन हो सकती है। जो भी सोचा है उसे कार्यरूप दें। बेरोजगारों के लिए दिन ख़ास हो सकता है। अपने कार्य के प्रति पूर्ण ऊर्जा और समर्पण से लगे रहें। आज ऑफिस में काम को पूरा करें और कल पर नहीं टालें।

 

 

तुला :
तुला राशि वाले आज पारिवारिक समस्या से ग्रसित हो सकते हैं। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए कारगर सिद्ध होगी, इसीलिए उसे नजरअंदाज बिल्कुल ना करें। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। मांगलिक कार्य में हिस्सेदारी रहेगी। किसी प्रकार के झूठे आरोप परेशानी में डाल सकते हैं। आलस्य आपका सबसे बड़ा दुश्मन है। अतः उसको त्याग दें। आज यात्रा या लेन-देन से बचें।

 

 

वृश्चिक :
आज अदालती कार्यों से संभलकर चलिएगा। प्रभावशाली लोगों से संपर्क स्थापित होगा, जो आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। कभी-कभी अत्यधिक हस्तक्षेप के कारण घर के सदस्य परेशान हो सकते हैं। अगर आप नई नौकरी की तलाश में हैं तो बड़े भाई-बहनों की मदद से आपको नौकरी मिल सकती है। प्रगति के मार्ग में आने वाली बाधाएं खत्म होंगी। नौकरी में कार्यभार रहेगा। आलस्य न करें। आज मां या किसी भी बड़े का अपमान नहीं करें।

 

 

धनु :
धनु राशि वाले आज वैवाहिक चर्चा से प्रसन्न रहेंगे। एक समय में एक ही काम करें पूरे फोकस के साथ, जल्द ही सफलता मिलेगी। आप अपनी दिनचर्या में बदलाव कर सकते हैं, लेकिन आपको काम के साथ-साथ अपनी सेहत का भी ख्याल रखना होगा, इसलिए योगा व व्यायाम को भी पूरा महत्व दें। कोई शुभ समाचार आपको मिलेंगे। मेहनत का पूरा फल आपको मिलेगा। पार्टनरों से मतभेद संभव है। व्यवसाय की गति धीमी रहेगी। आज पड़ोसियों से नहीं उलझें, संभलकर रहें।

 

 

 

मकर :
आज का दिन किसी नेक कार्य में अवश्य बिताएं, जैसे दान आदि। अपने करीबी दोस्तों और संपर्कों के साथ बेहतर संबंध बनाए रखने की कोशिश करें। किसी पुराने मित्र से मुलाकात पुरानी यादें ताजा कर देगी। आपको इस समय मौजूदा नकारात्मक माहौल से बचने की जरूरत है। दूसरों की निजी जानकारियों को सार्वजनिक करने से बचें। व्यवसाय में आप अच्छी प्रगति करेंगे। अपेक्षित कार्यों में बाधा उत्पन्न हो सकती है। आज  किसी भी तरह की पार्टी  और नशा  से दूर रहें।

 

 

 

कुंभ :
आज अपने सामने आने वाले निवेश के नए अवसरों पर विचार करें। व्यापारी वर्ग को आज अचानक बड़ा धन लाभ हो सकता है। गलतफहमीयों के कारण आपका वैवाहिक जीवन छीन-भिन्न हो सकता है। कल्पनाओं के पीछे न भागें और यथार्थवादी बनें। अपने दोस्तों के साथ कुछ समय बिताएं, क्योंकि यह आपके लिए अच्छा होगा। आर्थिक पक्ष को देखा जाए तो यह कहा जा सकता है कि कुछ चुनौतीपूर्ण रहने की संभावना है। आज किसी के साथ अफेयर या लव सव  नहीं करें तो अच्छा रहेगा।

 

 

मीन :
आज के दिन आपको अपने व्यापारिक संबंधों पर ध्यान देने की आवश्यकता है, अन्यथा परिणाम आपके अनुकूल नहीं रहेंगे। आपका बचकाना स्वभाव फिर सामने आएगा और आप शरारती मूड में रहेंगे। अचानक लाभ के योग बनेंगे, लेकिन दूसरी ओर धन हानि भी संभव है। परिवार और पैसों के मामलों पर ध्यान देना होगा। पारिवारिक मित्रों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बनेगा। सेहत संबंधी परेशानी भी हो सकती है। आज नयी चीजों की खरीददारी से बचें।

Parvatanchal