शिकंजा: सफेदपोश ठग गैंग का सहआरोपी अश्वनी मित्तल गिरफ्तार
बहुचर्चित पुष्पांजली डेवलपर्स फ्लैट प्रकरण, एसआईटी ने हरिद्वार से किया गिरफ्तार
देहरादून। निवशकों के करोड़ों रूपये डकारकर फरार होने वाले 50 हजार के इनामी मुख्य आरोपी दीपक मित्तल के पिता व गैंग के सहआरोपी अश्वनी मित्तल को दून पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में हरिद्वार के गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी अजय सिंह ने कहा कि लोगों के करोड़ो रूपये ठगने वाले गैंग को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। सभी की संपत्ति जब्त की जाएगी।
दून बहुचर्चित पुष्पांजली डेवलपर्स फ्लैट प्रकरण में निवेशकों के करोड़ो रूपये हड़प कर फरार चल रहे मित्तल परिवार के विरूद्ध डालनवाला व थाना राजपुर में 10 मुकदमें दर्ज हैं।
इन्वेस्टमेंट कराकर करोड़ों रूपये की ठगी करने वाले दीपक मित्तल, राखी मित्तल, राजपाल वालिया व अश्वनी मित्तल के विरूद्ध दर्ज मुकदमें में गिरफ्तारी के लिए एसआईटी का गठन किया गया था।
डालनवाला में आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर अधिनियम पंजीकृत किया गया, जिसमें दून पुलिस ने ठोस कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी दीपक मित्तल के पिता एंव ठगी करने वाले गैंग के सदस्य अश्वनी मित्तल को हरिद्वार से गिरफ्तार किया गया। आरोपी अश्वनी मित्तल पर पूर्व में थाना डालनवाला में भी एक मुकदमा दर्ज है।
एसआईटी ने इस प्रकरण में कार्रवाई करते हुऐ पुष्पांजलि डेवलपर्स व उसके अन्य सहयोगियों के कुल 41 अलग-अलग बैंक खातों, जिनमें वर्ष 2016 से वर्ष 2023 तक लगभग 205 करोड का लेन-देन होना हुआ है। उक्त सभी 41 खातों को फ्रीज करवाया गया है। खातों की जांच में कई सफेदपोश बिल्डर व कम्पनियों के अन्य पदाधिकारी पुलिस जांच के रडार पर हैं।
जांच के दौरान दीपक मित्तल तथा राखी मित्तल के दुबई के तीन अन्य एनआरआई खाते, जिनमें दीपक मित्तल तथा राखी मित्तल के दो अलग-अलग स्थानों के पते होना भी प्रकाश में आया है, जिन पर जांच की जा रही है। आरोपी अश्वनी मित्तल के विरूद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत जांच की गई। अर्जित की गयी अवैध सम्पत्ति के जब्तीकरण की कार्रवाई अमल में लाई जायेगी।

