शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
आज़ का राशिफल: बुधवार, 13 सितंबर 2023

मेषः
आज आप खुद को लेकर कुछ नियम बनाएंगे और आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य योजना के मुताबिक पूरा हो जाएगा। इससे आपको सुकून मिलेगा। युवाओं को अपनी प्रोफेशनल पढ़ाई में मेहनत के अनुसार सफलता मिलेगी। किसी भी काम में फोकस रखना बहुत जरूरी है। जल्दबाजी और लापरवाही में लिए गए निर्णय गलत हो सकते हैं। महिलाएं अपने मान-सम्मान को लेकर ज्यादा सजग रहें। संकोच में अतिरिक्त कार्यभार अपने ऊपर न लें। कारोबारी व्यवस्था बेहतर बनी रहेगी और किसी वरिष्ठ सदस्य के मार्गदर्शन में कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा होगा। स्टाफ और कर्मचारियों का उचित सहयोग रहेगा। नौकरी में अपना प्रोजेक्ट बेहतर तरीके से पूरा करने से अधिकारियों के बीच सराहना होगी। वैवाहिक संबंधों में आपसी तालमेल बेहतर रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका को यात्रा पर जाने का अवसर मिलेगा। व्यायाम को दिनचर्या में शामिल करने में आलस न करें। नसों में खिंचाव और दर्द की समस्या परेशान करेगी।
वृषः
अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखना, आपके व्यक्तित्व और स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में सहायक रहेगा। बच्चों के भविष्य को लेकर चल रही प्लानिंग को साकार करने का अवसर मिलेगा। आय के साधनों में भी मजबूती आएगी। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के साथ लापरवाही न करें, आलस और लापरवाही से बाधा भी आ सकती है। इसका असर आपके रिजल्ट पर होगा। नकारात्मक बातों से खुद को दूर रखें। कारोबारी व्यवस्था में परिवर्तन करना नुकसानदायक हो सकता है। बेहतर होगा कि आप इन्हें टाल दें या किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा करें। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को काम की अधिकता की वजह से ओवरटाइम करना होगा। वैवाहिक संबंधों में एक-दूसरे की भावनाओं को समझना जरूरी है। अपने गुस्से और ईगो पर काबू रखें। गलत संबंधों में समय नष्ट न करें। नकारात्मक विचारों की वजह से आत्मबल में कमी आ सकती है। इसका असर आपकी कार्य क्षमता पर होगा।
मिथुनः
अगर आज कोई विशेष निर्णय लेने जा रहे हैं तो उससे संबंधित पूरी जानकारी अवश्य हासिल कर लें, इससे आपको सफलता मिलेगी। किसी सराहनीय कार्य की वजह से समाज में मान-सम्मान मिलेगा। युवाओं का तनाव दूर हो सकता है। वाद-विवाद से दूर रहें। किसी भी काम में बहुत अधिक सोच-विचार करने और उसमें समय लगाने से आपकी कार्य क्षमता कम हो सकती है। अपनी वस्तुएं संभालकर रखें, लापरवाही की वजह से नुकसान होने की आशंका है। कार्यस्थल पर स्टाफ के ऊपर अनुशासन बनाए रखें, छोटी सी लापरवाही की वजह से आपसी संबंधों में मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। ऑफिस में अपना टारगेट हासिल करने के लिए बहुत मेहनत मशक्कत करनी पड़ेगी। उच्च अधिकारियों का भी दबाव बना रहेगा। अविवाहित व्यक्तियों के लिए भी कोई अच्छा रिश्ता आने से परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा। परिवार के साथ डिनर या मनोरंजन संबंधी कोई प्रोग्राम भी बनेगा। खांसी, जुकाम जैसी समस्या रहेगी। ज्यादा पोल्यूशन और मौसम के बदलाव से अपना बचाव रखना जरूरी है।
कर्कः
व्यवस्थित दिनचर्या रहने से मानसिक और शारीरिक रूप से अपने आपको तनावमुक्त महसूस करेंगे। कोई पारिवारिक समस्या का समाधान मिलेगा और आप अपनी अन्य गतिविधियों पर भी ध्यान दे पाएंगे। सामाजिक गतिविधियों में भी अपना योगदान अवश्य दें। अपने खास कार्यों की रूपरेखा बना लें, साथ ही अपनी क्षमताओं ही विश्वास रखें, क्योंकि दूसरों के प्रभाव में आकर आप अपना नुकसान कर सकते हैं। इस समय जोखिम भरे कार्यों में रुचि न लें। कहीं पैसा फंस सकता है। व्यवसाय में मार्केटिंग और एडवरटाइजमेंट संबंधी गतिविधियों को और अधिक बढ़ाने की जरूरत है। इससे विस्तार संबंधी योजनाओं को बल मिलेगा। साझेदारी संबंधी काम के लिए समय अनुकूल है। नौकरी पेशा लोगों को मन मुताबिक स्थान पर स्थानांतरण मिल सकता है। वैवाहिक जीवन सौहार्द पूर्ण रहेगा। युवाओं को अपने प्रेम संबंधों के लिए निष्ठावान रहना होगा और एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। जोड़ों के दर्द की समस्या परेशान करेगी। गैस और कब्ज की परेशानी से राहत पाने के लिए संतुलित दिनचर्या और खानपान रखें।
सिंहः
अनुकूल ग्रह स्थिति बनी हुई है। इस अनुकूलता का अधिक से अधिक लाभ उठाने की कोशिश करें। विद्यार्थी अपनी योग्यता से कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। पारिवारिक और व्यावसायिक गतिविधियों में संतुलन बना रहेगा। किसी भी काम को जल्दी पूरा करने की सोच रखें। पारिवारिक मामलों को ज्यादा तूल न दें, वर्ना संबंधों में तनाव बढ़ सकता है। बच्चे की गलती से निराशा हो सकती है। आवेश में आने की बजाय सहजता से मामला सुलझाने की कोशिश करें। खरीदारी करते समय पक्के बिल का प्रयोग करना उचित रहेगा। कारोबारी व्यवस्था में समय अनुसार परिवर्तन करने की जरूरत है। मीडिया और इंटरनेट के माध्यम से व्यवसाय संबंधी नई जानकारियां मिलेंगी। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट के व्यवसाय में निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। ऑफिशियल टूर का प्लान बन सकता है। परिवारिक माहौल व्यवस्थित रहेगा, लेकिन गलत संबंध के दुष्प्रभाव से घर की सुख-शांति खत्म हो सकती है। स्वास्थ्य के लिए आपकी लापरवाही से ब्लड प्रेशर संबंधी परेशानी बढ़ सकती है। स्वस्थ रहने के लिए दिनचर्या को व्यवस्थित रखने की कोशिश करें।
कन्याः
अगर किसी विशेष संस्था से जुड़े हैं तो उससे संबंधित गतिविधियों में अपना योगदान अवश्य दें, इससे आपको सुकून मिलेगा और मान-सम्मान भी बढ़ेगा। युवा अपने भविष्य को लेकर सजग रहें, समय सकारात्मक परिवर्तन ला रहा है, इसका बेहतर उपयोग करें। आज किसी के साथ धन संबंधी लेनदेन करने से रिश्तों में दरार आ सकती है। घर के बुजुर्गों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के लिए लापरवाही न करें। कारोबार से संबंधित कोई नया ऑफर आपको मिल सकता है, जो कि फायदेमंद रहेगा। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में पारदर्शिता रखें, अन्यथा छोटी सी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। नौकरी पेशा लोगों के लिए ट्रांसफर संबंधी योग बन रहे हैं। घर में सुख-शांति का वातावरण रहेगा, लेकिन बाहरी लोगों की वजह से दिक्कतें हो सकती हैं। अनुचित खानपान की वजह से पेट खराब हो सकता है। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें।
तुलाः
अगर किसी वजह से स्ट्रेस बना हुआ है तो आपको मानसिक सुकून मिलेगा। व्यक्तिगत व्यस्तता के बाद भी कुछ समय वरिष्ठ और अनुभवी लोगों के साथ व्यतीत करें। आपको कई जानकारियां मिलेंगी। संपत्ति संबंधी काम में ध्यान लगाने की जरूरत है। उधार लेनदेन करते समय कोई लापरवाही हो सकती है। पारिवारिक और सामाजिक गतिविधियों को नजरअंदाज न करें। कारोबार में कुछ न कुछ चुनौतियां रहेंगी, हालांकि आपकी मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम भी मिलेंगे। रुकी हुई पेमेंट मिलने से आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा। सरकारी सेवारत लोगों को मन मुताबिक़ कार्यभार मिलने से प्रसन्नता रहेगी। पति-पत्नी एक-दूसरे के लिए उचित सामंजस्य और सहयोग की भावना रखें। परिवार को अधिक समय न दे पाने से परिवार की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। बदलते मौसम का असर स्वास्थ्य पर हो सकता है। त्वचा संबंधी समस्या रहेगी। व्यवस्थित दिनचर्या और खानपान से आप स्वस्थ और ऊर्जावान रहेंगे।
वृश्चिकः
आज दिन का अधिकतर समय परिवार के साथ मनोरंजन और ऑनलाइन शॉपिंग में व्यतीत होगा। अपने व्यक्तिगत कार्य की ओर आप उचित ध्यान दे पाएंगे। युवाओं को किसी प्रतिस्पर्धा में सफलता मिलने की उम्मीद है। अन्य गतिविधियों की वजह से आपके व्यक्तिगत कार्य बीच में अटक सकते हैं, लेकिन चिंता न करें, कुछ समय में सब ठीक हो जाएगा। पारिवारिक सदस्यों का सहयोग बना रहेगा। पड़ोसियों के साथ वाद-विवाद न करें। कारोबारी गतिविधियां व्यवस्थित रूप से चलती रहेंगी। उच्चाधिकारियों से आपको उचित सहयोग मिलेगा। अभी किसी नए कार्य को शुरू करने में रुचि न लें। ऑफिस में शांतिपूर्ण व्यवस्था रहेगी। कार्य की अधिकता की वजह से तनाव भी रहेगा। दांपत्य संबंधों में भरपूर प्रेम प्यार बना रहेगा। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे के लिए समय निकालना मुश्किल होगा। पारिवारिक सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। अपनी हेल्थ का भी ध्यान रखें।
धनुः
आप अपने कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से संपन्न करें और बाहरी गतिविधियों और लोगों के साथ मेल मिलाप पर ध्यान दें। व्यवस्थित दिनचर्या होने से मानसिक सुकून रहेगा। कोई लाभदायक सूचना मिल सकती है। कुछ समय परिवार के लिए भी निकालें। इससे आपसी तालमेल और अधिक बेहतर होगा। करियर के लिए प्रयासरत युवाओं को अपनी योजनाएं क्रियान्वित करने में कुछ परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन इस समय धैर्य बनाए रखना होगा। कारोबार में कुछ न कुछ उतार-चढ़ाव रहेंगे। अपने कार्य को गंभीरता से अंजाम दें। किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन आपके लिए उपयोगी साबित होगा। सहकर्मियों की गतिविधियों पर भी नजर रखें। नौकरी के मामले में लापरवाही करना उचित नहीं है।
अविवाहित लोगों के लिए कोई अच्छा रिश्ता आ सकता है। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। मित्रों के साथ पारिवारिक गेट-टूगेदर का प्लान बन सकता है। संतुलित आहार के साथ-साथ शारीरिक परिश्रम और व्यायाम जैसी बातों पर भी ध्यान दें। इससे इम्यूनिटी स्ट्रांग होगी।
मकरः
मिले-जुले प्रभाव वाला दिन रहेगा, परंतु आप हर परिस्थिति में सामंजस्य बनाकर रखेंगे। किसी संबंधी या मित्र की उसकी समस्या के समाधान में मदद करनी होगी। परिवार के साथ समय व्यतीत करके अपने आपको तरोताजा महसूस करेंगे। अगर कोई परिवर्तन संबंधी गतिविधि चल रही है तो कोई निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें और सहजता बनाए रखें। अगर किसी से कोई वादा किया है तो उसे अवश्य पूरा करें, अन्यथा लोगों के समक्ष आपकी छवि बिगड़ सकती है। विद्यार्थी नकारात्मक प्रवृत्ति के दोस्तों से दूरी रखें। कार्य क्षेत्र में कोई नया काम शुरू करने से पहले उसके सभी पहलुओं पर सोच-विचार कर लें, साथ ही घर के वरिष्ठ और अनुभवी सदस्यों की सहमति अवश्य लें। कुछ कानूनी और निवेश संबंधी जटिलताओं का सामना करना पड़ सकता है। मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत लोग अत्यधिक कार्यभार से परेशान रहेंगे। घर में मेहमानों के आगमन से वातावरण खुशनुमा और सकारात्मक बनेगा। युवाओं की दोस्ती प्रेम में तब्दील हो सकती है। गले में इंफेक्शन और खांसी जुकाम जैसी दिक्कत हो सकती है। आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें।
कुंभः
घर में उचित व्यवस्था बनाए रखें। इस वजह से पारिवारिक सदस्य अपने व्यक्तिगत कार्यों पर ध्यान दे पाएंगे। विद्यार्थियों को उच्च अध्ययन और अनुसंधान में उचित परिणाम मिलेंगे। जीवन बहुत ही सहज और सरल प्रतीत होगा। ध्यान रखें कि पब्लिक प्लेस पर वाद-विवाद की स्थिति न बने और इसके लिए अपने गुस्से और आवेश पर काबू रखें। इस समय यात्रा से बचें। किसी नजदीकी संबंधी के वैवाहिक संबंधों में विवाद होने से तनाव रहेगा।
आज व्यवसाय में बहुत अधिक व्यस्तता रहेगी, लेकिन आपकी मेहनत के परिणाम उत्तम रहेंगे। दिन के दूसरे पक्ष में व्यापार संबंधी कोई दिक्कत आ सकती है, लेकिन आप अपनी सूझबूझ से उसे हल करने में सफल होंगे। नौकरी के लिए प्रयासरत लोगों को कोई खुशखबरी मिलेगी। पारिवारिक और व्यावसायिक गतिविधियों में सामंजस्य बनाकर रखना घर के माहौल को सुखमय बनाकर रखेगा। विवाहेत्तर संबंधों से दूरी बनाकर रखना अति आवश्यक है। गलत खानपान की वजह से दिक्कत हो सकती है। अपनी दिनचर्या संयमित रखें।
मीनः
पिछले कुछ समय से चल रही अस्त-व्यस्त दिनचर्या में सुधार करने से आप अपने आसपास के वातावरण में बदलाव महसूस करेंगे। इस बदलाव का आपके व्यक्तित्व पर सकारात्मक असर होगा। विद्यार्थियों को कार्यों में आ रही रुकावटें दूर होने से राहत मिलेगी। व्यक्तिगत और पारिवारिक मामलों में तालमेल बनाए रखेंगे तो कई समस्याओं से बच जाएंगे। वरिष्ठ और सम्मानित लोगों का मान-सम्मान बनाए रखें। कोई पैतृक मसला उठ सकता है। कार्य क्षेत्र पर आपका वर्चस्व बना रहेगा और आपके मार्गदर्शन और सहयोग से अधिकतर काम समय अनुसार पूरे हो जाएंगे। कोई अच्छा ऑफर मिल सकता है। नौकरी पेशा लोगों के ऊपर कार्यभार की अधिकता रहेगी। ओवरटाइम करना पड़ सकता है। पति-पत्नी के बीच वैचारिक तालमेल में कुछ कमी रह सकती है। प्रेम संबंधों को विवाह के लिए पारिवारिक स्वीकृति लेने का उचित समय है। अपनी सामर्थ्य से अधिक कार्यभार न लें। सिर दर्द और थकान से राहत पाने के लिए तनाव से बचना होगा। मेडिटेशन अवश्य करें।

