शिकंजा: 72 घंटे में दबोचे गए बच्चे के किडनैपर

शिकंजा: 72 घंटे में दबोचे गए बच्चे के किडनैपर
Spread the love

बच्चे को सकुशल किया बरामद, एक लाख में बेचा था छह साल का बच्चा

गिरफ्तार आरोपियों में से 02 करते हैं सिडकुल फैक्ट्री में काम, महिला पतंजली में कर रही थी नौकरी

हरिद्वार। धर्मनगरी पुलिस ने बच्चे के अपहरण की घटना को 72 घंटों के भीतर खुलासा कर छह वर्षीय बच्चे को सकुशल बरामद किया है। बच्चा किडनैप करने वाले गैंग के तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि 09 सितंबर की शाम शिवम बिहार कालोनी रोशनाबाद सिडकुल से गायब हुए 06 साल के बच्चे के अपहरण में शामिल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बच्चे के गायब होने पर बच्चे के पिता सुभाष प्रजापति ने 10 सितंबर को थाना सिडकुल में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले के जल्द खुलासे के लिए एसएसपी ने अलग-अलग टीम गठित की।

गठित की गई अलग अलग टीमों ने घटना स्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की।  संदिग्धों से पूछताछ की गई तो अपहृता बच्चा एक संदिग्ध आदमी के पीछे-पीछे पैदल पैदल टैम्पो स्टैण्ड की ओर जाते हुये दिखाई दिया था।

क्षेत्र में कई लोगों से पूछताछ करने पर संदिग्ध की पहचान शिवमविहार कालोनी रोशनाबाद निवासी रविन्द्र के रूप मे हुई। तलाश करने पर रविन्द्र के साथ एक व्यक्ति जनक के मौजूद मिलने पर पुलिस टीम ने दोनों से सख्ती से पूछताछ की तो अपहरण के सारे राज खुल गए।

एसएसपी ने बताया कि पुरानी मकान मालकिन ने आरोपी रविन्द्र को एक लाख का ऑफर देते हुए छोटे बच्चे की मांग की थी। प्रस्ताव सुन लालच में आकर रविन्द्र ने वर्तमान निवास की बिल्डिंग में रह रहे परिवार जिनके 04 लड़के थे में से एक बच्चे का अपहरण करने का प्लॉन में अपने साथी जनक को भी शामिल कर लिया। पहले से तैयार प्लान के मुताबिक जनक सिंह ने बच्चे को चाकलेट, बिस्किट खिलाकर अपने भरोसे में ले लिया।

9 सितंबर को आरोपी जनक ने बच्चे को चाउमीन खिलाने का लालच देकर अपने पीछे आने को कहा और मौका मिलते ही रविन्द्र के हवाले कर दिया। जहां से रविन्द्र बच्चे को ई-रिक्शा में बिठाकर आरोपी शगुन को बेच दिया। शगुन ने उसे 30 हजार की धनराशी दी  और शेष धनराशी 4-5 दिन बाद देने की बात कही थी।

ये हुए गिरफ्तार

1- रविन्द्र पुत्र ब्रहम सिह निवासी ग्राम बामनौली थाना दोघाट जनपद बागपत हाल निवासी शिवम विहार कालोनी रोशनाबाद हरिद्वार
2- जनक सिह पुत्र राजबीर सिह निवासी ग्राम नगवा थाना बुडाना जनपद मु0नगर हाल निवासी शिवम बिहार कालोनी रोशनाबाद थाना सिडकुल हरिद्वार
3- शगुन पत्नी संजोव निवासी मेरठ उत्तर प्रदेश हाल वोल ग्रीन सीटी निकट अशोक वाटिका थाना सिडकुल हरिद्वार

पुलिस टीम में ये रहे शामिल

थानाध्यक्ष सिडकुल नरेश सिंह राठौड़,  एसएसआई सुधाशु कौशिक, एसआई देवेन्द्र सिह चौहान, सिपाही मनीष, गजेन्द्र प्रसाद,-दीपक दानू,  म0का0 रीना शामिल थे।

Parvatanchal