दुखद: सेना के विशेष विमान से लाया गया शहीद गुसाई का पार्थिव शरीर

दुखद: सेना के विशेष विमान से लाया गया शहीद गुसाई का पार्थिव शरीर
Spread the love

देहरादून। प्रदेश की राजधानी देहरादून निवासी विंग कमांडर अनुपम गुसाईं का पार्थिव शरीर सेना के विशेष विमान से देहरादून एयरपोर्ट लाया गया। जहाँ से पार्थिव शरीर को उनके निवास स्थान देहरादून ले जाया गया।

विंग कमांडर अनुपम गोसाई (38) पुत्र रविंद्र गुसाईं निवासी गोविंद नगर अजबपुर कला देहरादून 7 विंग अम्बाला में विंग कमांडर के पद पर तैनात थे।

शुक्रवार को हृदय गति रुकने से देहांत हो गया था। उनके पार्थिव शरीर को भारतीय वायु सेवा के विशेष द्वारा लेह से सुबह 9.10 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट लाया गया।

 

उन्हें लेह में अभ्यास के लिए भेजा गया था। एयरपोर्ट से उनके पार्थिव शरीर को सेना व परिजनों द्वारा साढ़े नौ बजे एंबुलेंस से उनके निवास स्थान देहरादून ले जाया गया।

उत्तराखंड के लोगों के लिए एक बेहद ही दुखद समाचार इस वक्त सामने आ रहा है भारतीय वायुसेना के होनहार अधिकारी विंग कमांडर अनुपम गुसाईं की लेह (लद्दाख) में मात्र 38 वर्ष की आयु में अकस्मात मृत्यु हो गई । विंग कमांडर अनुपम राफेल के पहले टेक्निकल अधिकारी थे, जो फ्रांस में ट्रेनिग लेकर आए थे।

विंग कमांडर अनुपम गुसाईं की मृत्यु के बाद उनके परिजनों में शोक की लहर है वही उत्तराखंड के लिए भी यह एक बेहद ही दुख का विषय है ।
उत्तराखंड के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने भी विंग कमांडर अनुपम गुसाईं के आवास में पहुंचकर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी ।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि इस दुख की घड़ी में प्रदेश सरकार विंग कमांडर अनुपम गुसाईं के परिवार के साथ खड़ी है और हर संभव मदद सरकार उन्हें देने का काम करेगी।

Parvatanchal